Shardiya Navratri 2025 me maa durga ko kaun sa phool chadhana chahiye Durga maa ka favourite flower kaun sa hai शारदीय नवरात्रि में मां दुर्गा को अर्पित करें इनमें से कोई एक फूल, प्रसन्न होंगी माता रानी, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

शारदीय नवरात्रि में मां दुर्गा को अर्पित करें इनमें से कोई एक फूल, प्रसन्न होंगी माता रानी

Shardiya Navratri: नवरात्रि का त्योहार मां दुर्गा की उपासना के लिए अति उत्तम माना गया है। मान्यता है कि नवरात्रि के नौ दिन मां दुर्गा को उनके प्रिय फूल अर्पित करने से उनका आशीर्वाद मिलता है और मनवांछित फल की प्राप्ति होती है।

Thu, 18 Sep 2025 03:28 PMSaumya Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share
शारदीय नवरात्रि में मां दुर्गा को अर्पित करें इनमें से कोई एक फूल, प्रसन्न होंगी माता रानी

Durga maa ka favourite flower: शारदीय नवरात्रि 22 सितंबर से प्रारंभ हो रहे हैं। इस बार मां दुर्गा की सवारी हाथी है। हिंदू धर्म शास्त्रों के अनुसार, नवरात्रि के नौ दिन मां दुर्गा की भक्ति भाव से पूजा-अर्चना करने से जीवन में सुख-समृद्धि व खुशहाली आती है। आदिशक्ति मां दुर्गा का आशीर्वाद पाने के लिए यह नौ दिन अत्यंत खास माने गए हैं। मान्यता है कि इन दिनों में मां दुर्गा को उनके प्रिय फूल या पुष्प अर्पित करने से जातक की मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं और घर में धन-संपदा आती है। जानें नवरात्रि में मां दुर्गा को कौन-से पुष्प अर्पित करने चाहिए।

1. लाल गुड़हल: देवी पुराण के अनुसार मां दुर्गा को लाल गुड़हल का फूल अतिप्रिय है। मान्यता है कि मां दुर्गा के पूजन में गुड़हल के फूल का इस्तेमाल उसी तरह से लाभकारी होता है जैसे भगवान शिव पर बेलपत्र का चढ़ाना। मान्यता है कि मां दुर्गा को गुड़हल का फूल अर्पित करने से व्यक्ति को सुख-सौभाग्य के साथ मनवांछित फल की प्राप्ति होती है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नवरात्रि में घर पर कैसे करें कलश स्थापना? जानें सरल विधि व उत्तम मुहूर्त भी

2. गेंदे का फूल: नवरात्रि में मां दुर्गा को गेंदे का फूल अर्पित करना अत्यंत शुभ माना गया है। मान्यता है कि नवरात्रि पूजन में गेंदे का फूल प्रयोग करने से धन लाभ के साथ ज्ञान व बुद्धि की प्राप्ति होती है। साथ ही मां दुर्गा को इस फूल को अर्पित करने से नकारात्मकता दूर होती है।

3. गुलाब का फूल: नवरात्रि के नौ दिन मां दुर्गा को गुलाब का फूल अर्पित करना लाभकारी माना गया है। मान्यता है कि ऐसा करने से मां दुर्गा की असीम कृपा प्राप्त होती है और घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। इसके साथ ही परिवार में सुख-समृद्धि व खुशहाली आती है।

4. हरसिंगार के फूल: नवरात्रि में हरसिंगार के फूल मां दुर्गा को अर्पित करने से जीवन की परेशानियां दूर होने की मान्यता है। मान्यता है कि ऐसा करने से मानसिक तनाव दूर होता है और तरक्की मिलती है।

5. कमल का फूल: मां दुर्गा को कमल का फूल भी प्रिय है। मान्यता है कि नवरात्रि में मां दुर्गा को कमल का फूल अर्पित करने से कार्यों में सफलता प्राप्त होती है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नवरात्रि बाद बुध का तुला गोचर, इन 3 राशियों के लिए बनेंगे लाभ के योग

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!