hanuman janmotsav 2025 date and puja muhurat bhadra timing hanuman jayanti vrat paran time Hanuman Jayanti: हनुमान जन्मोत्सव पर भद्रा का साया, नोट कर लें पूजन व व्रत पारण का शुभ मुहूर्त, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

Hanuman Jayanti: हनुमान जन्मोत्सव पर भद्रा का साया, नोट कर लें पूजन व व्रत पारण का शुभ मुहूर्त

  • Hanuman Janmotsav 2025 Puja Time: हनुमान जयंती पर भद्रा का साया रहने वाला है। जानें भद्रा का समय, पूजन मुहूर्त व व्रत पारण टाइमिंग-

Wed, 9 April 2025 04:08 PMSaumya Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share
Hanuman Jayanti: हनुमान जन्मोत्सव पर भद्रा का साया, नोट कर लें पूजन व व्रत पारण का शुभ मुहूर्त

Hanuman Janmotsav 2025 Date:हिंदू धर्म में हनुमान जन्मोत्सव का विशेष महत्व है। हिंदू पंचांग के अनुसार, हर साल चैत्र मास की पूर्णिमा तिथि को हनुमान जी का जन्म दिवस मनाया जाता है। इस साल हनुमान जन्मोत्सव 12 अप्रैल 2025, शनिवार को मनाया जाएगा। मान्यता है कि इस दिन हनुमान जी की पूजा-अर्चना करने से भय, रोग, दोष व संकटों से मुक्ति मिलती है व मनवांछित फल की प्राप्ति होती है। इस दिन हनुमान जी की कृपा प्राप्त करने के लिए भक्त पूजा-अर्चना करने के साथ ही व्रत भी करते हैं। इस साल हनुमान जन्मोत्सव पर भद्रा का साया रहने वाला है। जानें हनुमान जी की पूजा का शुभ मुहूर्त व व्रत पारण का समय-

हनुमान जन्मोत्सव पर भद्रा कब से कब तक: हनुमान जन्मोत्सव पर भद्रा सुबह 05 बजकर 59 मिनट पर प्रारंभ होगी और शाम 05 बजकर 35 मिनट पर भद्रा का समापन होगा। हिंदू धर्म में भद्रा को शुभ व मांगलिक कार्यों के लिए उत्तम नहीं माना गया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:13 अप्रैल को शुक्र बदलेंगे चाल, इन राशियों पर पड़ेगा शुभ प्रभाव

पूर्णिमा तिथि कब से कब तक:

पूर्णिमा तिथि प्रारम्भ - अप्रैल 12, 2025 को 03:21 ए एम बजे

पूर्णिमा तिथि समाप्त - अप्रैल 13, 2025 को 05:51 ए एम बजे

हनुमान जन्मोत्सव पर बन रहे पूजा के ये शुभ मुहूर्त-

ब्रह्म मुहूर्त- 04:29 ए एम से 05:14 ए एम

प्रातः सन्ध्या- 04:51 ए एम से 05:59 ए एम

अभिजित मुहूर्त- 11:56 ए एम से 12:48 पी एम

विजय मुहूर्त- 02:30 पी एम से 03:21 पी एम

गोधूलि मुहूर्त- 06:44 पी एम से 07:06 पी एम

सायाह्न सन्ध्या- 06:45 पी एम से 07:52 पी एम

अमृत काल- 11:23 ए एम से 01:11 पी एम

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:10 अप्रैल का दिन मेष से लेकर मीन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा? पढ़ें राशिफल

हनुमान जयंती पर बन रहे ये शुभ चौघड़िया मुहूर्त-

शुभ - उत्तम: 07:35 ए एम से 09:10 ए एम

लाभ - उन्नति: 01:58 पी एम से 03:34 पी एम

अमृत - सर्वोत्तम: 03:34 पी एम से 05:09 पी एम

व्रत पारण का शुभ मुहूर्त- हिंदू धर्म में व्रत का पारण अगले दिन सूर्योदय के बाद किया जाता है। हनुमान जयंती पर व्रत करने वाले भक्त 13 अप्रैल 2025 को व्रत पारण करेंगे। 13 अप्रैल को सूर्योदय सुबह 05:58 बजे होगा, इसके बाद व्रत पारण किया जा सकेगा।

इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!