March festival list: मार्च के महीने में त्योहारों की बहार, होली, चंद्र ग्रहण, शीतला सप्तमी, होली भाई दूज मार्च में
March 2026 festivals Holi 2026: मार्च का महीना बहुत से व्रत और त्योहारों को लिए हुएहैं। इस महीने की शुरुआत ही व्रत और त्योहार से हो रही है। इस महीने में सबसे पहले प्रदोष व्रत, मासिक शिवरात्रि से लेकर होलिका दहन और रंगों वाली होली होगी

मार्च का महीना बहुत से व्रत और त्योहारों को लिए हुएहैं। इस महीने की शुरुआत ही व्रत और त्योहार से हो रही है। इस महीने में सबसे पहले प्रदोष व्रत, मासिक शिवरात्रि से लेकर होलिका दहन और रंगों वाली होली होगी, इससे पहले 3 मार्च को चंद्रग्रहण लगेगा। इस ग्रहण को भी खास माना जा रहा है, क्योंकि इसका सूतक काल मान्य होगा और यह भारत में दिखेगा। 2 मार्च को होलिका दहन और इस बार 4 मार्च को होली मनाई जाएगी। इसी महीने हिंदू नववर्ष की शुरुआत होगी, हिंदू नववर्ष की शुरुआत चैत्र महीने के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से होती है। हिंदू पंचांग के अनुसार, 19 मार्च से विक्रम संवत 2083 की शुरुआत होने जा रही है। इसे पंचांग के अनुसार हिन्दु नव वर्ष कहा जाता है।
हिन्दु नववर्ष भी इसी महीने लगेगा और चैत्र नवरात्र भी होंगे शुरू
नव वर्ष के साथ ही 19 मार्च को कलश स्थापना के साथ चैत्र नवरात्र की शुरुआत होगी। 19 मार्च से गुड़ी पड़वा और चैत्र नवरात्रि की भी शुरुआत होगी। 26 को महा अष्टमी और 27 मार्च को नवमी तिथि पड़ रही है। चैती छठ की शुरुआत 22 मार्च से होगी। 22 मार्च को नहाय-खाए के साथ चैत्र छठ पूजा की शुरुआत होगी। 23 मार्च को खरना, 24 मार्च को संध्या अर्घ्य और 25 मार्च उदीयमान सूर्य को अर्घ देकर छठ महापर्व का समापन और पारण होगा। शीतला अष्टमी, कामदा एकादशी आदि है।
मार्च के व्रत और त्योहार
2 मार्च फाल्गुन चौमासी चौदस
होलिका दहन 3 मार्च वसंत पूर्णिमा व्रत, चंद्र ग्रहण,
फाल्गुन पूर्णिमा 4 मार्च- होली, चैत्र महीने का आरंभ,
हिंदू धर्म का नया साल शुरू 6 मार्च - भालचंद्र संकष्टी चतुर्थी
8 मार्च- रंग पंचमी 10 मार्च शीतला सप्तमी
11 मार्च- शीतला अष्टमी, बसोड़ा, कालाष्टमी और कृष्ण जन्माष्टमी (मासिक)
15 मार्च - कृष्ण नृसिंह द्वादशी, पापमोचिनी एकादशी
16 मार्च, प्रदोष व्रत
17 मार्च - मासिक शिवरात्रि
18 मार्च - दर्श अमावस्या
19 मार्च -युगादी, गुड़ी पड़वा चैत्र नवरात्रि
20 मार्च झूलेलाल जयंती, चंद्र दर्शन
21 मार्च मत्स्य जयंती, गौरी पूजा, गणगौर
22 मार्च- चैत्र छठ नहाय-खाय, वासुदेव चतुर्थी
23 मार्च 2026, खरना, लक्ष्मी पंचमी
24 मार्च संकन्द षष्ठी, संध्या अर्घ्य
25 मार्च चैत्र नवरात्र सप्तमी, उदीयमान सूर्य को अर्घ्य, पारण
26 मार्च रामनवमी, महातारा जयंती, अष्टमी व्रत
27 मार्च रामनवमी 29 मार्च कामदा एकादशी, वामन द्वादशी
30 मार्च प्रदोष व्रत (शुक्ल)
31 मार्च महावीर जयंती
डिस्क्लेमरः इस आलेख में दी गई जानकारियों के पूर्णतया सत्य एवं सटीक होने का हम दावा नहीं करते हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।




साइन इन