Saturn Ki Rashi Mars Transit Venus Horoscope in Aquarius Rashifal from 23 February benefiting these zodiacs greatly शनि की कुंभ राशि में बनेगी मंगल, शुक्र की युति, इन राशियों को खूब होगा फायदा, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

शनि की कुंभ राशि में बनेगी मंगल, शुक्र की युति, इन राशियों को खूब होगा फायदा

Saturn Rashifal Mars Transit Venus Horoscope in Aquarius: मंगल का गोचर होते ही शुक्र ग्रह के साथ कुंभ राशि में मंगल की युति बनेगी। शनि की कुंभ राशि में मंगल और शुक्र की युति बनने से कुछ राशियों को लाभ होगा।

Wed, 11 Feb 2026 05:08 PMShrishti Chaubey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
शनि की कुंभ राशि में बनेगी मंगल, शुक्र की युति, इन राशियों को खूब होगा फायदा

Saturn Rashifal Mars Transit Venus Horoscope: इस साल कुंभ राशि में कई ग्रहों की युति का निर्माण हो रहा है। शनि की कुंभ राशि में इस समय धन के दाता शुक्र और बुद्धि और वाणी के दाता बुध ग्रह विराजमान हैं। जल्द ही कुंभ राशि में ग्रहों के सेनापति मंगल भी एंटर करने जा रहे हैं। मंगल का गोचर होते ही शुक्र ग्रह के साथ कुंभ राशि में मंगल की युति बनेगी। शनि की कुंभ राशि में मंगल और शुक्र की युति बनने से कुछ राशियों को लाभ होगा तो कुछ राशियों को सावधानी बरतने की जरूरत होगी। हिंदू पंचांग के अनुसार, 23 फरवरी 2026 के दिन सुबह में 07 बजकर 27 मिनट पर शनि की कुंभ राशि में मंगल का गोचर होगा। ऐसे में मंगल का गोचर होते ही कुंभ राशि में धनशक्ति राजयोग का निर्माण होगा। आइए जानते हैं कुंभ राशि में धनशक्ति राजयोग बनने से किन राशियों को लाभ हो सकता है-

शनि की कुंभ राशि में बनेगी मंगल, शुक्र की युति, इन राशियों को खूब होगा फायदा

मिथुन राशि

शनि की कुंभ राशि में मंगल और शुक्र की युति बनने से मिथुन राशि वालों को शुभ परिणाम मिल सकते हैं। आपको घर के सदस्यों का पूरा सपोर्ट मिलेगा। लव लाइफ भी अच्छी रहने वाली है। बैंक बैलेंस बढ़ाने के लिए आपको नए मौके मिल सकते हैं। इस दौरान अपनी सेहत का ध्यान रखें और कोशिश करें कि वाद-विवाद में न उलझें।

मकर राशि

मकर राशि के जातकों के लिए शनि की कुंभ राशि में मंगल और शुक्र की युति बनना बेहद ही लाभदायक माना जा रहा है। इस दौरान आपका मन धार्मिक गतिविधियों में ज्यादा लगेगा। स्टूडेंट्स के लिए विशेष तौर पर यह समय बेहद शुभ माना जा रहा है। कुछ लोग एजुकेशनल ट्रिप पर भी जा सकते हैं। आप कॉन्फिडेंस से भरपूर रहेंगे।

वृश्चिक राशि

शनि की कुंभ राशि में मंगल और शुक्र की युति बनना वृश्चिक राशि वालों के लिए शुभ माना जा रहा है। बिजनेस से जुड़े लोगों के लिए समय अच्छा रहेगा। सोशल तौर पर लोगों से मेल-जोल बढ़ाने में आप सक्षम रहेंगे। प्रोफेशनल लाइफ में भी तरक्की के नए मार्ग खुलते दिखेंगे। आप अपने दोस्तों के भरपूर सपोर्ट से सभी मुश्किलें आसानी से पार कर लेंगे।

कुंभ राशि

कुंभ राशि वालों के लिए शनि की इस राशि में मंगल और शुक्र की युति बनना फायदेमंद साबित हो सकता है। आप हर टास्क को पूरे कॉन्फिडेंस के साथ कंप्लीट करेंगे। व्यापारियों के काम की तारीफ होगी साथ ही प्रॉफिटेबल डील भी मिल सकती है। हेल्दी रहेंगे पर हाइड्रेटेड रहना न भूलें। आपकी पद-प्रतिष्ठा में भी वृद्धि होगी।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:महाशिवरात्रि पर सूर्य, बुध, शुक्र की चाल करेगी कमाल, इन राशियों की चमकेगी किस्मत
ये भी पढ़ें:कल से इन 3 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन, राहु के नक्षत्र में होगा शुक्र गोचर
ये भी पढ़ें:कुंभ राशि में मंगल करेंगे गोचर, 23 फरवरी से इन राशियों को करियर में होगा फायदा
ये भी पढ़ें:12 फरवरी को मेष से लेकर मीन राशि का दिन कैसा रहेगा, पढ़ें राशिफल
जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!