vastu ke anusar ghar me kele ka ped lagane ke fayde Banana tree benefits in home as per vastu Vastu Tips: वास्तु के अनुसार घर में केले का पौधा लगाने से क्या लाभ होते हैं?
More
Hindi Newsफोटोपंचांग-पुराणVastu Tips: वास्तु के अनुसार घर में केले का पौधा लगाने से क्या लाभ होते हैं?

Vastu Tips: वास्तु के अनुसार घर में केले का पौधा लगाने से क्या लाभ होते हैं?

Banana tree in house Vastu in Hindi: वास्तु शास्त्र और हिंदू धर्म की मान्यताओं के अनुसार, घर में केले का पौधा लगाना शुभ माना जाता है। मान्यता है कि केले का पौधा बृहस्पति दोष दूर करता है और जीवन में खुशहाली लाता है।

Saumya TiwariWed, 17 Sep 2025 05:19 PM
1/7

घर में केले का पौधा लगाने के क्या लाभ होते हैं?

हिंदू धर्म में तुलसी के बाद केले के पौधे को अत्यंत शुभ माना गया है। केले के पौधे का संबंध देवगुरु बृहस्पति से माना गया है। गुरुवार के दिन केले के पौधे की पूजा करने की परंपरा है। केले के पौधे के पत्तों से शुभ कार्यों में मंडप या तोरण बनाया जाता है। कहा जाता है कि इस पेड़ में भगवान विष्णु व माता लक्ष्मी का वास होता है। वास्तु के अनुसार केले का पौधा घर में लगाने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और आर्थिक स्थिति मजबूत होती है। जानें वास्तु के अनुसार घर में केले का पौधा लगाने से क्या लाभ होता है।

2/7

घर में केले के पौधे लगाने के लाभ

वास्तु के अनुसार, केले के पेड़ के आसपास सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। कहते हैं कि इससे घर में सुख-शांति व खुशहाली आती है।

3/7

घर में केले के पौधे लगाने के फायदे

वास्तु के अनुसार, केले का पौधा घर में धन संबंधी परेशानियों को दूर करता है और आर्थिक स्थिरता प्रदान करता है।

4/7

घर में केले का पौधा लगाने से क्या होता है?

वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में केले का पौधा लगाने से गुरु ग्रह मजबूत होता है और वैवाहिक जीवन में खुशहाली आती है।

5/7

केले के पौधे घर में लगाने से क्या फायदा होता है?

केले के पेड़ में भगवान विष्णु का वास माना जाता है। मान्यता है कि केले के पौधे की नियमित रूप से पूजा करने से जगत के पालनहार श्री हरि की कृपा प्राप्त होती है।

6/7

किस दिशा में लगाना चाहिए केले का पौधा

वास्तु शास्त्र के अनुसार, केले का पौधा उत्तर दिशा में लगाना शुभ माना गया है। उत्तर दिशा को देवताओं की दिशा माना गया है। मान्यता है कि इस दिशा में केले का पौधा लगाने से जीवन में सुख-संपदा आती है।

7/7

डिस्क्लेमर

इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।