Shukra Gochar 8 June se 5 rashi walo ke paas aayega paisa hoga profit Venus Transit in cancer Shukra Gochar: 8 जून से इन 5 राशियों पर मेहरबान होंगे शुक्र देव, आर्थिक लाभ के बन रहे प्रबल योग, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

Shukra Gochar: 8 जून से इन 5 राशियों पर मेहरबान होंगे शुक्र देव, आर्थिक लाभ के बन रहे प्रबल योग

Horoscope Shukra Rashi Parivartan 2026:शुक्र जून में चंद्रमा की कर्क राशि में गोचर करने वाले हैं। शुक्र के कर्क गोचर के साथ ही गजलक्ष्मी राजयोग का शुभ संयोग बनेगा। जानें शुक्र का कर्क गोचर किन राशियों के लिए रहेगा लाभकारी।

Wed, 3 June 2026 06:37 PMSaumya Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share
Shukra Gochar: 8 जून से इन 5 राशियों पर मेहरबान होंगे शुक्र देव,  आर्थिक लाभ के बन रहे प्रबल योग

Shukra Gochar Kark Rashi Mein: धन-संपदा के कारक शुक्र 8 जून 2026, सोमवार को कर्क राशि में गोचर करेंगे और 3 जुलाई 2026 तक इसी राशि में रहेंगे। कर्क राशि में पहले से ही गुरु (बृहस्पति) विराजमान हैं। ऐसे में कर्क राशि में गुरु और शुक्र की युति से गजलक्ष्मी राजयोग का शुभ संयोग बनेगा। ज्योतिष गणना के अनुसार, शुक्र गोचर की यह अवधि 5 राशियों के लिए विशेष लाभकारी रहने वाली है। शुक्र को धन, संपदा, वैभव व ऐश्वर्य आदि का कारक माना जाता है। शुक्र के प्रभाव से इस समय कई राशि वालों की आय में वृद्धि होने के साथ करियर में सकारात्मक मोड़ आ सकता है। शुक्र कृपा से धन वर्षा हो सकती है, जिससे बैंक-बैलेंस बढ़ सकता है। प्रेम-संतान और परिवार की स्थिति अच्छी रहेगी।

जानें शुक्र का कर्क गोचर किन राशियों को देगा शुभ फल-

1. मेष राशि-

मेष राशि वालों के लिए शुक्र गोचर भौतिक सुखों में वृद्धि करा सकता है। इस समय आप भूमि, भवन या वाहन की खरीदारी कर सकते हैं। शुक्र के प्रभाव से आपके परिवार से जुड़ी परेशानी खत्म हो सकती हैं। आकस्मिक धन लाभ होने से आर्थिक स्थिति में सुधार हो सकता है। माता-पिता का साथ मिलेगा। प्रेम-संबंधों में नयापन आएगा। करियर में उन्नति के अवसर आपके सामने आएंगे, जिनका आप भरपूर लाभ उठा पा सकते हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:27 जुलाई से शनि चलेंगे उलटी चाल, जानें साढ़ेसाती से पीड़ित राशियों पर प्रभाव?

2. मिथुन राशि-

मिथुन राशि वालों के लिए शुक्र गोचर लाभकारी रहेगा। आपकी राशि के धन भाव में गजलक्ष्मी योग का संयोग बन रहा है। शुक्र के प्रभाव से आपकी आय बढ़ सकती है। अटके हुए धन की वापसी हो सकती है। धर्म-कर्म में हिस्सा लेंगे। अध्यात्म की ओर झुकाव हो सकता है। मनचाही यात्रा पर जाने का योग बन रहा है। परिवार का सहयोग आपको कार्यों में सफलता दिलाएगा।

3. कर्क राशि-

कर्क राशि वालों के लिए यह समय लाभकारी रहने वाला है। ज्योतिष गणना के अनुसार, इस समय आपको करियर में नई उपलब्धि मिल सकती है। आकस्मिक धन लाभ होने से बैंक-बैलेंस बढ़ सकता है। धन की बचत करने में भी सफल रहेंगे। खर्च में कमी आएगी। सेहत में पहले से सुधार नजर आ सकता है। सामाजिक मान-प्रतिष्ठा बढ़ सकती है। भाग्य का पूरा साथ मिलेगा, जिससे अटके हुए कार्यों को गति मिल सकती है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:15 जून से इन 5 राशियों को होगा अचानक धन लाभ, सूर्य-बुध मिलकर चमकाएंगे किस्मत

4. वृश्चिक राशि-

वृश्चिक राशि के लिए शुक्र का कर्क गोचर अच्छा समय ला सकता है। यह समय विद्यार्थियों के लिए विशेष रूप से अनुकूल रहेगा। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वालों को सफलता मिल सकती है। आय के नए मार्ग बनेंगे, जिससे धन की स्थिति बेहतर होगी। लंबी यात्रा पर जा सकते हैं। कुछ लोगों को विदेश जाने का भी अवसर मिल सकता है। व्यक्तित्व प्रभावशाली रहेगा और वाणी में मिठास आएगी।

5. मकर राशि-

मकर राशि वालों के लिए शुक्र का कर्क गोचर शुभ रहेगा। यह समय व्यावसायिक तौर पर अच्छे दिन ला सकता है। बिजनेस करने वालों को नई पार्टनरशिप के मौके मिलेंगे, जिससे आर्थिक लाभ होगा। वैवाहिक जीवन अच्छा रहेगा। जीवनसाथी के साथ आनंददायक समय बिताएंगे। धन लाभ होने से वित्तीय स्थिति पहले से मजबूत होगी। पिता का साथ मिलेगा।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कब से शुरू हो रही जगन्नाथ रथ यात्रा? दर्शन मात्र से ही मिट जाते हैं सभी पाप
जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!