Purnima Upay: शरद पूर्णिमा के दिन मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए करें ये 5 उपाय, बढ़ेगा धन-धान्य
How to please maa lakhmi on sharad purnima: शरद पूर्णिमा के दिन मां लक्ष्मी की विशेष पूजा-अर्चना की जाती है। मान्यता है कि इस दिन मां लक्ष्मी से जुड़े कुछ उपायों को करने से उनका आशीर्वाद प्राप्त होता है और घर में सुख-समृद्धि व खुशहाली आती है।

Sharad purnima upay in hindi: आश्विन शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा को शरद पूर्णिमा या आश्विन पूर्णिमा कहा जाता है। इस साल शरद पूर्णिमा 6 अक्तूबर को है। मान्यता है कि शरद पूर्णिमा के दिन चंद्रमा अपनी सभी 16 कलाओं से परिपूर्ण होता है, साथ ही आसमान से अमृत वर्षा होती है। इस दिन मां लक्ष्मी की विशेष पूजा-अर्चना की जाती है और खीर का भोग लगाया जाता है। मान्यता है कि शरद पूर्णिमा के दिन कुछ उपायों को करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और घर पर उनका स्थाई वास होता है, साथ ही जीवन में सुख-समृद्धि व खुशहाली आती है।
1. शरद पूर्णिमा के दिन मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए रात को मां लक्ष्मी की पूजा करने के साथ उन्हें 5 कौड़ियां अर्पित करनी चाहिए। दूसरे दिन इन कौड़ियों को लाल या पीले रंग के कपड़े में लपेटकर तिजोरी या धन रखने के स्थान पर रखना चाहिए।
2. हिंदू धर्म में तुलसी को मां लक्ष्मी का स्वरूप माना गया है। शरद पूर्णिमा के दिन स्नान आदि करके तुलसी पूजन करना चाहिए और शाम को दीपक जलाना चाहिए। मान्यता है कि ऐसा करने से जीवन में धन-धान्य बढ़ता है।
3. मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए शरद पूर्णिमा के दिन उन्हें खीर का भोग लगाना चाहिए। इसके अलावा मां लक्ष्मी को दही, मखाना व पान का भोग लगाया जा सकता है। मान्यता है कि ऐसा करने से मां लक्ष्मी का घर पर स्थाई वास होता है।
4. शरद पूर्णिमा के दिन चंद्रदेव की पूजा करना व उन्हें अर्घ्य देना अत्यंत शुभ व कल्याणकारी माना गया है। मान्यता है कि ऐसा करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं।
5. पीपल के पेड़ में भगवान विष्णु का वास माना जाता है। मान्यता है कि शरद पूर्णिमा के दिन पीपल के पेड़ के नीचे दीपक जलाना चाहिए और उसकी परिक्रमा करनी चाहिए। मान्यता है कि ऐसा करने से आर्थिक संकट दूर होते हैं और धन लाभ के योग बनते हैं।
डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।




साइन इन