Surya Grahan kab lagega Solar Eclipse 2026 Date and Time Horoscope Surya Grahan Rashifal 17 फरवरी को साल का पहला सूर्य ग्रहण, इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

17 फरवरी को साल का पहला सूर्य ग्रहण, इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम

Surya Grahan kab lagega, Solar Eclipse 2026 Date and Time: शनि की कुंभ राशि में साल का पहला सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है। साल के पहले सूर्य ग्रहण का प्रभाव कुछ राशियों पर पॉजिटिव तो कुछ राशियों पर नेगेटिव इफेक्ट भी देखने को मिलेगा।

Wed, 11 Feb 2026 06:35 PMShrishti Chaubey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
17 फरवरी को साल का पहला सूर्य ग्रहण, इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम

Surya Grahan kab lagega, Solar Eclipse 2026 Date and Time: बस कुछ ही दिनों में साल का पहला सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है। ज्योतिषीय दृष्टि से सूर्य ग्रहण का प्रभाव सभी 12 राशियों पर देखा जा सकेगा। इस साल 13 फरवरी के दिन सूर्य का गोचर कुंभ राशि में होगा। इसके साथ ही शनि की कुंभ राशि में साल का पहला सूर्य ग्रहण भी लगने जा रहा है। साल के पहले सूर्य ग्रहण का प्रभाव कुछ राशियों पर पॉजिटिव तो कुछ राशियों पर नेगेटिव इफेक्ट भी देखने को मिलेगा। साल के पहले सूर्य ग्रहण के दौरान कुंभ राशि में राहु, सूर्य, बुध, और शुक्र भी विराजमान रहेंगे। आइए जानते हैं साल का पहला सूर्य ग्रहण किन राशियों पर पॉजिटिव इफेक्ट डालने जा रहा है-

कब लगेगा साल का पहला सूर्य ग्रहण?

हिंदू पंचांग के अनुसार 17 फरवरी के दिन साल का पहला सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है। इस ग्रहण की शुरुआत शाम में 3 बजकर 26 मिनट तक होगी। पहले सूर्य ग्रहण की समाप्ति शाम में 7:57 मिनट तक होगी।

17 फरवरी को साल का पहला सूर्य ग्रहण, इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम

मेष राशि के लिए साल का पहला सूर्य ग्रहण कैसा रहेगा?

इस साल का पहला सूर्य ग्रहण मेष राशि वालों के लिए बेहद ही शुभ माना जा रहा है। आपकी इंकम बढ़ सकती है। नौकरी पेशा लोगों को कई ऐसे टास्क मिलेंगे। कुछ जातकों की मेहनत उनके प्रमोशन का कारण भी बन सकती है। किसी दोस्त से मुलाकात होना भी संभव है। धन आगमन के नए मार्ग खुल सकते हैं। जीवनसाथी के साथ कुछ सुखद पल भी बिता सकते हैं।

मिथुन राशि के लिए साल का पहला सूर्य ग्रहण कैसा रहेगा?

मिथुन राशि वालों के लिए इस साल का पहला सूर्य ग्रहण फायदेमंद माना जा रहा है। पार्टनर के साथ किसी ट्रिप पर भी जा सकते हैं। बिजनेस कर रहे लोगों को नए इन्वेस्टर्स और क्लाइंट्स मिल सकते हैं। आज आप अपने परिवार के साथ अच्छे पल बिता सकते हैं। स्टूडेंट्स के लिए साल का पहला सूर्य ग्रहण अच्छा माना जा रहा है।

वृषभ राशि के लिए साल का पहला सूर्य ग्रहण कैसा रहेगा?

इस साल का पहला सूर्य ग्रहण वृषभ राशि के जातकों के लिए लाभकारी माना जा रहा है। जीवन धन-धान्य से भरा रहेगा। करियर क्षेत्र में आपके लिए प्रमोशन के योग बन रहे हैं। थोड़ी बहुत मुश्किलें आ सकती हैं लेकिन आप उन्हें आसानी से पार कर लेंगे। आज आपको अपने पार्टनर का भरपूर सपोर्ट भी मिलेगा। वहीं, कुछ लोग ट्रैवल भी कर सकते हैं।

कन्या राशि के लिए साल का पहला सूर्य ग्रहण कैसा रहेगा?

कन्या राशि के जातकों के लिए इस साल का पहला सूर्य ग्रहण बेहद ही शुभ माना जा रहा है। रुपए पैसों की दिक्कतों का सामना ज्यादा नहीं करना पड़ेगा। सालों से रुके हुए काम आपके धीरे-धीरे बनना शुरू हो जाएंगे। नौकरी कर रहे लोगों को बॉस का भरपूर साथ मिलेगा। परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:शनि की कुंभ राशि में बनेगी मंगल, शुक्र की युति, इन राशियों को खूब होगा फायदा
ये भी पढ़ें:महाशिवरात्रि पर सूर्य, बुध, शुक्र की चाल करेगी कमाल, इन राशियों की चमकेगी किस्मत
ये भी पढ़ें:12 फरवरी को मेष से लेकर मीन राशि का दिन कैसा रहेगा, पढ़ें राशिफल
जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!