shukra ki rashi me chandrama gochar kal 13 june 2026 vrishabha kark kanya rashi ko bumper labh शुक्र की राशि में चंद्रमा गोचर आज, 3 राशियों को बंपर लाभ, बस कर लें शिवजी से जुड़े उपाय, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

शुक्र की राशि में चंद्रमा गोचर आज, 3 राशियों को बंपर लाभ, बस कर लें शिवजी से जुड़े उपाय

Chandrama Gochar 2026: आज यानी 13 जून को चंद्रमा शुक्र की राशि वृषभ में गोचर करेंगे। इससे वृषभ, कर्क और कन्या राशि वालों को बंपर लाभ होने के योग बनेंगे। जानें अपनी राशि का हाल।

Fri, 12 June 2026 08:56 PMGarima Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
शुक्र की राशि में चंद्रमा गोचर आज, 3 राशियों को बंपर लाभ, बस कर लें शिवजी से जुड़े उपाय

आज 13 जून को चंद्रमा शुक्र की राशि वृषभ में गोचर करने वाले हैं। दिक्र पंचांग के अनुसार चंद्रमा सुबह 9 बजकर 24 मिनट पर मेष राशि से निकलकर वृषभ राशि में प्रवेश करेंगे। ज्योतिष शास्त्र में शुक्र और चंदमा के एक साथ आने को बहुत ही अहम माना जाता है। इस गोचर का लाभ वृषभ, कर्क और कन्या राशि को मिलने वाला है। जानिए इन तीनों राशियों की जिंदगी में किस तरह से सकारात्मक बदलाव आने वाले हैं? साथ में जानें कुछ आसान से उपाय जिससे इसका ज्यादा से ज्यादा लाभ उठाया जा सके।

चंद्रमा ऐसे देंगे लाभ

वृषभ राशि में चंद्रमा के आते ही कुछ चीजें हम खुद भी महसूस कर सकते हैं। इस दौरान मन शांत रहेगा। घर-परिवार में अच्छा माहौल रहेगा। पैसों से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिल सकती है। वहीं नौकरी और बिजनेस में अच्छे बदलाव होने के चांस बढ़ जाते हैं।

चंद्रमा की स्थिति

चंद्रमा ने 11 जून को मेष राशि में प्रवेश किया था। 13 जून को अब वृषभ राशि में आएंगे। इसके बाद चंद्रमा का गोचर 15 जून को मिथुन राशि में होगा जोकि बुध ग्रह से संबंधित है। दिक्र पंचांग के हिसाब से 17 तारीख को चंद्रमा कर्क राशि में गोचर करेंगे।

वृषभ, कर्क और कन्या राशि को ऐसे मिलेगा चंद्र गोचर का लाभ

वृषभ राशि

चंद्रमा का गोचर इसी राशि में हो रहा है तो सोचने-समझने की क्षमता पहले से मजबूत होगी। पैसों से जुड़ा कोई अहम फैसला लेने पर रिजल्ट अच्छा ही आएगा। नौकरी और बिजनेस में लाभ मिलेगा। शादीशुदा जिंदगी सही दिशा में आगे बढ़ेगी। पार्टनर के साथ अच्छा समय बीतेगा। कुल मिलाकर सुकून वाला समय है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:11 दिन बाद शुक्र की राशि में मंगल गोचर, 5 राशियों को मिलेगा लाभ

कर्क राशि

ये चंद्रमा की खुद अपनी राशि है तो इस गोचर का लाभ इसे सबसे ज्यादा होगा। लंबे समय से जो काम अटके हुए थे अब उनके पूरे होने की संभावना है। इनकम के सोर्स बढ़ेंगे। नए रास्ते मिलेंगे। घरवालों के साथ अच्छा समय बीतेगा। कोई गुड न्यूज मिल सकती है जिससे मन खुश रहेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार देखने को मिलेगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:16 जून को मंगल का बड़ा गोचर, अगले महीने तक 4 राशियों को नौकरी में तरक्की

कन्या राशि

चंद्रमा गोचर से कन्या राशि को भाग्य का साथ मिलेगा। रुके हुए काम रफ्तार पकड़ेंगे। बिजनेस में तेजी आएगी। स्टूडेंट्स के लिए अच्छा समय है। धार्मिक काम में खूब मन लगेगा। पैसों से जुड़े मामलों में लाभ मिलना तय है। रिश्तों में सुधार आएगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:केतु का बड़ा गोचर, जून खत्म होते-होते 4 राशियों पर खुशियों की बारिश

चंद्रमा गोचर के दौरान करें उपाय

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जब चंद्रमा वृषभ राशि में आते हैं तो मन को शांत रखना चाहिए। अगर सफेद चीजों का दान कर सकें तो जरूर करें। अपनी मां का सम्मान करें। इस दौरान भगवान शिव की पूजा करने से भी लाभ मिलेगा। ॐ नमः शिवाय मंत्र का 108 बार जाप जरूर करें। इस दौरान बिना सोचे-समझे कोई भी बड़ा फैसला ना लें।

डिस्क्लेमर- इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!