chandrama ki rashi me shukra budh yuti 22 june 2026 4 rashio ko rishte aur naukari me shubh labh asaan upay 22 जून को चंद्रमा की राशि में शुक्र-बुध युति, 4 राशियों को मिलेगी खुशखबरी, बस करें आसान उपाय, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

22 जून को चंद्रमा की राशि में शुक्र-बुध युति, 4 राशियों को मिलेगी खुशखबरी, बस करें आसान उपाय

Venus Mercury Conjunction in Cancer 2026: आज से दो हफ्ते बाद कर्क राशि में शुक्र और बुध ग्रह की युति बनेगी। इसका लाभ वृषभ, मिथुन, कन्या और वृश्चिक राशि को मिलेगा। जानिए इस दौरान कौन-कौन से उपाय करने हैं? 

Tue, 9 June 2026 07:12 AMGarima Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
22 जून को चंद्रमा की राशि में शुक्र-बुध युति, 4 राशियों को मिलेगी खुशखबरी, बस करें आसान उपाय

22 जून को बुध और शुक्र ग्रह चंद्रमा की राशि कर्क में आने वाले हैं। इस युति का लाभ वृषभ, मिथुन, कन्या और वृश्चिक राशि वालों का मिलेगा। ज्योतिषीय गणना के आधार पर बीते हुए कल यानी 8 जून को कर्क राशि में शुक्र आ चुके हैं और लगभग दो हफ्ते बाद इस राशि में बुध गोचर होगा। इस युति से एक खास योग बनेगा जिसे ज्योतिष शास्त्र की दुनिया में लक्ष्मी नारायण योग के नाम से जाना जाता है। आइए जानते हैं कि इस योग का असर चारों राशियों पर कैसे पड़ने वाला है? साथ में जानेंगे कुछ ऐसे उपाय जिससे योग का दोगुना लाभ आसानी से उठाया जा सकता है।

वृषभ राशि

बुध और शुक्र की युति से वृषभ राशि वालों को खूब लाभ मिलने वाला है। इस दौरान पैसों से जुड़ी स्थिति और भी मजबूत होगी। कमाई के नए अवसर मिल सकते हैं। लंबे समय से रुके हुए काम पूरे होने लगेंगे। ऐसे में आर्थिक स्थिति पहले से ज्यादा मजबूत होगी। कॉन्फिडेंस बढ़ेगा और इसी के साथ रिश्ता भी पहले से ज्यादा मजबूत बनेगा।

मिथुन राशि

22 जून से मिथुन राशि के जातकों को धन लाभ होने से पूरे चांस बनेंगे। करियर से लेकर बिजनेस में ग्रोथ के अच्छे चांस बनेंगे। समाज में इमेज पहले से बेहतर होगी। लोग सामने आकर फुल सपोर्ट करेंगे। रिश्ते में सुधार आएगा। सेहत भी पहले से सही होगी। कुल मिलाकर ये टाइम पीरियड अच्छा जाएगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:11 दिन बाद शनि के नक्षत्र में गुरु गोचर, 3 राशियों का बढ़ेगा बैंक बैलेंस

कन्या राशि

कन्या राशि वालों के लिए ये समय प्रोफेशनल लाइफ में आगे बढ़ने का है। नए मौके मिलेंगे जिससे प्रोफाइल और भी मजबूत बनेगी। मेहनत रंग लाएगी और काम की तारीफ भी होगी। बिजनेस में लाभ मिलने के पूरे-पूरे चांस हैं। अगर कोई नया काम शुरू करना है तो ये समय आपके फेवर में है। नौकरीपेशा लोगों को जल्दी ही कोई अच्छी खबर मिल सकती है। नया रिश्ता बनने के पूरे चांस हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:केतु का बड़ा गोचर, जून खत्म होते-होते 4 राशियों पर खुशियों की बारिश

वृश्चिक राशि

दो हफ्ते के बाद बनने वाली इस युति का लाभ वृश्चिक राशि वालों को भी मिलेगा। कोई ना कोई अच्छी खबर जरूरी मिलेगी। इनकम के सोर्स बढ़ेंगे। ऐसे में पैसों से जुड़ी चिंता अब खत्म होगी। परिवार का पूरा-पूरा सपोर्ट मिलेगा। इसी के साथ बाकी रिश्तों में भी सुधार देखने को मिलेगा। अगर इस दौरान कोई निवेश किया जाए तो उसका लाभ जरूर मिलेगा। वहीं प्रॉपर्टी से जुड़े मामलों में भी लाभ मिलने की पूरी संभावना बनेगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पुष्य नक्षत्र में शुक्र गोचर, सुधरेगी 4 राशियों की लव लाइफ और मिलेगा अटका पैसा

लक्ष्मी नारायण योग में करें ये उपाय

अगर आप बुध-शुक्र युति का ज्यादा से ज्यादा लाभ उठाना चाहते हैं तो बुधवार के दिन हरी मूंग का दान जरूर करें। साथ ही आप शुक्रवार को सफेद चीजों का दान करेंगे तो अच्छा होगा। इसके अलावा लोगों से प्यार से बात करें। महिलाओं का सम्मान करें। इन उपायों को करने से बुध और शुक्र दोनों ग्रहों की पॉजिटिविटी आपको मिलेगी। इससे करियर, आर्थिक स्थिति और रिश्ते सही दिशा में आगे बढ़ेंगे।

डिस्क्लेमर- इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!