21 सितंबर को सूर्य ग्रहण कन्या राशि में, इन 3 राशियों के शुरू अच्छे दिन
Solar Eclipse Horoscope Surya Grahan Rashifal: सूर्य ग्रहण भारत में नहीं दिखाई देगा लेकिन ज्योतिषीय रूप से इसका प्रभाव राशियों पर पड़ेगा। इस सूर्य ग्रहण से कुछ राशियों का भाग्य रौशन हो सकता है तो कुछ को परेशानियां भी आ सकती है।

Solar Eclipse Horoscope Surya Grahan Rashifal 2025, 21 सितंबर को सूर्य ग्रहण कन्या राशि में: इस साल का आखिरी सूर्य ग्रहण पितृ पक्ष की सर्व पितृ अमावस्या पर लग रहा है। सूर्य ग्रहण भारत में नहीं दिखाई देगा लेकिन ज्योतिषीय रूप से इसका प्रभाव राशियों पर पड़ेगा। साल का आखिरी सूर्य ग्रहण पितृ पक्ष की समाप्ति यानि सर्व पितृ अमावस्या पर पड़ रहा है। इसलिए यह बेहद खास माना जा रहा है। बुध की कन्या राशि में सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है। ऐसे में इस सूर्य ग्रहण से कुछ राशियों का भाग्य रौशन हो सकता है तो कुछ को परेशानियां भी आ सकती हैं। आइए जानते हैं-
इन 3 राशियों के शुरू अच्छे दिन
मेष राशि के लोगों के लिए साल का आखिरी सूर्य ग्रहण पॉजिटिव साबित हो सकता है। नौकरी पेशा लोगों के तरक्की के लिए योग बन रहे हैं। व्यापार में कुछ लोगों को कोई बड़ा लाभ हो सकता है। अपने घर परिवार में सुख संपत्ति का माहौल बनाए रखने के लिए इस दिन गाय और कुत्तों को खाना खिलाएं।
कर्क राशि के लोगों के लिए साल का आखिरी सूर्य ग्रहण अच्छी खबर ला सकता है। अपने पूर्वजों को प्रसन्न करने के लिए आपको ब्राह्मण को भोजन कराना चाहिए। वहीं, आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होती नजर आएगी। बस फालतू के खर्चों पर कंट्रोल करना होगा। सेहत का ख्याल रखें। दान करना अच्छा रहेगा।
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए साल का आखिरी सूर्य ग्रहण शुभ साबित हो सकता है। अपने कॉन्फिडेंस के साथ आप हर मुश्किल घड़ी को पार कर लेंगे। परिवार में सुख संपदा का माहौल बना रहेगा। स्वास्थ्य पर थोड़ा सा ध्यान देने की जरूरत है। पूर्वजों का आशीर्वाद पाने के लिए पितृ कवच का पाठ करें।
डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।




साइन इन