Shukra Margi 2025 in Meen Rashi Effect Venus Direct in Pisces Lucky Zodiac Signs Effect Shukra Margi: 13 अप्रैल को शुक्रदेव बदलेंगे चाल, इन 3 राशियों का आएगा अच्छा समय, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

Shukra Margi: 13 अप्रैल को शुक्रदेव बदलेंगे चाल, इन 3 राशियों का आएगा अच्छा समय

  • Shukra Margi 2025: शुक्र अप्रैल में मीन राशि में सीधी चाल शुरू करेंगे। शुक्र की सीधी चाल कई राशि वालों के लिए लाभकारी सिद्ध होगी।

Wed, 9 April 2025 03:07 PMSaumya Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share
Shukra Margi: 13 अप्रैल को शुक्रदेव बदलेंगे चाल, इन 3 राशियों का आएगा अच्छा समय

Shukra Margi 2025 April: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में शुक्र को सुख-संपत्ति, ऐश्वर्य, आकर्षण व प्रेम का कारक माना गया है। शुक्र समय-समय पर अपनी स्थिति व चाल में बदलाव करते रहते हैं। शुक्र की स्थिति में बदलाव का प्रभाव मेष से लेकर मीन राशि पर पड़ता है। इस समय शुक्र वक्री अवस्था यानी उलटी चाल चल रहे हैं। 13 अप्रैल 2025 को करीब 43 दिन बाद शुक्र मीन राशि में सीधी चाल प्रारंभ करेंगे। शुक्र की मार्गी चाल का सकारात्मक प्रभाव कुछ राशि वालों पर पड़ेगा। जानें शुक्र की सीधी चाल किन राशियों का करेगी कल्याण-

1. वृषभ राशि- वृषभ राशि वालों के लिए शुक्र का मार्गी होना लाभकारी रहेगा। शुक्र की सीधी चाल के प्रभाव से कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। आकस्मिक धन लाभ के योग बनेंगे। परिवार के साथ अच्छा समय बिताएंगे। व्यापारी वर्ग के लिए मुनाफे वाला समय रहेगा। सेहत में सुधार होगा। व्यावसायिक सफलता मिलने के योग बनेंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:10 अप्रैल का दिन मेष से लेकर मीन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा? पढ़ें राशिफल

2. धनु राशि- धनु राशि वालों के लिए शुक्र मार्गी अनुकूल रहने वाला है। शुक्र के प्रभाव से धनु राशि वालों को नौकरी-चाकरी में तरक्की प्राप्त होगी। कार्यस्थल पर उच्चाधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा। अटके हुए धन की वापसी संभव है। पारिवारिक समस्याएं खत्म होंगी। माता-पिता का साथ मिलेगा। लव लाइफ बेहतर होगी।

3. कुंभ राशि- कुंभ राशि वालों के लिए शुक्र का मार्गी होना शुभ रहेगा। भाग्य का साथ मिलेगा। भाग्यवश कुछ काम बनेंगे। कार्यस्थल पर आप अलग पहचान बनाने में सफल रहेंगे। आय में वृद्धि के साथ पदोन्नति मिल सकती है। भूमि, भवन व वाहन की खरीदारी संभव है। मानसिक परेशानियों से मुक्ति मिलेगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:वास्तु के अनुसार तरक्की के लिए ऑफिस डेस्क पर क्या रखना चाहिए?

इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!