Aaj Ka Rashifal 13 October 2025 lucky zodiacs from aries to pisces Horoscope Today Aaj Ka Rashifal: मेष राशि से लेकर मीन का 13 अक्टूबर का दिन कैसा रहेगा, पढ़ें आज का राशिफल, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

Aaj Ka Rashifal: मेष राशि से लेकर मीन का 13 अक्टूबर का दिन कैसा रहेगा, पढ़ें आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 13 October 2025: ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आंकलन किया जाता है। 13 अक्टूबर का दिन कुछ राशि वालों के लिए शुभ तो कुछ राशि वालों के लिए सामान्य रहेगा। ज्योतिषाचार्य पंडित नरेंद्र उपाध्याय से जानें आज का राशिफल-

Mon, 13 Oct 2025 05:29 AMShrishti Chaubey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
Aaj Ka Rashifal: मेष राशि से लेकर मीन का 13 अक्टूबर का दिन कैसा रहेगा, पढ़ें आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 13 October 2025, आज का राशिफल: ग्रहों की स्थिति- गुरु और चंद्रमा मिथुन राशि में। केतु सिंह राशि में। सूर्य और शुक्र कन्या राशि में। बुध और मंगल तुला राशि में। राहु कुंभ राशि में और शनि मीन राशि के गोचर में हैं।

मेष राशि से लेकर मीन का 13 अक्टूबर का दिन कैसा रहेगा, पढ़ें आज का राशिफल-

मेष राशि- व्यावसायिक सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य में सुधार होगा। पराक्रम रंग लाएगा। नए रोजगार या व्यवसाय करने के लिए उचित समय। प्रेम, संतान पर थोड़ा ध्यान रखिए। सूर्य को जल देना, हरी वस्तु दान करना शुभ होगा।

वृषभ राशि- जो वाणी प्रदान कार्य करने वाले लोग हैं, उनके लिए अत्यंत शुभकारी समय। कुटुंबों में वृद्धि होगी। धन का आवक बढ़ेगा। स्वास्थ्य पहले से बेहतर, प्रेम, संतान अच्छा, व्यापार बहुत अच्छा। पीली वस्तु का दान करें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सूर्य का गोचर मंगल के नक्षत्र में, 23 अक्टूबर तक इन राशियों का भाग्य रौशन

मिथुन राशि- आकर्षण के केंद्र बने रहेंगे। सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। समाज में सराहे जाएंगे। आपका कद बढ़ेगा। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार अत्यंत शुभ। काली जी को प्रणाम करना बहुत शुभकारी रहेगा।

कर्क राशि- निस्देशता के शिकार होंगे। उर्जा में कमी महसूस करेंगे। स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम, प्रेम, संतान की स्थिति अच्छी है और व्यापार अच्छा है। खर्च की अधिकता मन को परेशान करेगी। पीली वस्तु पास रखें।

सिंह राशि- यात्रा का योग बनेगा। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। संतान और प्रेम की स्थिति अच्छी है। शुभ समय। सूर्य को जल देना शुभ होगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:शनि की चाल मचाएगी खूब धमाल, 27 नवंबर तक 3 राशियों को खूब होगा लाभ

कन्या राशि- कन्या राशि की स्थिति अच्छी है। व्यवसायिक सफलता मिलेगी। कोर्ट कचहरी में विजय मिलेगा। पिता का साथ होगा। स्वास्थ्य अच्छा, प्रेम, संतान अच्छा। व्यापार अच्छा। शनि देव को प्रणाम करना शुभ होगा।

तुला राशि- भाग्यकारी स्थिति है। यात्रा का योग बनेगा। धार्मिक किसी अनुष्ठान में भाग लेंगे या धार्मिक यात्रा होगी। प्रेम, संतान, व्यापार अच्छा है। हरी वस्तु पास रखें।

वृश्चिक राशि- परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। चोट चपेट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम, संतान मध्यम, व्यापार ठीक ठाक रहेगा। हरी वस्तु का दान करें।

धनु राशि- नौकरी चाकरी की स्थिति अच्छी होगी। जीवनसाथी का साथ और स्वास्थ्य बहुत अच्छा। आनंददायक जीवन गुजारेंगे। रंगीन बने रहेंगे। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार अच्छा रहेगा। हरी वस्तु पास रखें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अंक राशिफल: 13 अक्टूबर को 1-9 मूलांक वालों का दिन कैसा रहेगा?

मकर राशि- शत्रु भी मित्रवत व्यवहार करेंगे। गुण, ज्ञान की प्राप्ति होगी। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार बहुत अच्छा। काली जी को प्रणाम करते रहें।

कुंभ राशि- लेखकों के लिए, कवियों के लिए, फिल्मकारों के लिए, साहित्यकारों के लिए अत्यंत शुभ समय। प्रेम, संतान, स्वास्थ्य सबकुछ बहुत अच्छा है। हरी वस्तु पास रखें।

मीन राशि- भूमि, भवन और वाहन की खरीदारी का प्रबल योग बनेगा। घर में कुछ उत्सव सा माहौल बनेगा। किसी धार्मिक अनुष्ठान होने की उम्मीद है। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार अच्छा है। हरी वस्तु का दान करें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:टैरो राशिफल: 13-19 अक्टूबर का समय मेष राशि से लेकर मीन के लिए कैसा रहेगा?
जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!