अगले 4 महीने तक इन राशियों पर बरसेगा गुड लक, कल से शनि गोचर कर देंगे फायदा ही फायदा
Shani Rashifal Saturn Transit 2026: शनि ही ऐसे ग्रह हैं, जो बेहद ही स्लो स्पीड में नक्षत्र परिवर्तन करते हैं। मंगलवार को शनि की चाल बदलेगी। शनि स्वयं के नक्षत्र में गोचर करेंगे, जिससे कुछ राशियां मालामाल होने वाली हैं।

Shani Rashifal Saturn Transit 2026, शनि नक्षत्र परिवर्तन: शनि क्रूर और कर्मफलदाता के नाम से जाने जाते हैं। शनि की चाल मेष राशि से लेकर मीन राशि पर अपना प्रभाव डालती है। सभी ग्रहों के एक शनि ही ऐसे ग्रह हैं, जो बेहद ही स्लो स्पीड में राशि और नक्षत्र परिवर्तन करते हैं। ऐसे में शनि का गोचर विशेष रूप से महत्वपूर्ण माना जाता है। इस समय शनि गुरु की मीन राशि में बैठे हुए हैं और पूर्व भाद्रपद नक्षत्र में गोचर कर रहे हैं। कल मंगलवार को शनि अपनी चाल बदलने जा रहे हैं। हिंदू पंचांग के अनुसार, 20 जनवरी, 2026, को दोपहर के 12 बजकर 13 मिनट पर शनि का नक्षत्र परिवर्तन होगा। इस बार शनि स्वयं के उत्तर भाद्रपद नक्षत्र में गोचर करने जा रहे हैं। शनि इस नक्षत्र में 17 मई 2026 तक विराजमान रहने वाले हैं।
अगले 4 महीने तक इन राशियों पर बरसेगा गुड लक, कल से शनि गोचर कर देंगे फायदा ही फायदा
मिथुन राशि
शनि का स्वयं के उत्तर भाद्रपद नक्षत्र में गोचर करना मिथुन राशि वालों के लिए लाभकारी साबित हो सकता है।
- जीवन की मुश्किलें धीरे-धीरे खत्म होने लगेंगी।
- नए मौके हाथ लगेंगे।
- करियर में आपका स्ट्रगल रंग लाएगा।
- प्रमोशन के भी योग बन रहे हैं।
- आपको जंक फूड्स से दूर रहना चाहिए और हेल्थ पर फोकस करना चाहिए।
- किसी यात्रा पर भी जा सकते हैं।
मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों के लिए शनि का स्वयं के उत्तर भाद्रपद नक्षत्र में गोचर करना फायदेमंद साबित हो सकती है।
- तरक्की के नए रास्ते खुलेंगे।
- कुछ लोग प्रॉपर्टी भी खरीद सकते हैं।
- जॉब कर रहे लोगों को कई नए टास्क मिलेंगे।
- छोटी-मोटी मुश्किलों को आप आसानी से पार कर लेंगे।
- लव लाइफ में रोमांस भी बना रहेगा। आकस्मिक धन लाभ भी हो सकता है।
वृश्चिक राशि
शनि का स्वयं के उत्तर भाद्रपद नक्षत्र में गोचर करना वृश्चिक राशि वालों के लिए शुभ साबित हो सकता है।
- आपको अपने फ्रेंड्स का सपोर्ट मिलेगा।
- हेल्थ में सुधार होगा।
- व्यापारियों को नया व्यापार शुरू करने के लिए कोई अच्छी डील मिल सकती है।
- घर में सुख और शांति बनी रहेगी।
- धार्मिक कार्यों में भी मन लगेगा।
डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।




साइन इन