shani shukra yuti se 25 june 2026 ko navpancham rajyog kumbh rashi samet 4 rashio ke atake huye kaam pure honge 15 दिन बाद शनि-शुक्र होंगे मेहरबान, पूरे होंगे 4 राशियों के अटके हुए काम, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

15 दिन बाद शनि-शुक्र होंगे मेहरबान, पूरे होंगे 4 राशियों के अटके हुए काम

Saturn Venus Conjunctions 2026: 25 जून को शनि और शुक्र ग्रह एक विशेष स्थिति में आने वाले हैं। इससे नवपंचम राजयोग बनेगा। इसका लाभ वृषभ, कन्या, मिथुन और कुंभ राशि को मिलेगा। 

Tue, 9 June 2026 08:00 PMGarima Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
15 दिन बाद शनि-शुक्र होंगे मेहरबान, पूरे होंगे 4 राशियों के अटके हुए काम

25 जून को नवपंचम राजयोग बनने जा रहा है। ज्योतिषीय गणनाओं के आधार पर आने वाले दिनों में शुक्र और शनि ग्रह एक-दूसरे से विशेष स्थिति में होंगे। देखा जाए तो दोनों ही ज्योतिष शास्त्र की दुनिया में मित्र ग्रह माने जाते हैं और इसी वजह से दोनों मिलकर ये खास राजयोग बना रहे हैं। इसका लाभ एक नहीं दो नहीं बल्कि 4-4 राशियां उठाने वाली हैं। आज से ठीक 15 दिन बाद नवपंचम राजयोग बनने वाला है जिसका असर वृषभ से लेकर मिथुन, कन्या और कुंभ राशि पर सकारात्मक रूप से पड़ेगा।

वृषभ राशि

25 जून के बाद से अटके हुए सारे काम पूरे होंगे। पैसों से जुड़े मामलों में अब राहत मिलेगी। कमाई के नए सोर्स बनेंगे। नौकरीपेशा लोगों को अब आगे बढ़ने के चांस मिलेंग। सीनियर का सपोर्ट मिलेगा जिससे काम और भी आसान होगा। जो लोग अपना कुछ नया शुरू करना चाह रहे हैं उनके लिए ये टाइम पीरियड बेस्ट है। रिस्क लें लेकिन पूरी प्लानिंग और सोच-विचार कर ही फैसला लें। आगे लाभ मिलेगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:केतु का बड़ा गोचर, जून खत्म होते-होते 4 राशियों पर खुशियों की बारिश

मिथुन राशि

भाग्य साथ देगा। कोई लंबा काम जो अटका हुआ था उसके पूरे होने के योग बन रहे हैं। नौकरी करने वालों को कोई ना कोई बड़ी जिम्मेदारी मिलेगी। इससे प्रोफाइल और भी मजबूत बनेगी। इसी दौरान यात्रा के भी योग बनेंगे जिससे लाभ भी खूब होगा। पैसों से जुड़ी दिक्कत खत्म होगी। ऐसे में बाकी चीजें भी ट्रैक पर वापस लौट आएंगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:22 जून को चंद्रमा की राशि में शुक्र-बुध युति, 4 राशियों को मिलेगी खुशखबरी

कन्या राशि

कन्या राशि वालों को 25 जून के बाद कोई अच्छी खबर मिल सकती है। करियर और इन्वेस्टमेंट से जुड़ा कोई बड़ा फैसला अच्छा रिजल्ट देगा। जो लोग अपनी नौकरी बदलना चाहते हैं उन्हें जल्द ही कोई अच्छी खबर मिल सकती है। लंबे समय से चली आ रही कोई गलतफहमी अब दूर होगी जिससे चीजें काफी आसान हो जाएंगी। रिश्तों में अपनापन और प्यार और भी ज्यादा देखने को मिलेगा। इसी दौरान कॉन्फिडेंस भी बढ़ेगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:11 दिन बाद शनि के नक्षत्र में गुरु गोचर, 3 राशियों का बढ़ेगा बैंक बैलेंस

कुंभ राशि

शुक्र और शनि की ये युति कुंभ राशि वालों की सुख-सुविधाओं को बढ़ाएगा। गाड़ी, पैसा और घर से जुड़ी सारी इच्छा अब पूरी हो सकती है। वहीं समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। प्रोफेशनल लाइफ में सब कुछ ट्रैक पर वापस लौटेगा। काम की तारीफ होगा। जो भी टेंशन अभी तक चली आ रही थी अब उसमें राहत मिलने के पूरे चांस हैं। सोच सकारात्मक होगी और मन भी खुश रहेगा। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी और परिवार में खुशियों का माहौल बनेगा।

डिस्क्लेमर- इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!