Sun Transit in Aquarius Horoscope Surya Gochar Kumbh Rashi mai will cause turmoil in the lives of these zodiacs सूर्य के कुंभ गोचर से इन राशियों के जीवन में मचेगी हलचल, 1 महीने तक रहना होगा सतर्क, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

सूर्य के कुंभ गोचर से इन राशियों के जीवन में मचेगी हलचल, 1 महीने तक रहना होगा सतर्क

Sun Transit in Aquarius Horoscope Surya Gochar 2026: सूर्य का गोचर शनि की राशि में गुरुवार को होगा। ग्रहों के राजा सूर्य के गोचर करने पर कुछ राशियों को पॉजिटिव रिजल्ट मिल सकते हैं तो कुछ राशियों के लिए समय थोड़ा मुश्किल साबित हो सकता है।

Wed, 11 Feb 2026 11:42 PMShrishti Chaubey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
सूर्य के कुंभ गोचर से इन राशियों के जीवन में मचेगी हलचल, 1 महीने तक रहना होगा सतर्क

Sun Transit in Aquarius Horoscope Surya Gochar 2026: ग्रहों के राजा सूर्य का गोचर बेहद ही महत्वपूर्ण माना जाता है। सूर्य की शुभ चाल व्यक्ति को रंक से राजा बना सकती है। वहीं, अगर सूर्य का अशुभ प्रभाव हो तो बनने वाला काम भी बिगड़ सकता है। हिंदू पंचांग के अनुसार, 13 फरवरी के दिन सूर्य का गोचर कुंभ राशि में होगा। कुंभ राशि में पहले से ही राहु ग्रह बैठे हुए हैं। ऐसे में ग्रहों के राजा सूर्य के गोचर करने पर कुछ राशियों को पॉजिटिव रिजल्ट मिल सकते हैं तो कुछ राशियों के लिए समय थोड़ा मुश्किल साबित हो सकता है। ऐसे में आइए जानते हैं शनि की कुंभ राशि में सूर्य का गोचर होने से किन राशियों को सावधान रहने की जरूरत है-

सूर्य के कुंभ गोचर से इन राशियों के जीवन में मचेगी हलचल, 1 महीने तक रहना होगा सतर्क

मेष राशि वालों के लिए ग्रहों के राजा सूर्य का गोचर कैसा रहेगा?

शनि की कुंभ राशि में ग्रहों के राजा सूर्य का गोचर होना मेष राशि के जातकों के लिए शुभ नहीं माना जा रहा है। मेष राशि के लोगों को जीवन में थोड़ी बहुत परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। नौकरी पेशा लोगों को अपने बॉस की नाराजगी झेलनी पड़ सकती है। वहीं, बिजनेस के क्षेत्र में यह समय निवेश करने के लिए शुभ नहीं माना जा रहा है।

वृषभ राशि वालों के लिए ग्रहों के राजा सूर्य का गोचर कैसा रहेगा?

वृषभ राशि वालों को शनि की कुंभ राशि में ग्रहों के राजा सूर्य का गोचर होने पर समस्याएं झेलनी पड़ सकती हैं। कार्य क्षेत्र में अपनी प्रतिभा दर्शाने में आपको कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। बनायी गयी योजनाएं फेल होती हुई नजर आ सकती हैं। वहीं, घर की भी सुख-शांति छिन सकती है। यात्रा करने के लिए भी यह समय अच्छा नहीं माना जा रहा है।

धनु राशि वालों के लिए ग्रहों के राजा सूर्य का गोचर कैसा रहेगा?

शनि की कुंभ राशि में ग्रहों के राजा सूर्य का गोचर होना धनु राशि के लोगों के लिए शुभ नहीं माना जा रहा है। इस राशि के लोगों को सावधानी से निवेश करने की सलाह दी जाती है। जीवनसाथी के साथ नोक-झोक होने की संभावना है। बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रह सकते हैं। वहीं, खर्च भी बढ़ेगा।

सूर्य ग्रह को मजबूत कैसे करें?

  • सूर्य ग्रह को मजबूत करने के लिए ॐ सूर्याय नमः मंत्र का जाप करें
  • सूर्य ग्रह को मजबूत करने के लिए तांबे के पात्र से जल चढ़ाएं
  • सूर्य ग्रह को मजबूत करने के लिए पिता की सेवा करें

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:शनि की कुंभ राशि में बनेगी मंगल, शुक्र की युति, इन राशियों को खूब होगा फायदा
ये भी पढ़ें:17 फरवरी को साल का पहला सूर्य ग्रहण, इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम
ये भी पढ़ें:12 फरवरी को मेष से लेकर मीन राशि का दिन कैसा रहेगा, पढ़ें राशिफल
जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!