17 अक्टूबर से इन 5 राशियों के जीवन में होंगे अच्छे बदलाव, सूर्य के तुला गोचर से होगा लाभ
Surya Gochar: सूर्य अक्टूबर में शुक्र की तुला राशि में आएंगे। सूर्य का तुला गोचर कई राशि वालों के लिए शुभ व लाभकारी रहने वाला है। इस अवधि में इन राशियों के जीवन में अच्छे बदलाव नजर आ सकते हैं। जानें सूर्य गोचर की लकी राशियां।

Sun Transit 2025 in Libra: ग्रहों के राजा सूर्य हर महीने अपनी राशि में बदलाव करते हैं। सूर्य राशि परिवर्तन का प्रभाव मेष से लेकर मीन राशि पर देखने को मिलता है। 17 अक्तूबर को सूर्य तुला राशि में दोपहर 01 बजकर 53 मिनट पर गोचर करेंगे और 15 नवंबर तक इसी राशि में रहेंगे। ज्योतिष गणना के अनुसार, सूर्य का तुला गोचर कुछ राशियों पर अनुकूल प्रभाव डालेगा और कुछ राशियों पर इसका प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा। अक्तूबर महीने में होने वाला सूर्य राशि परिवर्तन मेष समेत पांच राशियों के लिए अच्छा रहने वाला है। जानें इन राशियों के बारे में।
1. मेष राशि- मेष राशि वालों के लिए सूर्य गोचर रहेगा। इस समय आपके नए संपर्क बन सकते हैं, जिनसे भविष्य में लाभ हो सकता है। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। रिश्तों में सुधार होगा। पार्टनरशिप में लाभ के संकेत हैं। व्यक्तिगत जीवन में स्थिरता आएगी।
2. मिथुन राशि- मिथुन राशि के लिए सूर्य गोचर अनुकूल रहने वाला है। इस समय आपके दिमाग में काम से जुड़े नए विचार आ सकते हैं। कार्यस्थल पर आप नई ऊंचाइयां पाने में सफल रहेंगे। आपकी मेहनत रंग लाएगी। संतान पक्ष से सुखद समाचार मिल सकता है।
3. सिंह राशि- सिंह राशि के स्वामी ग्रह सूर्य हैं। सूर्य का गोचर सिंह राशि वालों के लिए अच्छा रहने वाला है। इस समय आपके साहस में वृद्धि होगी। कार्यस्थल पर आपके कार्यों को नोटिस किया जाएगा और उच्चाधिकारियों का सहयोग मिलेगा। शिक्षा से जुड़े लोगों के लिए यह समय अच्छा रहने वाला है। यात्रा लाभकारी रहेगी।
4. वृश्चिक राशि- वृश्चिक राशि वालों के लिए सूर्य का गोचर अच्छा रहने वाला है। इस समय आपको महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट की जिम्मेदारी मिल सकती है। कुछ जातकों को विदेश यात्रा का अवसर मिलेगा। मेहनत के अनुरूप परिणाम मिलने के संकेत हैं। मानसिक शांति की प्राप्ति होगी।
5. मकर राशि- मकर राशि वालों के लिए सूर्य गोचर अच्छा रहने वाला है। इस समय आपकी लीडरशिप क्वालिटी चमकेगी। करियर में आगे बढ़ने के अवसर प्राप्त होंगे। कार्यों की सराहना हो सकती है। इस अवधि में आपका कोई सपना सच हो सकता है।
डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।




साइन इन