जुलाई में शनि 138 दिनों के लिए बदलेंगे अपनी चाल, इन 4 राशियों का शुरु होगा गोल्डन पीरियड
Saturn retrograde in pisces 2026: जुलाई में कर्मफलदाता शनि अपनी चाल में बदलाव करने जा रहे हैं। शनि की चाल बदलने से कुछ राशि वालों का भाग्य भी बदल सकता है। जानें शनि किन राशियों का लाएंगे अच्छा समय।

Vakri shani 2026 July: न्याय देवता शनि की वक्री यानी उलटी चाल का प्रभाव देश-दुनिया से लेकर सभी 12 राशियों पर गहरा प्रभाव पड़ता है। ज्योतिष शास्त्र में शनि को कर्मों का हिसाब करने वाला और व्यक्ति को आंतरिक रूप से मजबूत बनाने वाला माना जाता है। शनि 26 जुलाई 2026, रविवार को वक्री होंगे और 11 दिसंबर 2026 तक यानी 138 दिनों तक उलटी चाल चलेंगे। इस समय शनि मीन राशि के गोचर में हैं। मीन राशि के स्वामी देवगुरु बृहस्पति हैं। मीन राशि में शनि की उलटी चाल कई राशियों पर अनुकूल, तो कई राशियों पर प्रतिकूल प्रभाव डालेगी। शनि की वक्री चाल कुछ राशियों का अच्छा समय ला सकती है। जानें इन राशियों के बारे में।
1. वृषभ राशि-
वृषभ राशि वालों के लिए शनि की वक्री चाल शुभ फल प्रदान कर सकती है। शनि के प्रभाव से आपकी इनकम बढ़ सकती है। आय के नए स्रोत बन सकते हैं। लंबे समय से अटके हुए धन की अचानक वापसी संभव है। नौकरी करने वालों को प्रमोशन या पदोन्नति मिल सकती है। धन से जुड़ी योजनाएं गति पकड़ सकती हैं। जो लोग जॉब की खोज कर रहे हैं, उन्हें अच्छी खबर मिल सकती है। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। पराक्रम रंग लाएगा।
2. मिथुन राशि-
मिथुन राशि वालों के लिए शनि की उलटी चाल व्यापारिक और कर्म क्षेत्र में सकारात्मक बदलाव ला सकती है। अगर आप किसी नए काम या व्यापार की शुरुआत करना चाहते हैं, तो यह समय अनुकूल रहने वाला है। भूमि, भवन व वाहन की खरीदारी कर सकते हैं। कार्यस्थल में आपको आपकी मेहनत का पूरा फल मिलेगा। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के संकेत हैं।
3. तुला राशि-
तुला राशि के लिए शनि की वक्री चाल अच्छे परिणाम लाएगी। इस समय आपको कोर्ट-कचहरी में विजय मिल सकती है। व्यक्तिगत या व्यावसायिक जीवन से जुड़ी परेशानियां खत्म होती नजर आ सकती हैं। शत्रु परास्त होंगे। धन की स्थिति में सुधार होने से आप लंबे समय से अटकी हुई कोई पेमेंट कर सकते हैं। कोई पुराना कर्ज खत्म हो सकता है। सेहत में सुधार होगा। मानसिक तनाव से राहत पाएंगे।
4. वृश्चिक राशि-
वृश्चिक राशि वालों के लिए शनि की उलटी चाल अशुभ फल प्रदान करने वाली साबित हो सकती है। यह समय विद्यार्थियों के लिए अत्यंत उत्तम रहने वाला है। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वालों को अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। नौकरी कर रहे कुछ लोगों को मनचाही पदोन्नति प्राप्त हो सकती है। विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं। धर्म-कर्म में हिस्सा लेंगे। मानसिक उलझनें खत्म होंगी और शांति मिलेगी।
शनि के अशुभ प्रभाव कम करने के उपाय-
1. शनि के अशुभ प्रभाव को कम करने के लिए शनिवार के दिन शनि मंदिर जाकर दर्शन करना चाहिए।
2. शनिवार को काली उड़द, काले वस्त्र, काले तिल, जूते या लोहे आदि का सामान दान करना शुभ होता है।
3. शनिवार को सरसों के तेल का दान भी अत्यंत लाभकारी माना जाता है।
4. शनिवार के दिन शनि मंदिर में सरसों के तेल का दीपक जलाना चाहिए।
डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।




साइन इन