Guru, गुरु गोचर 2 जून: सिंह राशि के लिए गुरु का गोचर कर्क राशि में कैसा रहेगा?
Singh Rashi par Guru gochar 2026 : कर्क राशि में गुरु प्रवेश करेंगे, जिससे सभी 12 राशियों पर प्रभाव पड़ेगा। गुरु ग्रह के गोचर से कुछ राशियों को शुभ परिणाम मिलेंगे तो कुछ को नुकसान भी झेलना पड़ सकता है।

Singh Rashi par Guru gochar 2026, गुरु गोचर राशिफल : धर्म, भाग्य और संतान के कारक गुरु का राशि परिवर्तन महत्वपूर्ण माना जाता है। जून के महीने में गुरु की चाल में बदलाव होने जा रहा है। हिंदू पंचांग के अनुसार, रात में 02 बजकर 25 मिनट पर कर्क राशि में गुरु प्रवेश करेंगे, जिससे सभी 12 राशियों पर प्रभाव पड़ेगा। गुरु ग्रह के गोचर से कुछ राशियों को शुभ परिणाम मिलेंगे तो कुछ को नुकसान भी झेलना पड़ सकता है। वहीं, 2 जून के दिन गुरु राशि परिवर्तन करने वाले हैं। गुरु 31 अक्टूबर की दोपहर तक कर्क राशि में विराजमान रहने वाले हैं। ऐसे में सिंह राशि के जातक भी गुरु के गोचर से प्रभावित होंगे। इसलिए आइए जानते हैं गुरु के गोचर से सिंह राशि के लव, धन, सेहत और करियर जीवन में क्या बदलाव हो सकते हैं-
गुरु गोचर 2 जून: सिंह राशि के लिए गुरु का गोचर कर्क राशि में कैसा रहेगा?
कैसा रहेगा फाइनेंशियल जीवन?
गुरु के 12वे भाव में आने से आपके खर्चे बढ़ सकते हैं, लेकिन अच्छी बात यह है कि ये खर्चे शुभ कामों पर होंगे। गुरु गोचर के दौरान किसी को कर्ज देने से बचें। शॉर्टकट से पैसे कमाने से बचें। सुरक्षित निवेश पर फोकस करें। पैसा आएगा भी और जाएगा भी, लेकिन यह गोचर आपको मानसिक रूप से बहुत समझदार और मजबूत इंसान बना सकता है।
कैसी होगी लव लाइफ?
लव के मामले में आपको मिश्रित परिणाम मिल सकते हैं। गुरु की दृष्टि आपके चौथे, छठे और आठवें भाव पर रहेगी। ऐसे में पारिवारिक जीवन में थोड़ा तालमेल बिठाना पड़ेगा। घर के बड़ों या माता की सेहत पर खर्च हो सकता है। गुरु की शुभ दृष्टि के कारण पुरानी पारिवारिक गलतफहमियां दूर होंगी। आप सूझबूझ से मसले सुलझा लेंगे।
करियर लाइफ कैसी होगी?
करियर के मामले में आपको विदेश से लाभ हो सकता है। अगर आप विदेशी कंपनी, मल्टीनेशनल फर्म या फिर बिजनेस करते हैं, तो यह समय आपको मुनाफा दे सकता है। विदेश यात्रा या वहां सेटल होने के योग भी मजबूत होंगे।
सेहत का मामला कैसा रहेगा?
गुरु के गोचर के दौरान अपनी रूटीन सुधारें। खानपान पर कंट्रोल रखें और आलस से बचें। अपनी इम्युनिटी को मजबूत रखने के लिए योग और वॉक को डेली रूटीन का हिस्सा बनाएं।
डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।




साइन इन