Sheetala Ashtami 2026: शीतला अष्टमी पर कर लें ये उपाय, हर कार्य में मिलेगी सफलता
Sheetala Ashtami 2026: होली के 8वें दिन शीतला अष्टमी का पर्व मनाया जाता है। इसे बसोड़ा या बसौड़ा के नाम से भी जाना है। इसका हिंदू धर्म में बहुत महत्व होता है। इस दिन व्रत रखा जाता है। यह दिन मां शीतला को समर्पित है और उनकी पूरे विधि-विधान से पूजा अर्चना की जाती है।

चैत्र माह की शुरुआत होली के साथ होती है। इस साल होली का पर्व 4 मार्च को मनाया गया था। इसके पांचवें दिन रंग पंचमी का त्योहार मनाया जाता है और 8वें दिन शीतला अष्टमी का पर्व मनाया जाता है। इसे बसोड़ा या बसौड़ा के नाम से भी जाना है। इसका हिंदू धर्म में बहुत महत्व होता है। इस दिन व्रत रखा जाता है। यह दिन मां शीतला को समर्पित है और उनकी पूरे विधि-विधान से पूजा अर्चना की जाती है। मान्यता है कि इस दिन मां शीतला की पूजा अर्चना करने से रोग-कष्ट दूर होते हैं और अच्छे स्वास्थ्य के आशीर्वाद की प्राप्ति होती है। इस साल शीतला अष्टमी 11 मार्च को मनाया जाएगा। इस दिन कुछ उपाय करने से कई तरह की समस्याएं खत्म होती है। चलिए जानते हैं कि शीतला अष्टमी पर क्या उपाय करने चाहिए।
मां शीतला की पूजा से लाभ
धार्मिक मान्यता है कि शीतला माता को रोग-शोक और विशेषकर चेचक व त्वचा रोगों से रक्षा करने वाली देवी के रूप में पूजा जाता है। ‘शीतला’ शब्द का अर्थ होता है शीतलता प्रदान करने वाली देवी। कहते हैं कि शीतला माता के आशीर्वाद से ही घर-परिवार में स्वास्थ्य और सुख-शांति बनी रहती है।
बीमारियों से बचने के लिए उपाय
शीतला अष्टमी के दिन माता शीतला की पूजा पूरे विधि-विधान से करें। इसके लिए सुबह जल्दी उठकर स्नान कर लें और माता की मूर्ति या तस्वीर को एक साफ चौकी पर रखें। फिर उन्हें कुमकुम, अक्षत (चावल), लाल फूल और हल्दी चढ़ाएं। माता को एक दिन पहले बना हुआ हलवा और पूड़ी का भोग लगाएं। क्योंकि इस दिन चूल्हा नहीं जलाने की मान्यता है। मान्यता है कि ऐसा करने से घर में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है और बीमारियों का असर कम होता है।
सुख-समृद्धि के लिए
अगर आप चाहते हैं कि आपके घर में हमेशा सुख-समृद्धि बनी रहे, तो शीतला अष्टमी के दिन माता शीतला को जल अर्पित करें और थोड़ा पानी बचाकर रखें। इस पानी को घर के हर कमरे में और दरवाजे के पास छिड़कें। माना जाता है कि ऐसा करने से बुरी शक्तियां दूर होती हैं और घर में बरकत बनी रहती है।
आर्थिक तंगी के लिए उपाय
अगर आप चाहते हैं कि घर की आर्थिक स्थिति में सुधार हो या फिर आर्थिक तंगी दूर हो, तो इसके लिए आपको शीतला अष्टमी के दिन गाय को रोटी खिलाना भी बहुत शुभ माना जाता है। इससे आर्थिक परेशानियां दूर होती हैं और घर में खुशहाली आती है।
माता शीतला के साथ मां पार्वती की पूजा करें
धार्मिक मान्यताएं हैं कि इस दिन शीतला माता की पूजा के साथ-साथ पार्वती चालीसा का पाठ करने से हर मनोकामना पूरी होती है। दरअसल, शीतला माता शक्ति का ही एक स्वरूप हैं। मां पार्वती की स्तुति से साधक के जीवन में न केवल हर शारीरिक कष्ट दूर होते हैं, बल्कि मानसिक शांति और पारिवारिक खुशहाली भी आती है। इस दिन साधक पार्वती चालीसा का पाठ कर सकते हैं।
नीम पेड़ की पूजा करें
शीतला अष्टमी के दिन आप नीम के पेड़ की पूजा करें। सुबह स्नान करके गुड़, चावल, हल्दी, लौंग और फूल लेकर नीम के पेड़ के नीचे जाएं और वहां जल चढ़ाएं। इसके बाद पेड़ की 7 बार परिक्रमा करें। इससे माता शीतला प्रसन्न होती हैं और जीवन में नई ऊर्जा का आशीर्वाद देती हैं।
शीतला मां की आरती
आप इस दिन मां शीतला की आरती भी कर सकते हैं। नीचे मां शीतला की आरती दी गई है।
जय शीतला माता,मैया जय शीतला माता ।
आदि ज्योति महारानी, सब फल की दाता ॥
ॐ जय शीतला माता..॥
रतन सिंहासन शोभित, श्वेत छत्र भाता ।
ऋद्धि-सिद्धि चँवर ढुलावें, जगमग छवि छाता ॥
ॐ जय शीतला माता, मैया जय शीतला माता ।
विष्णु सेवत ठाढ़े, सेवें शिव धाता ।
वेद पुराण वरणत,पार नहीं पाता ॥
ॐ जय शीतला माता, मैया जय शीतला माता ।
डिस्क्लेमरः इस आलेख में दी गई जानकारियों के पूर्णतया सत्य एवं सटीक होने का हम दावा नहीं करते हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।




साइन इन