Mercury in Aquarius Horoscope Budh Gochar 2026 Kumbh Rashi these zodiacs will find luck Rashifal Mercury Transit बुध का गोचर कुंभ राशि में, इन 3 राशियों को मिलेगा किस्मत का साथ, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

बुध का गोचर कुंभ राशि में, इन 3 राशियों को मिलेगा किस्मत का साथ

Mercury in Aquarius, Rashifal Mercury Transit: इस वक्त बुध मकर राशि में विराजे हुए हैं, जो शनि देव की राशि है। बस कुछ ही दिनों में बुध कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे। बुध के गोचर करते ही कुछ राशियों की किस्मत चमकने वाली है।

Mon, 19 Jan 2026 12:07 PMShrishti Chaubey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
बुध का गोचर कुंभ राशि में, इन 3 राशियों को मिलेगा किस्मत का साथ

Mercury in Aquarius, Rashifal Mercury Transit: बुध ग्रह आप पर मेहरबान हों तो जीवन में खुशियां बनी रहती हैं। यही नहीं बुध ग्रहों के राजकुमार भी माने जाते हैं। इस वक्त बुध मकर राशि में विराजे हुए हैं, जो शनि देव की राशि है। बस कुछ ही दिनों में बुध कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे, जिसका स्वामित्व शनि के पास है। ग्रहों के राजकुमार बुध के इस गोचर से जहां कुछ राशियों को प्रॉफिट ही प्रॉफिट मिलेगा। वहीं, कुछ के लिए समय मुश्किल भी रहेगा। आइए जानते हैं शनि की कुंभ राशि में बुध का गोचर करना किन राशियों को लाभ दे सकता है-

बुध का गोचर कुंभ राशि में, इन 3 राशियों को मिलेगा किस्मत का साथ

वृश्चिक राशि

  • शनि की कुंभ राशि में बुध का गोचर वृश्चिक राशि के जातकों के लिए लाभदायक रहने वाला है।
  • बुध ग्रह के शुभ प्रभाव से व्यापारियों को मुनाफा मिलने की संभावना है।
  • जीवन में आ रही तकलीफें धीरे-धीरे दूर होने लगेंगी।
  • परिवार में खुशहाली का माहौल रहेगा।
  • खुद को तनाव मुक्त और खुश रखने के लिए प्रकृति में समय बिताएं।
  • अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:इन राशियों के लिए 19 से 25 जनवरी का टाइम लाएगा बड़े बदलाव, शनि गोचर देगा लाभ
ये भी पढ़ें:बुध, गुरु, शुक्र, मंगल गोचर से मचेगा धमाल, इन राशियों के जीवन में होगी खुशियां

मेष राशि

  • मेष राशि वालों के लिए शनि की कुंभ राशि में बुध का गोचर लाभकारी साबित हो सकता है।
  • सरकारी नौकरी करने वालों को किसी शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है।
  • व्यापार की स्थिति दुरुस्त रहने वाली है।
  • स्वास्थ्य के प्रति सावधानी बरतें।
  • आर्थिक स्थिति में पहले के मुकाबले सुधार नजर आ सकता है।
  • पूजा-पाठ में मन लगाए रखना बेहतर रहेगा।

मकर राशि

  • शनि की कुंभ राशि में बुध का गोचर मकर राशि वालों के लिए शुभ माना जा रहा है।
  • उद्योगपतियों के लिए यह समय अच्छा माना जा रहा है।
  • धन का आगमन होगा।
  • कर्ज से मुक्ति पा सकेंगे।
  • फैमिली के साथ घूमने का प्लान बना सकते हैं।
  • यह समय निवेश के तौर पर भी शुभ माना जा रहा है।
  • इस दौरान आपकी सेहत अच्छी रहेगी।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:लव राशिफल: 19-25 जनवरी तक का समय मेष राशि से लेकर मीन के लिए कैसा रहेगा?
ये भी पढ़ें:आज का राशिफल: आज इन 5 राशियों के लिए दिन मुश्किल भरा, धन हानि के संकेत
जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!