Horoscope Weekly Horoscope 14-20 June 2026 Rashifal Weekly Lucky zodiacs Horoscope: 14 से 20 जून तक कुंभ समेत इन राशियों पर होगी खुशियां की बौछार, होगा बंपर लाभ, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

Horoscope: 14 से 20 जून तक कुंभ समेत इन राशियों पर होगी खुशियां की बौछार, होगा बंपर लाभ

Horoscope Weekly Horoscope 14-20 June 2026: 14 जून से नए सप्ताह की शुरुआत हो रही है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इस सप्ताह में बुधादित्य राजयोग, गजलक्ष्मी और रूचक राजयोग का संयोग रहेगा, जिससे कुछ राशियों की किस्मत चमक सकती है।

Sat, 13 June 2026 04:44 PMShrishti Chaubey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
Horoscope: 14 से 20 जून तक कुंभ समेत इन राशियों पर होगी खुशियां की बौछार, होगा बंपर लाभ

Horoscope Weekly Horoscope 14-20 June 2026, साप्ताहिक राशिफल : ग्रहों की चाल के अनुसार, साप्ताहिक राशिफल का आंकलन किया जाता है। 14 जून से नए सप्ताह की शुरुआत हो रही है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इस सप्ताह में बुधादित्य राजयोग, गजलक्ष्मी और रूचक राजयोग का संयोग रहेगा। 15 जून के दिन सूर्य का प्रवेश मिथुन राशि में होगा, जिससे यह लाभकारी योग बन रहा है। ऐसा इसलिए क्योंकि बुध पहले से ही मिथुन राशि में विराजमान। यह राजयोग का संयोग पूरे सप्ताह रहने वाला है। इसके साथ ही अन्य ग्रहों की स्थिति का प्रभाव भी देखने को मिलेगा। 14 जून से 20 जून के दौरान मंगल मेष राशि में, सूर्य, बुध मिथुन राशि में, गुरु और शुक्र कर्क राशि में, शनि मीन राशि में, राहु कुंभ राशि और केतु सिंह राशि में विराजमान रहेंगे। चंद्रमा मिथुन, वृषभ, सिंह और कर्क राशि में रहेंगे। ऐसे में आइए जानते हैं 14 जून से 20 जून का सप्ताह किन राशियों के लिए भाग्यशाली साबित हो सकता है-

14 से 20 जून तक कुंभ समेत इन राशियों पर होगी खुशियां की बौछार, होगा बंपर लाभ

जून का ये सप्ताह मेष राशि के लिए कैसा साबित होगा?

14 जून से 20 जून का सप्ताह मेष राशि के लिए लाभकारी साबित हो सकता है। सालों से रुका हुआ काम बनने लगेगा। बिजनेस कर रहे लोगों को अच्छी डील मिल सकती है। यह समय व्यापार कर रहे लोगों के लिए अच्छा माना जा रहा है। इस समय भूमि या भवन में निवेश करना लाभदायक रहेगा। वहीं, सेहत का ख्याल रखें और हाइड्रेटेड रहें।

जून का ये सप्ताह तुला राशि के लिए कैसा साबित होगा?

तुला राशि के लिए 14 जून से 20 जून का सप्ताह लाभकारी साबित हो सकता है। आपकी लव लाइफ में रोमांस का तड़का लगेगा। ग्रहों की चाल से इस राशि के लोगों की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। विवाह में आ रही कठिनाइयां दूर होगी। घर के सदस्य और दोस्तों संग अच्छा समय व्यतीत करेंगे। वहीं, लव लाइफ में पार्टनर का साथ मिलेगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सूर्य, बुध, चंद्र गोचर दिखाएगा कमाल, इन 3 राशियों का सोने जैसा चमकेगा भाग्य
ये भी पढ़ें:कल से इन राशियों की लाइफ में लगेगा रोमांस का तड़का, शनि के नक्षत्र में शुक्र गोचर

जून का ये सप्ताह कुंभ राशि के लिए कैसा साबित होगा?

14 जून से 20 जून का सप्ताह कुंभ राशि के लिए लाभकारी साबित हो सकता है। धन लाभ के नए मार्ग खुलेंगे। आर्थिक लाभ के लिए बनाई गई योजनाएं सफल होंगी। बिजनेस कर रहे लोगों को प्रॉफिट होने की संभावना है। शादी शुदा लोगों को कोई अच्छी खबर मिल सकती है। घर-परिवार में सुख-शांति का माहौल बना रहेगा। वहीं, करियर में आ रही दिक्कतें भी खत्म होने लगेंगी।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अगले 6 महीने तक राहु इन 3 राशियों को देंगे खुशखबरी, जमकर बरसेगी खुशियां
ये भी पढ़ें:14 जून को मेष राशि से लेकर मीन का दिन कैसा रहेगा, पढ़ें राशिफल
जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!