Surya Rashifal Sun transit 2025 in Mars constellation brightening the fortunes of these zodiacs until 23 October सूर्य का गोचर मंगल के नक्षत्र में, 23 अक्टूबर तक इन राशियों का भाग्य रौशन, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

सूर्य का गोचर मंगल के नक्षत्र में, 23 अक्टूबर तक इन राशियों का भाग्य रौशन

Surya Rashifal Sun transit 2025: सूर्य देव समय-समय पर नक्षत्र परिवर्तन करते रहते हैं। सूर्य की चाल से कुछ राशियों को लाभ होता है तो कुछ को मुश्किल घड़ी का सामना भी करना पड़ता है। जानें, कहीं आप भी तो उन लकी राशियों में शामिल नहीं-

Sun, 12 Oct 2025 12:59 PMShrishti Chaubey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
सूर्य का गोचर मंगल के नक्षत्र में, 23 अक्टूबर तक इन राशियों का भाग्य रौशन

Surya Rashifal Sun transit 2025, सूर्य का गोचर मंगल के नक्षत्र में: ग्रहों के राजा सूर्य का गोचर सभी राशियों को प्रभावित करता है। सूर्य देव समय-समय पर नक्षत्र परिवर्तन करते रहते हैं। सूर्य की चाल से कुछ राशियों को लाभ होता है तो कुछ को मुश्किल घड़ी का सामना भी करना पड़ता है। पंचांग के अनुसार, चित्रा नक्षत्र में सूर्य का गोचर 10 अक्टूबर को हुआ था। इस नक्षत्र में सूर्य देव 23 अक्टूबर तक विराजमान रहने वाले हैं। चित्रा नक्षत्र के स्वामी ग्रह मंगल माने जाते हैं। ऐसे में मंगल के नक्षत्र में सूर्य का गोचर होना कुछ राशियों को लाभ दे सकता है। आइए जानते हैं-

23 अक्टूबर तक इन राशियों का भाग्य रौशन

सिंह राशि

मंगल के नक्षत्र में सूर्य का गोचर सिंह राशि के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। यह गोचर सुख-शांति, भावनात्मक स्थिरता और समृद्धि का समय लाया है। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। रुका हुआ धन वापस मिल सकता है। जीवन के हर क्षेत्र में सकारात्मकता महसूस करेंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:टैरो राशिफल: 13-19 अक्टूबर का समय मेष राशि से लेकर मीन के लिए कैसा रहेगा?

कन्या राशि

मंगल के नक्षत्र में सूर्य का गोचर कन्या राशि के लिए शुभ माना जा रहा है। आर्थिक मोर्चे पर यह गोचर लाभ और समृद्धि ला सकता है। कई लोगों के लिए आय के नए स्रोत खुल सकते हैं। करियर में उन्नति और सम्मान मिलने की भी प्रबल संभावना है।

वृषभ राशि

मंगल के नक्षत्र में सूर्य का गोचर वृषभ राशि के लिए विशेष रूप से लाभकारी साबित हो सकता है। यह समय उन लोगों के लिए बेहतरीन है, जो परिवार और घर से संबंधित मामलों में वृद्धि चाहते हैं। संपत्ति खरीदने, घर की मरम्मत करने या पारिवारिक संबंधों को मजबूत करने के लिए यह एक अनुकूल समय रहेगा।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:Love Horoscope: मेष समेत 12 राशियों के लिए 12 अक्टूबर का दिन कैसा रहेगा, पढ़ें लव
ये भी पढ़ें:दिवाली व नरक चतुर्दशी पर कब होगी पूजा, जानें मुहूर्त व पूजा सामग्री
जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!