Horoscope budh ka tula rashi me gochar Rashifal Lucky Zodiac signs venus transit in libra October Budh Gochar: 3 अक्टूबर से इन 3 राशियों के लिए लाभ के बनेंगे योग, तुला राशि में बुध लेंगे एंट्री, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

Budh Gochar: 3 अक्टूबर से इन 3 राशियों के लिए लाभ के बनेंगे योग, तुला राशि में बुध लेंगे एंट्री

Budh Rashi Parivartan: अक्टूबर में बुध तुला राशि में एंट्री करेंगे। बुध के तुला राशि में जाने से सभी 12 राशियां प्रभावित होंगी, लेकिन कुछ भाग्यशाली राशियों को बुध गोचर से अच्छे फलों की प्राप्ति होगी। 

Thu, 18 Sep 2025 02:50 PMSaumya Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share
Budh Gochar: 3 अक्टूबर से इन 3 राशियों के लिए लाभ के बनेंगे योग, तुला राशि में बुध लेंगे एंट्री

Budh Rashi Parivartan October: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, ग्रहों के राजकुमार बुध लगभग एक महीने में अपनी राशि में बदलाव करते हैं। बुध को वाणी, तर्क, संवाद, बुद्धि व मित्र का कारक माना जाता है। बुध के राशि परिवर्तन का प्रभाव मेष से लेकर मीन राशि पर पड़ता है। नवरात्रि बाद 3 अक्तूबर को बुध तुला राशि में गोचर करेंगे। तुला राशि के स्वामी शुक्र हैं। बुध व शुक्र के बीच मित्रता का भाव है। ऐसे में बुध के तुला राशि में आने से तीन राशियों को भाग्य का साथ मिलेगा और जीवन में शुभ फलों की प्राप्ति संभव है। जानें बुध का तुला गोचर किन राशियों के लिए रहेगा लाभकारी।

1. कर्क राशि- कर्क राशि वालों के लिए बुध का राशि परिवर्तन शुभ रहने वाला है। इस समय आपके भौतिक सुखों में वृद्धि होगी। भूमि, भवन व वाहन की खरीदारी संभव है। रिश्तों में मजबूती आएगी और आप हर रिश्ता अच्छे से निभाने में सफल रहेंगे। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। यात्राएं लाभकारी सिद्ध हो सकती हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अक्टूबर में 4 बार शुक्र बदलेंगे अपनी चाल, इन 3 राशियों का शुरू होगा अच्छा समय

2. कन्या राशि- कन्या राशि वालों के लिए बुध का राशि परिवर्तन अनुकूल साबित हो सकता है। इस समय आपको इनकम के नए स्रोत मिल सकते हैं और पुराने सोर्स से भी रुपए-पैसों का आगमन हो सकता है। आपकी वाणी प्रभावशाली हो सकती है और अपनी क्षमता को साबित करने के ऑफिस में अवसरों की प्राप्ति होगी। आय में वृद्धि हो सकती है। सामाजिक मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

3. कुंभ राशि- कुंभ राशि वालों के लिए बुध का गोचर अनुकूल रहने वाला है। इस समय आपको भाग्य का साथ मिलेगा। अटके हुए कार्य पूर्ण हो सकते हैं। घर में धार्मिक कार्यक्रम हो सकता है। यात्रा से लाभ के संकेत हैं। सामाजिक रूप से आपका कद बढ़ेगा।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!