Sun Rashifal Surya Gochar Mithun Rashi me Sun Transit in Gemini Horoscope 2026 on 15 June good effects कल से 16 जुलाई तक सूर्य गोचर मिथुन राशि में, सोने जैसी चमकेगी इन राशियों की किस्मत, करें सिर्फ 1 उपाय, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

कल से 16 जुलाई तक सूर्य गोचर मिथुन राशि में, सोने जैसी चमकेगी इन राशियों की किस्मत, करें सिर्फ 1 उपाय

Sun Rashifal Surya Gochar Mithun Rashi 2026 : सूर्य के बुध की राशि में एंटर करते ही बुध के साथ युति बनेगी। सूर्य और बुध की ये जोड़ी मिथुन राशि में बुधादित्य राजयोग बना रही है, जिससे कुछ राशियों के दिन बदल सकते हैं। 

Sun, 14 June 2026 05:26 PMShrishti Chaubey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
कल से 16 जुलाई तक सूर्य गोचर मिथुन राशि में, सोने जैसी चमकेगी इन राशियों की किस्मत, करें सिर्फ 1 उपाय

Sun Rashifal Surya Gochar Mithun Rashi me Sun Transit, सूर्य गोचर 2026 : आत्मा, साहस और कॉन्फिडेंस के कारक सूर्य जल्द ही राशि परिवर्तन करने वाले हैं। हिंदू पंचांग के अनुसार, 15 जून 2026 के दिन ग्रहों के राजा सूर्य अपनी राशि बदलेंगे। लगभग दोपहर में 12 बजकर 58 मिनट से वृषभ राशि से मिथुन राशि में सूर्य गोचर करेंगे। वहीं, ग्रहों के राजकुमार बुध पहले से इस राशि में बैठे हुए हैं। सूर्य के बुध की राशि में एंटर करते ही बुध के साथ युति बनेगी। सूर्य और बुध की ये जोड़ी 16 जुलाई तक रहेगी। मिथुन राशि में सूर्य और बुध की युति बुधादित्य राजयोग बना रही है। आइए जानते हैं मिथुन राशि में सूर्य और बुध की युति से किन राशियों की किस्मत सोने की तरह चमकने वाली है-

कल से 16 जुलाई तक सूर्य गोचर मिथुन राशि में, सोने जैसी चमकेगी इन राशियों की किस्मत, करें सिर्फ 1 उपाय

मेष राशि के जातकों के लिए ग्रहों के राजा सूर्य का गोचर कैसा रहेगा?

मेष राशि के जातकों के लिए ग्रहों के राजा सूर्य का मिथुन राशि में गोचर गुड न्यूज लेकर आ सकता है। आपके सालों से रुके हुए काम अपनी रफ्तार पकड़ लेंगे। कानूनी मामलो में आपको जीत हासिल हो सकती है। प्रॉपर्टी में किया गया कोई पुराना निवेश आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाएगा। धन संपत्ति में वृद्धि होने की भी संभावना दिख रही है।

तुला राशि के जातकों के लिए ग्रहों के राजा सूर्य का गोचर कैसा रहेगा?

ग्रहों के राजा सूर्य का मिथुन राशि में गोचर तुला राशि के जातकों के लिए फायदेमंद माना जा रहा है। मां की सेहत से जुड़ा कोई शुभ समाचार मिल सकता है। बिजनेस कर रहे लोगों को गुड न्यूज मिल सकती है। घर-परिवार और पूर्वजों का आपको आशीर्वाद मिलेगा। व्यापारिक मुद्दों में आपको लाभ मिलेगा।

सिंह राशि के जातकों के लिए ग्रहों के राजा सूर्य का गोचर कैसा रहेगा?

सिंह राशि के जातकों के लिए ग्रहों के राजा सूर्य का मिथुन राशि में गोचर अच्छे दिन लेकर आ सकता है। कारोबारी के लिए दिन बेहद ही शुभ माना जा रहा है। काम के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है। सूर्य की कृपा से समाज में आपकी पद-प्रतिष्ठा में निखार आएगा। धन-दौलत से जुड़ी दिक्कतें भी धीरे-धीरे दूर होने लग जाएंगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:15 जून को मेष राशि से लेकर मीन का दिन कैसा रहेगा, पढ़ें राशिफल
ये भी पढ़ें:14 से 20 जून तक कुंभ समेत इन राशियों पर होगी खुशियां की बौछार, होगा बंपर लाभ

सूर्य गोचर का प्रभाव बढ़ाने का खास उपाय

रोजाना सूर्य देव को तांबे के पात्र से अर्घ्य दें।

भूलकर भी न करें ये काम

सूर्य गोचर के दौरण कुछ कामों को करने से नेगेटिव इफेक्ट पड़ सकता है, जैसे-

  1. किसी का अनादर न करें
  2. अहंकार से बचें
  3. झूठ न बोलें

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सूर्य, बुध, चंद्र गोचर दिखाएगा कमाल, इन 3 राशियों का सोने जैसा चमकेगा भाग्य
ये भी पढ़ें:कल से इन राशियों की लाइफ में लगेगा रोमांस का तड़का, शनि के नक्षत्र में शुक्र गोचर
जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!