Shardiya navratri 2025 me kya khana chahiye aur kya nahi khana chaiye Shardiya navratri Vrat: नवरात्रि व्रत में क्या खाना चाहिए और क्या नहीं? जान लें जरूरी व्रत नियम, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

Shardiya navratri Vrat: नवरात्रि व्रत में क्या खाना चाहिए और क्या नहीं? जान लें जरूरी व्रत नियम

shardiya navratri me kya khana chahiye: शारदीय नवरात्रि का पर्व आदिशक्ति मां दुर्गा को समर्पित है। मां दुर्गा की कृपा व आशीर्वाद पाने के लिए भक्त नवरात्रि में माता रानी की पूजा-अर्चना करने के साथ ही व्रत भी करते हैं। जानें नवरात्रि व्रत में क्या खाना चाहिए और क्या नहीं।

Tue, 16 Sep 2025 05:04 PMSaumya Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share
Shardiya navratri Vrat: नवरात्रि व्रत में क्या खाना चाहिए और क्या नहीं? जान लें जरूरी व्रत नियम

Shardiya navratri Vrat Rules: शारदीय नवरात्रि 22 सितंबर, सोमवार से प्रारंभ हो रहे हैं और 2 अक्तूबर को विजयादशमी या दशहरा का पर्व मनाया जाएगा। नवरात्रि के नौ दिन मां दुर्गा को अलग-अलग स्वरूपों की पूजा-अर्चना की जाती है। मान्यता है कि नवरात्रि में मां दुर्गा की उपासना करने से साधक को मनवांछित फल मिलता है। मां भगवती के भक्त नवरात्रि में उनका आशीर्वाद पाने व प्रसन्न करने के लिए भक्ति भाव से पूजा-अर्चना करते हैं और साथ ही उपवास भी करते हैं। हिंदू धर्म की मान्यताओं के अनुसार, नवरात्रि व्रत में कुछ बातों का खास ध्यान रखना जरूरी होता है। कहते हैं कि नवरात्रि व्रत में कुछ नियमों का पालन करने से मां दुर्गा प्रसन्न होती हैं। जानें नवरात्रि व्रत में क्या खाना चाहिए और क्या नहीं।

नवरात्रि व्रत में क्या खाना चाहिए-

नवरात्रि व्रत में गेहूं, चावल या दाल जैसे प्रतिदिन खाए जाने वाले अनाजों का सेवन नहीं करना चाहिए। हालांकि व्रत में समा के चावल खा सकते हैं। इसके अलावा नवरात्रि के नौ दिन तामसिक भोजन जैसे प्याज, लहसुन का सेवन नहीं करना चाहिए। इस समय सात्विक भोजन ग्रहण करना उत्तम माना गया है। नवरात्रि में मांस-मदिरा का सेवन पूरी तरह से वर्जित है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:8 अक्टूबर तक सिंह राशि में रहेंगे शुक्र, इन 4 राशियों के जीवन में होंगे बदलाव
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:वास्तु के अनुसार घर की उत्तर दिशा में रखें ये 5 चीजें, प्रसन्न होंगी मां लक्ष्मी

नवरात्रि व्रत में क्या खाना चाहिए:

नवरात्रि व्रत में कुट्टू का आटा या साबुदाना का सेवन किया जा सकता है। इसके अलावा फल जैसे सेब, अनार, अंगूर या केला आदि खा सकते हैं। नवरात्रि व्रत में ड्राई फ्रूट्स का सेवन उत्तम माना गया है। व्रत के दौरान आप बादाम, अखरोट, मखाना या मूंगफली का सेवन कर सकते हैं। सब्जियों में आलू व शकरकंद को खाया जा सकता है। इसके अलावा दूध, दही व घी का सेवन भी कर सकते हैं।

नवरात्रि व्रत नियम-

1. नवरात्रि व्रत के दौरान ब्रह्मचर्य का पालन करना चाहिए और दिन में सोने से बचना चाहिए।

2. प्रतिदिन सुबह व शाम को मां दुर्गा की पूजा व आरती करनी चाहिए और उन्हें भोग लगाना चाहिए।

3. नवरात्रि के दौरान घर की साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखना चाहिए।

4. नवरात्रि व्रत के दौरान बाल, दाढ़ी व नाखून आदि नहीं काटने चाहिए।

5. नवरात्रि की अष्टमी व नवमी तिथि को कन्या पूजन करना अत्यंत शुभ माना गया है।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!