चंद्र के नक्षत्र में शुक्र का गोचर, 27 अक्टूबर तक इन राशियों को फायदा ही फायदा
Shukra Rashifal Venus transit: शुक्र का नक्षत्र परिवर्तन सभी राशियों पर कुछ-न-कुछ प्रभाव डालेगा। चंद्रमा के नक्षत्र में शुक्र का गोचर होना कुछ राशियों की किस्मत को मजबूत कर सकता है तो कुछ के लिए मुश्किलें बढ़ा भी सकता है।

Shukra Rashifal Venus transit, चंद्र के नक्षत्र में शुक्र का गोचर: शुक्र इस समय उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र और कन्या राशि में गोचर कर रहे हैं। कुछ ही दिनों में शुक्र अपनी चाल में बदलाव करने वाले हैं। शुक्र का नक्षत्र परिवर्तन सभी राशियों पर कुछ-न-कुछ प्रभाव डालेगा। पंचांग के अनुसार 17 अक्टूबर को 12 बजकर 25 मिनट पर शुक्र हस्त नक्षत्र में प्रवेश करने जा रहे हैं। हस्त नक्षत्र के स्वामी ग्रह चंद्र देव माने जाते हैं। चंद्रमा के नक्षत्र में शुक्र का गोचर होना कुछ राशियों की किस्मत को मजबूत कर सकता है तो कुछ के लिए मुश्किलें बढ़ा भी सकता है। इस नक्षत्र में 27 अक्टूबर तक शुक्र विराजने वाले हैं। ऐसे में आइए जानते हैं शुक्र गोचर की लकी राशियां-
27 अक्टूबर तक इन राशियों को फायदा ही फायदा
तुला राशि
शुक्र का गोचर चंद्र के नक्षत्र में होना तुला राशि के जातकों के लिए बेहद लाभदायक रहने वाला है। करियर में तरक्की करेंगे। लव लाइफ रोमांटिक रहेगी। आपका और आपके पार्टनर के बीच का बॉन्ड स्ट्रांग होगा। फाइनेंशियल कंडीशन भी अच्छी रहने वाली है।
वृषभ राशि
शुक्र का गोचर चंद्र के नक्षत्र में होना वृषभ राशि वालों के लिए फायदेमंद रहने वाला है। आपको कई सोर्स से इनकम होगी। फैमिली का फुल सपोर्ट मिलने वाला है। करियर में अपनी स्किल्स के साथ आप जीत हासिल करेंगे। लाइफ पार्टनर के साथ भी रिश्ता बेहतर होगा।
मकर राशि
मकर राशि वालों आपके लिए शुक्र का गोचर चंद्र के नक्षत्र में होना शुभ साबित हो सकता है। इस दौरान आप कॉन्फिडेंस से भरपूर रहेंगे। हर काम में अपना परचम लहराएंगे। भाग्य का साथ भी मिलेगा। काफी पॉजिटिव फील करेंगे। स्टूडेंट्स के लिए समय अच्छा रहने वाला है।
डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।




साइन इन