Rashifal Sharad Purnima 2025 Horoscope Saturn Moon Transit Pisces fortunes of these lucky zodiacs shine शरद पूर्णिमा से चमकेगी इन 3 राशियों की किस्मत, मीन राशि में शनि-चंद्र की चाल देगी लाभ, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

शरद पूर्णिमा से चमकेगी इन 3 राशियों की किस्मत, मीन राशि में शनि-चंद्र की चाल देगी लाभ

Rashifal Sharad Purnima 2025 Horoscope: 6 अक्टूबर को सोमवार के दिन शरद पूर्णिमा का व्रत रख लक्ष्मी माता की विधि-विधान के साथ पूजा होगी। शरद पूर्णिमा के दिन ग्रहों की चाल से कुछ राशियों को जबरदस्त लाभ मिल सकता है-

Sun, 5 Oct 2025 07:21 PMShrishti Chaubey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
शरद पूर्णिमा से चमकेगी इन 3 राशियों की किस्मत, मीन राशि में शनि-चंद्र की चाल देगी लाभ

Rashifal Sharad Purnima 2025 Horoscope: 6 अक्टूबर को शरद पूर्णिमा है। इस दिन कुंभ राशि से निकलकर मीन राशि में चंद्रमा प्रवेश करने वाले हैं। शरद पूर्णिमा पर सूर्य कन्या राशि में, गुरु मिथुन राशि में, शुक्र और केतु सिंह राशि में, मंगल और बुध तुला राशि में, राहु कुंभ राशि में और शनि मीन राशि में रहेंगे। पंचांग अनुसार, लगभग 12:44 ए एम पर चंद्र मीन गोचर करेंगे। चंद्र के गोचर करते ही मीन राशि में शनि-चंद्र की युति बनेगी। ऐसे में शरद पूर्णिमा पर ग्रहों की चाल कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ रहने वाली है। आइए जानते हैं शरद पूर्णिमा के दिन ग्रहों की चाल से किन राशियों को जबरदस्त लाभ मिल सकता है-

शरद पूर्णिमा से चमकेगी इन 3 राशियों की किस्मत, मीन राशि में शनि-चंद्र की चाल देगी लाभ

मेष राशि: शरद पूर्णिमा के दिन ग्रहों की चाल से मेष राशि के लोगों को लाभ मिल सकता है। सरकारी नौकरी करने वालों को कोई शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। व्यापार की स्थिति दुरुस्त रहने वाली है। सेहत का ख्याल रखें। आर्थिक स्थिति में पहले के मुकाबले सुधार नजर आ सकता है। पूजा-पाठ में मन लगाए रखना बेहतर रहेगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:टैरो राशिफल: 6-12 अक्टूबर का समय मेष राशि से लेकर मीन के लिए कैसा रहेगा?

सिंह राशि: शरद पूर्णिमा के दिन ग्रहों की चाल से सिंह राशि के कुछ लोगों को फायदा हो सकता है। व्यापारियों के लिए यह समय अच्छा माना जा रहा है। धन का आगमन होगा और कर्ज से मुक्ति पा सकेंगे। फैमिली के साथ घूमने का प्लान बना सकते हैं। यह समय निवेश के तौर पर भी शुभ माना जा रहा है।

तुला राशि: तुला राशि वालों के लिए शरद पूर्णिमा के दिन ग्रहों की चाल शुभ मानी जा रही है। ग्रहों के शुभ प्रभाव से व्यापारियों को मुनाफा मिलने की संभावना है। जीवन में आ रही तकलीफें धीरे-धीरे दूर हो सकती हैं। परिवार में खुशहाली का माहौल रहेगा। खुद को तनाव मुक्त और खुश रखने के लिए प्रकृति में समय बिताएं। अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखें।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:राशिफल: 6 अक्टूबर को मेष राशि से लेकर मीन का दिन कैसा रहेगा?
ये भी पढ़ें:अंक राशिफल: 1-9 मूलांक के लिए 6 से 12 अक्टूबर तक का समय कैसा रहेगा?
जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!