सूर्य, बुध, चंद्र गोचर दिखाएगा कमाल, 15 जून से इन 3 राशियों का सोने जैसा चमकेगा भाग्य
Sun Rashifal Moon Transit Mercury: तीन ग्रहों के गोचर करते ही मिथुन राशि में बुध, सूर्य और चंद्रमा की युति बनेगी, जिससे त्रिग्रही योग का निर्माण रहेगा। मिथुन राशि में सूर्य, बुध और चंद्र का गोचर कुछ राशियों को मालामाल कर सकता है।

Sun Rashifal Moon Transit Mercury Horoscope 2026 : ज्योतिष शास्त्र में सूर्य, चंद्र और बुध का गोचर खास महत्व रखता है। इन तीनों ग्रहों की चाल से व्यक्ति के जीवन पर प्रभाव देखने को मिलता है। समय-समय पर ये तीन ग्रह अपनी चाल में बदलाव करते हुए नजर आते हैं। इस समय मिथुन राशि में बुध विराजमान हैं। जल्द ही इस राशि में चंद्र और सूर्य का गोचर होने जा रहा है। हिंदू पंचांग के अनुसार, 15 जून 2026 के दिन मिथुन राशि में सूर्य और चंद्रमा का गोचर होगा। इन दोनों ग्रहों के गोचर करते ही मिथुन राशि में बुध, सूर्य और चंद्रमा की युति बनेगी, जिससे त्रिग्रही योग का निर्माण रहेगा। यह युति 17 जून तक बनी रहेगी। इसके बाद चंद्र कर्क राशि में जाएंगे। फिर केवल सूर्य और बुध की युति मिथुन राशि में बनी रहेगी। आइए जानते हैं इन ग्रहों की युति से किन राशियों का भाग्य चमकने वाला है-
सूर्य, बुध, चंद्र गोचर दिखाएगा कमाल, 15 जून से इन 3 राशियों का सोने जैसा चमकेगा भाग्य
मिथुन राशि में सूर्य, बुध चंद्र गोचर का असर तुला राशि पर कैसा रहेगा?
तुला राशि के जातकों के लिए मिथुन राशि में बुध, सूर्य और चंद्रमा की युति लाभदायक साबित हो सकती है। विद्यार्थियों को गुड न्यूज मिल सकती है। लव लाइफ में रोमांस बरकरार रहेगा। अपने रिश्ते को और मजबूत बनाने के लिए पार्टनर के साथ डेट पर जाएं। घर परिवार की समृद्धि में वृद्धि होगी। वहीं, सेहत भी दुरुस्त नजर आ रही है।
मिथुन राशि में सूर्य, बुध चंद्र गोचर का असर मिथुन राशि पर कैसा रहेगा?
मिथुन राशि में बुध, सूर्य और चंद्रमा की युति मिथुन राशि के जातकों के लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। आपके परिवार में शांति बनी रहेगी। व्यापारियों को नए इन्वेस्टर मिल सकते हैं। आर्थिक दिक्कतें भी धीरे-धीरे सही होने लगेंगी। काम के सिलसिले में यात्रा संभव है। स्वास्थ्य का ख्याल रखने की जरूरत है।
मिथुन राशि में सूर्य, बुध चंद्र गोचर का असर सिंह राशि पर कैसा रहेगा?
सिंह राशि के जातकों के लिए मिथुन राशि में बुध, सूर्य और चंद्रमा की युति पॉजिटिव साबित हो सकती है। सालों से चली आ रही आपकी दिक्कतें खुद-ब-खुद हल होने लगेगी। परिवार के सदस्यों के साथ समय बिताना आपके लिए शुभ रहेगा। किसी पुराने मित्र से मुलाकात होना भी संभव है। वहीं, बिजनेस कर रहे लोगों के लिए धन प्राप्ति के योग भी बन रहे हैं।
डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।




साइन इन