सूर्य वृषभ में गोचर करेंगे, रोहिणी नक्षत्र में जाएंगे, नौतपा होंगे शुरू, किन राशियों को लाभ?
Sun Transit 2026, Sun Transit:सूर्य इस साल मई में वृषभ राशि में जाएंगे, इसके साथ ही रोहिणी नक्षत्र में भी जाएगें। जब सूर्य रोहिणी नक्षत्र में जाते हैं, तो नौतपा शुरू होते हैं जिसे भयंकर गर्मी का सामना करना पड़ता है। यहां पढ़ें सूर्य के इस गोचर से किसे लाभ होगा।

Sun Transit 2026, Sun Transit:सूर्य इस साल मई में वृषभ राशि में जाएंगे, इसके साथ ही रोहिणी नक्षत्र में भी जाएगें। जब सूर्य रोहिणी नक्षत्र में जाते हैं, तो नौतपा शुरू होते हैं जिसे भयंकर गर्मी का सामना करना पड़ता है। आपको बता दें कि मई के महीने में सूर्य का रोहिणी नक्षत्र में जाना राशियों को लाभ देगा, लेकिन लोगों को इन नौ दिनों में भयंकर गर्मी झेलनी पड़ेगी। 25 मई से लेकर 9 दिन नौतपा कहलाता है., जिसमें धरती पर गर्मी बहुत होती है। आपको बता दें कि सूर्य चंद्रमा के नक्षत्र में जा रहे हैं। रोहिणीम नक्षत्र का स्वामी चंद्रमा है। ऐसे में सूर्य और चंद्रमा की युति बन रही है, वहीं वृषभ राशि में सूर्य का गोचर भी सूर्य और चंद्रमा की युति बना रहा है। इस तरह सूर्य एक महीने चंद्रमा के प्रभाव में रहेंगे। सूर्य का यह गोचर खास होता है। ज्येष्ठ मास में 25 मई से नौतपा और सूर्य का गोचर कुछ राशियों के लिए अच्छा और कुछ राशियों के दिक्कत वाला समय लाएगा। यहां पढ़ें सूर्य के इस गोचर से किसे लाभ होगा। यहां पढ़ें इन राशियों पर क्या असर होगा।
सिंह राशि पर क्या असर?
सूर्य सिंह राशि का स्वामी हैं, अब वो मई में वृषभ राशि के साथ रोहिणी नक्षत्र में गोचर कर रहें हैं। इससे सिंह राशि वालों आपकी लडीरशिप और भी अच्छी होगी। अगर आप पॉलिटिक्स में हैं तो आपको दोहरा लाभ मिल सकता है। अगर बिजनेस चलाते हैं तो बिजनेस में अच्छे फैसले आपको लाभ दिलाएगें। प्रमोशन के साथ नौकरी में नया पद भी आपको इस दौरान मिल सकता है।
वृश्चिक राशि पर क्या असर?
सू्र्य के वृषभ गोचर और रोहिणी नक्षत्र में गोचर से वृश्चिक राशि के लिए समय बलवान रहेगा। नौकरी में आपके लिए अच्छे योग बनेंगे, जॉब से लेकर पर्सनल लाइफ में सूर्य की एनर्जी भी आपको मिलेगी और सेल्फ कॉन्फिडेंस भी मिलेगा। आपके लिए संतान से अच्छे संबंध भी होंगे।
कुंभ राशि पर क्या असर?
सूर्य के रोहिणी नक्षत्र और वृषभ में गोचर यानी नौतपा के दौरान करने से कुंभ राशि वालों के लिए मेंटली चीजें काफी सही हो जाएंगी। आपको सूर्य के आशीर्वाद से आत्मविश्वास मिलेगा और आपके लिए नौकरी की रहा आसान हो जाएगी। सूर्य का गोचर आपको मंगल कार्य में बैठाएगा।
डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।




साइन इन