Shani gochar Mesh Rashi 2027 in mangal shani sadesati zodiac effected horoscope in hindi 2027 में शनि बदलेंगे राशि, मंगल की राशि में गोचर, शनि की साढ़ेसाती वाली राशियों पर डबल इफेक्ट, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

2027 में शनि बदलेंगे राशि, मंगल की राशि में गोचर, शनि की साढ़ेसाती वाली राशियों पर डबल इफेक्ट

मेष राशि वालों पर शनि और मंगल का डबल अटैक पड़ने वाला है। अगले साल 2027 में शनि राशि परिवर्तन करने वाले हैं। शनि का यह राशि परिवर्तन ऐसे समय में हो रहा है जब शनि मंगल की राशि में जा रहे हैं। आइए जानें इससे साल 2027 में क्या प्रभाव होगा। 

Mon, 27 April 2026 02:50 PMAnuradha Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share
2027 में शनि बदलेंगे राशि, मंगल की राशि में गोचर, शनि की साढ़ेसाती वाली राशियों पर डबल इफेक्ट

मेष राशि वालों पर शनि और मंगल का डबल अटैक पड़ने वाला है। अगले साल 2027 में शनि राशि परिवर्तन करने वाले हैं। शनि का यह राशि परिवर्तन ऐसे समय में हो रहा है जब शनि मंगल की राशि में जा रहे हैं। आइए जानें इससे साल 2027 में क्या प्रभाव होगा।ज्योतिषीय दृष्टि से साल 2027 मेंशनि का यह एक बड़ा बदलाव कहा जाएगा। क्योंकि शनि और मंगल की जोड़ी को अच्छा नहीं माना जाता है, लेकिन साल 2027 से शनि और मंगल अगले ढ़ाई साल तक इस राशि में रहेंगे। ग्रहों के न्यायाधीश शनि देव अपनी चाल बदलते हुए जून 2027 में मीन राशि से निकलकर मेष राशि में प्रवेश करेंगे। शनि का यह राशि परिवर्तन कई राशियों के जीवन में बड़ा उतार-चढ़ाव ला सकता है।

शनि और मंगल का किसे होगा लाभ

मेष राशि में शनि का यह गोचर तरक्की, स्थिरता और सफलता भी कई राशियों के लिए लाएगाष आपके लिए नए काम के दवाजे खुलेंगे। मेहनत और अनुशासन अपनाने वालों को शनि विशेष फल देते हैं। मेष, मीन और वृष राशि वालों को इस समय खास ध्यान देना होगा। इन तीजोंन राशियों को धैर्य, मेहनत और नैतिकता से ही आगे बढ़ने में सफलता मिलेगी। आपको किसी की बुरा करने से बचना होगा और किसी के लिए भी धोखा देने से बचें, दूसरों की भलाई करें, इससे आपको लाभ होगा। शनि का 2027 का यह परिवर्तन कई लोगों के जीवन में नई दिशा तय करेगा।

किन राशियों पर साढ़ेसाती का कौन सा चरण

शनि गोचर से कई राशियों के लिए ऐसे में साढ़ेसाती का गणित बदलेगा, इससे कई राशियों को लाभ तो कई राशियों के लिए दिक्कत होगी। ।शनि के मेष राशि में प्रवेश करते ही साढ़ेसाती और ढैय्या का नया चक्र शुरू होगा, कई राशियों को पर शनि साढ़ेसाती का पहला, तो कई पर दूसरा और कई पर तीसरा चरण शुरु होगा। वृषभ राशि पर शनि के मेष में आते ही वृषभ राशि वालों पर साढ़ेसाती का पहला चरण शुरू हो जाएगा। वहीं कुंभ पर साढ़ेसाती खत्म हो जाएगा और मीन पर शनि की साढ़ेसाती रहेगी। ऐसे समय में लोगों को मानसिक दबाव, आर्थिक संतुलन और रिश्तों में प्यार और बैलेंस की जरूरत होगी। मेष राशि के जातकों के लिए साढ़ेसाती का दूसरा और सबसे प्रभावशाली चरण शुरू होगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:शनि के मीन गोचर में किन राशियों को शनि के चांदी के पाए से लाभ?

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य है और सटीक है। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:Numerology: मूलांक 8 की धीमी जिंदगी में रफ्तार लाते हैं इन 4 मूलांक के पार्टनर
जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!