Solar Eclipse Timing 2025 Surya Grahan Kab Dekhe How to view Solar Eclipse Live 11 बजे से सूर्य ग्रहण होगा शुरू, भारत में घर बैठे देखें लाइव Surya Grahan, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

11 बजे से सूर्य ग्रहण होगा शुरू, भारत में घर बैठे देखें लाइव Surya Grahan

Solar Eclipse Timing 2025 Surya Grahan: यह सूर्य ग्रहण आंशिक सूर्य ग्रहण कहलाएगा। कुछ देशों में यह सूर्य ग्रहण दिखाई देगा व कुछ में नहीं देखा जा सकेगा। फिर भी आप घर बैठकर लाइव सूर्य ग्रहण के नजारे का आनंद ले सकते हैं। 

Sun, 21 Sep 2025 09:04 PMShrishti Chaubey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
11 बजे से सूर्य ग्रहण होगा शुरू, भारत में घर बैठे देखें लाइव Surya Grahan

Solar Eclipse Timing 2025 Surya Grahan, सूर्य ग्रहण: आज रविवार 21 सितंबर को साल का अंतिम सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है। यह सूर्य ग्रहण आंशिक सूर्य ग्रहण कहलाएगा। कुछ देशों में यह सूर्य ग्रहण दिखाई देगा व कुछ में नहीं देखा जा सकेगा। फिर भी आप घर बैठकर लाइव सूर्य ग्रहण के नजारे का आनंद ले सकते हैं। पितृपक्ष के आखिरी दिन सूर्य ग्रहण लग रहा है। भारत में इस ग्रहण का प्रभाव नहीं रहेगा। पर हां, कुछ देशों में यह ग्रहण प्रभावकारी व दार्शनिक भी होगा। आइए जानते हैं सूर्य ग्रहण की टाइमिंग व लाइव स्ट्रीमिंग की डिटेल्स-

21 सितंबर को 11 बजे से सूर्य ग्रहण शुरू

यह सूर्य ग्रहण आंशिक होगा। 21 सितंबर की रात में 11 बजे ग्रहण शुरू होगा और 22 सितंबर को लगभग सुबह 3 बजकर 24 मिनट तक रहने वाला है। 1:11 ए एम पर ग्रहण का मध्य चरण रहेगा। यह ग्रहण 4 घंटे से अधिक समय रहेगा।

आंशिक सूर्य ग्रहण कब लगता है?

आंशिक सूर्य ग्रहण तब लगता है, जब सूर्य और पृथ्वी के बीच से चंद्रमा गुजरता है, लेकिन एक पक्ति में सूर्य, चंद्रमा और धरती नहीं होते हैं। सूर्य का सिर्फ एक भाग ही ढका हुआ नजर आएगा। आंशिक सूर्य ग्रहण को ही खंडगास सूर्य ग्रहण कहा जाता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:आज सूर्यग्रहण 4 घंटे 24 मिनट तक, क्या 21 सितंबर का ग्रहण भारत में दिखेगा?

सूतक: जिस देश में ग्रहण दिखाई देगा, वहां सूतक काल 12 घंटे पहले से लग जाएगा। सूर्य ग्रहण रात में होने के कारण भारत में नजर नही आएगा। इसीलिए इसका सूतक काल मान्य नहीं होगा। यह भारत को छोड़ ऑस्ट्रेलिया,अंटार्कटिका, प्रशांत महासागर, अटलांटिक महासागर में दिखेगा।

घर बैठे देखें लाइव नजारा

भारत में ग्रहण नहीं दिखने वाला है लेकिन फिर भी घर बैठे ग्रहण का लाइव नजारा आप देख सकते हैं। आप दुनिया के किसी भी कोने से नासा (NASA) और टाइम एंड डेट (Time and Date) की वेबसाइट व यू ट्यूब चैनल के जरिए सूर्य ग्रहण के लाइव स्ट्रीमिंग का लुफ्त उठा सकते हैं।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:21 सितंबर को सूर्य ग्रहण कन्या राशि में, इन 3 राशियों के शुरू अच्छे दिन
ये भी पढ़ें:नवरात्रि के पहले दिन 1 घंटे 56 मिनट का उत्तम मुहूर्त, जानें दुर्गा पूजा विधि
ये भी पढ़ें:नवरात्रि पर सुबह 6:09 बजे से कलश स्थापना का मुहूर्त, इस विधि से करें कलश स्थापना
जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!