shukra ki rashi me mangal gochar 21 june se milegi naukari paison se judi good news 11 din baad 5 rashio ko labh 11 दिन बाद शुक्र की राशि में मंगल गोचर, 5 राशियों को लाभ, आसान उपाय से होगा डबल फायदा, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

11 दिन बाद शुक्र की राशि में मंगल गोचर, 5 राशियों को लाभ, आसान उपाय से होगा डबल फायदा

Mars Transit in Taurus 2026: 11 दिन बाद शुक्र की राशि वृषभ में मंगल गोचर होने वाला है। इस परिवर्तन से वृषभ और कर्क समेत कुल 5 राशियों को लाभ मिलेगा। जानें इस दौरान कौन  से उपाय डबल फायदा करवा सकते हैं?

Wed, 10 June 2026 12:31 PMGarima Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
11 दिन बाद शुक्र की राशि में मंगल गोचर, 5 राशियों को लाभ, आसान उपाय से होगा डबल फायदा

21 जून को शुक्र की राशि में मंगर गोचर होने वाला है। आज से 11 दिन बाद होने जा रहे इस बदलाव को ज्योतिषीय दृष्टि से बेहद ही खास माना जा रहा है। दरअसल मंगल की एनर्जी साहस से जुड़ी हुई है। वहीं वृषभ राशि का सबंध शुक्र की वजह से सुख-सुविधाओं और स्टेबिलिटी से होता है। ऐसे में मंगल के इस गोचर से कई राशियों के जातकों को करियर से लेकर पैसों और घर-परिवार के मामले में अच्छे बदलाव देखने को मिलेंगे। इस गोचर का लाभ वृषभ, कर्क, सिंह, मीन और धनु राशि वालों को मिलने वाला है। आइए जानते हैं कि इन राशियों पर मंगल गोचर का असर किस तरह से पड़ेगा? साथ में जानें कि इस दौरान कौन से उपाय से ज्यादा से ज्यादा लाभ मिल सकता है?

इन राशियों को मिलेगा मंगल गोचर का लाभ

वृषभ राशि

वृषभ राशि के लिए तो आने वाला समय गोल्डन टाइम जैसा है। पर्सनैलिटी में निखार आएगा। कॉन्फिडेंस बढ़ेगा। नए लोगों से मुलाकात होगी जोकि आगे चलकर ग्रोथ के रास्ते पर ले जाएंगे। करियर में अच्छा बदलाव देखने को मिलेगा। लव लाइफ भी सुधरेगी। पार्टनर के साथ अच्छा समय बीतेगा। कुल मिलाकर मंगल का ये गोचर वृषभ राशि को हर तरह से लाभ देकर जाएगा।

कर्क राशि

कर्क राशि वालों के लिए ये गोचर सकारात्मक बदलाव लेकर आएगा। लंबे समय से की गई मेहनत का फल अब जरूर मिलेगी। नौकरी और बिजनेस में नए मौके मिल सकते हैं, जिससे इनकम के बढ़ने के संकेत हैं। आने वाले समय में आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और इस दौरान किए गए निवेश का पूरा-पूरा लाभ मिलेगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:15 दिन बाद शनि-शुक्र की युति, पूरे होंगे 4 राशियों के अटके हुए काम

सिंह राशि

मंगल के इस परिवर्तन का लाभ सिंह राशि के जातक भी उठाएंगे। करियर में तरक्की होगी। ऑफिस में काम को पहचान मिलेगी। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। नए अवसर मिलने के पूरे चांस बन रहे हैं। इनकम के नए सोर्स बनेंगे। हालांकि इस बीच खर्चा भी होगा लेकिन बजट बनाकर चलने से चीजें सही रहेंगी। जिन चीजों को लेकर लगता आया है कि सब अटक सा गया है अब वो रफ्तार पकड़ेंगी।

मीन राशि

मीन राशि वालों का कॉन्फिडेंस अब बढ़ेगा। अपने लक्ष्य को हासिल करने के लिए अब इस राशि के जातक ज्यादा एक्टिव नजर आएंगे। करियर में आगे बढ़ने के पूरे चांस मिलेंगे। मेहनत का पूरा-पूरा फल मिलेगा। धैर्य रखने से कई चीजें अपने आप सही दिशा में आगे बढ़ेंगी। निवेश का अच्छा मुनाफा मिल सकता है। पर्सैनैलिटी को निखारने पर पूरा जोर होगा।

shukra ki rashi me mangal gochar
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:22 जून को चंद्रमा की राशि में शुक्र-बुध युति, 4 राशियों को मिलेगी खुशखबरी

धनु राशि

आने वाले समय में धनु राशि के जातकों को नए मौके मिलना शुरू हो जाएंगे। नौकरी से लेकर बिजनेस के मामले में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे। वहीं रुके हुए सारे काम अब धीरे-धीरे पूरे होंगे। ऑफिस में मेहनत रंग भी लाएगी और काम की तारीफ भी होगी। परिवार का सपोर्ट मिलेगा। मन खुश रहेगा। पैसों से जुड़ी दिक्कत अब खत्म होगी। इस टाइम पीरियड में सोच-विचार करके फैसले लेंगे तो लाभ मिलेगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:केतु का बड़ा गोचर, जून खत्म होते-होते 4 राशियों पर खुशियों की बारिश

मंगल गोचर के दौरान करें ये उपाय

मंगल गोचर के दौरान शांत रहें। मंगलवार के दिन भगवान हनुमान की पूजा करें। इस दौरान हनुमान चालीसा का पाठ करने से लाभ मिलेगा। जरूरतमंद लोगों को दान करें। मंगलवार को लाल मसूर की दाल, गुड़ और लाल वस्त्र का दान करने से लाभ मिलेंगे। कोशिश करें कि इस गोचर के दौरान गुस्से पर काबू रखें। फालतू के झगड़ों से बचें। सोच को सकारात्मक रखें।

डिस्क्लेमर- इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!