Mesh Rashi budh gochar 2026 trigrahi yog which zodiac luck shine Rashifal in hindi मेष राशि में बुध का गोचर आज, तीन ग्रह मिलकर मचाएंगे धमाल, किन राशियों का भाग्य चमकेगा, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

मेष राशि में बुध का गोचर आज, तीन ग्रह मिलकर मचाएंगे धमाल, किन राशियों का भाग्य चमकेगा

आज मेष राशि में बुध प्रवेश करने वाले हैं। ऐसे में कई राजयोग तो बनेंगे ही साथ ही तीन ग्रह मेष राशि में जमा हो जाएंगे। इससे कई राशियों के लिए भाग्य साथ देगा। पढ़ें किस राशि को लाभ

Thu, 30 April 2026 10:27 AMAnuradha Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share
मेष राशि में बुध का गोचर आज, तीन ग्रह मिलकर मचाएंगे धमाल, किन राशियों का भाग्य चमकेगा

Trigrahi Yog 2026: आज मेष राशि में बुध प्रवेश करने वाले हैं। ऐसे में कई राजयोग तो बनेंगे ही साथ ही तीन ग्रह मेष राशि में जमा हो जाएंगीं, लेकिन अभी नहीं 11 मई को । इससे कई राशियों के लिए भाग्य साथ देगा। आपको बता दें कि बुध बहुत अधिक दिनों तक इस राशि में नहीं रहेंगे, इसलिए बहुत कम समय के लिए इस योग का लाभ होगा। बुध 15 मई को मेष से निकलकर वृषभ राशि में जाएंगे, इसी समय सूर्य भी वृषभ राशि में जाएंगे और फिर एक साथ बुधादित्य राजयोग बनाएंगे। 11 मई से मेष राशि में तीन ग्रह एक साथ हो जाएंगे, जिससे मई में इस राशि के लोगों के लिए अच्छे योग बनेंगे साथ ही इस राशि में मंगल, सूर्य और बुध की युति से त्रिग्रही योग बनेगा। इस प्रकार बहुत कम समय के लिए बुध गोचर का प्रभाव इन राशियों को मिलेगा। आपको बता दें कि मेष राशि मंगल की राशि है।

कब बनेगा त्रिग्रही योग
अभी इस राशि मेंसिर्फ बुध और सूर्य रहेंगे, जिससे बुधादित्य राजयोग बनेगा। ऐसा संयोग 11 मई को बनेगा जब मंगल भी इस राशि में आ जाएंगे। 11 मई को मंगल इस राशि में आएंगो तो लंबे समय के लिए इसी राशि में रहेंगे। ऐसे में मंगल और सनि की युति मीन राशि से टूट जाएगी, जो अपने आप में एक अच्छी ग्रह स्थिति है। ऐसे में इस राशि के लिए बुध गोचर से क्या लाभ होंगे और राजयोग के बनने से किन राशियों को भाग्य का साथ मिलेगा,यह नीचे पढ़ें

सिंह राशि के लिए लाभ के योग

सिंह राशि के लोगों का लक आपके फेवर में रहेगा, आप करियर में आत्मविश्वास के मामले में आगे रहेंगे। प्रोफेशनल लाइफ में आपको बूस्ट देखने को मिलेगा।

कन्या राशि के लिए आमदनी बढ़ने के योग

कन्या राशि के लिए भी आत्मविश्वास और सरकारी नौकरी से लाभ मिलने के संकेत है, आपका बिजनेस भी इस समय रफ्तार पकड़ सकता है। आमदनी जो पहले धीमी थी, अब बढ़ेगी।

मिथुन और कर्क की किस्मत साथ देगी

मिथुन राशि को भी गुरु के साथ इस योग का फल मिलेगा। इस राशि के लोगों के भाग्य के कारण काम बनेंगे, किस्मत साथ देगी और आप आगे बढ़ेंगे। कर्क राशि के लिए भी ये योग बेहतरीन साबित होगी। आपको इस समय आत्मिश्वास, अच्छे फैसले, एनर्जी तीनों का साथ मिलेगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बुद्ध पूर्णिमा किस दिन?, इस दिन एक राजयोग 3 राशियों को देगा लाभ?

डिस्क्लेमर- (इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मई में एक राशि में तीन खास ग्रह एक साथ, बन रहा है राजयोग जो बरसाएगा धन
जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!