shardiya Navratri 2025 Kalash Sthapana Vidhi 22 September 2025 muhurat ghatasthapana method Ghatasthapana: शारदीय नवरात्रि में घर पर कैसे करें कलश स्थापना? जानें सरल विधि व शुभ समय, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

Ghatasthapana: शारदीय नवरात्रि में घर पर कैसे करें कलश स्थापना? जानें सरल विधि व शुभ समय

Kalash Sthapana Vidhi: नवरात्रि के पहले दिन घटस्थापना या कलश स्थापना करने की परंपरा है। अगर आप भी नवरात्रि में घटस्थापना करने वाले हैं, तो जान लें आसान विधि।

Wed, 17 Sep 2025 06:27 PMSaumya Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share
Ghatasthapana: शारदीय नवरात्रि में घर पर कैसे करें कलश स्थापना? जानें सरल विधि व शुभ समय

Navratri Kalash Sthapana Muhurat and Vidhi: शारदीय नवरात्रि हर साल आश्विन माह की प्रतिपदा तिथि से प्रारंभ होते हैं। इस साल नवरात्रि 22 सितंबर से प्रारंभ होंगे और 1 अक्तूबर को महानवमी मनाई जाएगी। हर साल मां दुर्गा अलग-अलग वाहन पर सवार होकर आती हैं। इस साल मां दुर्गा का आगमन हाथी पर होगा। नवरात्रि के नौ दिन मां दुर्गा के अलग-अलग स्वरूपों को समर्पित है। नवरात्रि के पहले दिन घटस्थापना या कलश स्थापना के साथ मां शैलपुत्री की पूजा का विधान है। मान्यता है कि नवरात्रि के पहले दिन घटस्थापना करने से मां दुर्गा प्रसन्न होती हैं और परिवार को सुख-समृद्धि का आशीर्वाद प्रदान करती हैं। जानें घर पर कैसे करें घटस्थापना।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:वास्तु के अनुसार घर में केले का पौधा लगाने से क्या लाभ होते हैं?

नवरात्रि कलश स्थापना की आसान विधि: इस दिन सबसे पहले सुबह जल्दी उठकर स्नान आदि करके स्वच्छ वस्त्र धारण करें। अब पूजा घर की साफ-सफाई करें। अब पूजन सामग्री जैसे मिट्टी का कलश, मिट्टी का दीया, गंगाजल, पान, सुपारी, इलायची, नारियल, अगरबत्ती, गाय का घी, श्रृंगार का सामान, चुनरी, कुमकुम, फल व फूल आदि एक जगह थाली में रखें। इसके बाद एक लकड़ी की चौकी लें और उस पर लाल रंग का सूती कपड़ा बिछाएं। अब चौकी पर मां दुर्गा की प्रतिमा रखें। अब गंगाजल का छिड़काव करें। मां दुर्गा को श्रृंगार का सामान व फूल-माला अर्पित करें। मां दुर्गा को कुमकुम या सिंदूर लगाएं। मां दुर्गा को सुपारी, लौंग और इलायची के साथ पान और पांच अलग-अलग प्रकार के मौसमी फल अर्पित करें। अब मां भगवती के सामने देसी घी का दीपक जलाएं। अब एक मिट्टी का कलश लें और उसके चारों ओर आम के पत्ते लगाएं। कलश के चारों ओर कलावा बांधे और कलश पर नारियल रखें। अब मिट्टी का बर्तन लें और उसे मिट्टी से भर दें। अब पर ज्वारे या जौ फैलाएं। अब मिट्टी की एक परत और डालें और थोड़ा सा पानी डालकर इसे मिट्टी के पात्र से ढक दें। नौ दिनों तक जौ को हल्का हल्का पानी देते रहें।

22 सितंबर को घट स्थापना का शुभ मुहूर्त: 22 सितंबर को कलश स्थापना या घट स्थापना का शुभ मुहूर्त सुबह 06 बजकर 09 मिनट से सुबह 08 बजकर 06 मिनट तक रहेगा। घटस्थापना का अभिजित मुहूर्त सुबह 11 बजकर 49 मिनट से दोपहर 12 बजकर 38 मिनट तक रहेगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नवरात्रि व्रत में क्या खाना चाहिए और क्या नहीं? जानें व्रत नियम
जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!