16 जून को मंगल का बड़ा गोचर, अगले महीने तक 4 राशियों को नौकरी में तरक्की, करें आसान उपाय
Mars Transit in Kritika Nakshatra 2026: 16 जून को मंगल का बड़ा गोचर होने जा रहा है। मंगल सूर्य के कृतिका नक्षत्र में आ रहे हैं जिसका लाभ मेष, सिंह, वृश्चिक और मीन राशि को मिलने वाला है। जानिए इस दौरान कौन से उपाय लाभ को दोगुना कर सकते हैं?

Kritika Nakshatra Mangal Gochar 2026: 16 जून को मंगल ग्रह का बड़ा गोचर होगा। इस दिन मंगल कृतिका नक्षत्र में जाएंगे जोकि सूर्य से संबंधित है। सूर्य और मंगल का साथ बहुत ही पावरफुल और एनर्जेटिक माना जाता है। ऐसे में इस एनर्जी का असर कई राशियों की जिंदगी में सकारात्मक असर पड़ेगा। इस नक्षत्र में मंगल 5 जुलाई तक रहने वाले हैं। ज्योतिषीय गणना के आधार पर इस गोचर से मेष राशि, सिंह राशि, वृश्चिक राशि और मीन राशि वालों को खूब लाभ मिलने वाला है। जानिए इन राशियों को तीन दिन बाद किस तरह से लाभ मिल सकता है?
मंगल और सूर्य मिलकर ऐसे देते हैं लाभ
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जब भी सूर्य और मंगल की एनर्जी मिलती है तो इंसान में एक अलग ही जोश देखने को मिलता है। हिम्मत बढ़ती है और साथ में कॉन्फिडेंस भी बढ़ता जाता है। ऐसे में नौकरी-बिजनेस में आगे बढ़ने के अच्छे मौके मिलते हैं। अटके हुए काम रफ्तार पकड़ते हैं। मेहनत का पूरा-पूरा फल मिलता है। अगर इस दौरान सही प्लानिंग के साथ कोई काम किया जाए तो इसमें सफलता मिलना तय है।
मंगल गोचर से मिलेगा इन 4 राशियों को लाभ
मेष राशि
मेष राशि वालों के लिए यह समय अच्छा साबित हो सकता है। अगर आप नौकरी बदलने की सोच रहे हैं या नई नौकरी की तलाश में हैं तो अच्छी खबर मिल सकती है। नौकरीपेशा लोगों की आय बढ़ने के योग हैं। अचानक धन लाभ हो सकता है और आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत बन सकती है। व्यापार में भी अच्छे मौके मिल सकते हैं और रुके हुए काम पूरे होने की संभावना है।
सिंह राशि
इस गोचर का असर सिंह राशि वालों के पैसों और करियर में पूरी तरह से पड़ेगा। बदलाव सकारात्मक ही होगा। परिवार में चल रही दिक्कतें अब धीरे-धीरे खत्म होने वाली हैं। ऑफिस में कोई नया प्रोजेक्ट मिल सकता है जिसमें आपको अपनी काबिलियत दिखाने का पूरा मौका मिलेगा। आपकी पहचान बढ़ेगी। प्रोफाइल मजबूत होगी। जो लोग बिजनेस से जुड़े हैं अब उन्हें लाभ मिलेगा। कमाई के कई और रास्ते खुलते दिखेंगे। सोशल वर्क में भी खूब मन लगने वाला है।
वृश्चिक राशि
इस गोचर के बाद वृश्चिक राशि वालों के लिए तरक्की के दरवाजे खुलने वाले हैं। इनकम बढ़ेगा। कॉन्फिडेंस भी बढ़ेगा। लव लाइफ से जुड़ी चीजें सही दिशा में आगे बढ़ेंगी। स्टूडेंट्स के लिए भी अच्छा समय है। अगर कहीं पर पैसा लंबे समय से अटका हुआ है तो इस दौरान उसके वापस आने के चांस हैं। नई नौकरी की तलाश में थे तो जल्द ही कहीं पर मामला सही बैठ सकता है। आने वाले दिनों में करियर में तरक्की तय है बस आपको हड़बड़ी करने से बचना है।
मीन राशि
3 दिन बाद होने वाले मंगल के इस नक्षत्र परिवर्तन का लाभ मीन राशि वालों को भी मिलेगा। निवेश से फायदा मिलेगा। नौकरी और बिजनेस के मामले में अच्छी ग्रोथ देखने को मिलेगी। बिजनेस को बड़े स्तर पर फैलाने का मौका भी मिल सकता है। नौकरी में नई जिम्मेदारी मिलेगी। वहीं नया अवसर मिलने की भी संभावना है। वहीं इस दौरान स्वास्थ्य में भी अच्छा-खासा सुधार आएगा। परिवार का सपोर्ट मिलेगा। विदेश यात्रा से लाभ मिलेगा।
मंगल गोचर का उपाय
मंगल के कृत्तिका नक्षत्र गोचर के दौरान मंगलवार को हनुमान जी की पूजा करना शुभ माना जाता है। इस दौरान आप गुस्से और जल्दबाजी से बचें। सोच-समझकर फैसले लें और जरूरतमंदों को लाल मसूर या फिर गुड़ का दान करें। साथ ही नियमित रूप से एक्सरसाइज करें और बैलेंस्ड खाना खाए। जितना डिस्प्लिन में रहेंगे उतना अच्छो होगा।
डिस्क्लेमर- इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।




साइन इन