Weekly Horoscope 5-11 October 2024 aries to pisces saptahik rashifal lucky unlucky Zodiac Signs predictions Weekly Horoscope: 5-11 अक्टूबर तक का समय मेष से लेकर मीन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा?, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

Weekly Horoscope: 5-11 अक्टूबर तक का समय मेष से लेकर मीन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा?

Weekly Horoscope: आने वाले सप्ताह में कुछ राशियों की आर्थिक व व्यापारिक रूप से स्थिति सुदृढ़ होगी, जबकि कुछ राशियों को सतर्क रहना होगा। जानें पंडित जी से 5-11 अक्टूबर 2025 तक का साप्ताहिक राशिफल-

Fri, 3 Oct 2025 03:20 PMSaumya Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share
Weekly Horoscope: 5-11 अक्टूबर तक का समय मेष से लेकर मीन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा?

Weekly Horoscope 5-11 October 2025: ज्योतिष गणना के अनुसार, आने वाला सप्ताह कुछ राशियों के लिए अच्छा रहने वाला है, जबकि कुछ राशि वालों को सतर्कता बरतने की जरूरत होगी। जानें पंडित नरेंद्र उपाध्याय से 5-11 अक्टूबर तक का समय आपके लिए कैसा रहेगा।

मेष राशि- मेष राशि के स्वास्थ्य की स्थिति पहले से काफी बेहतर। संतान और प्रेम की स्थिति अच्छी। जीवनसाथी के साथ दुविधा वाली बात हो सकती है। सप्ताह की शुरुआत में यात्रा में कष्ट संभव है। आर्थिक रूप से थोड़ा ऊपर-नीचे चलेगा। समाचार के माध्यम से कुछ मन को खराब करने वाला समाचार मिल सकता है। मध्य में खर्च की अधिकता आपको परेशान करेगी। चिंताकारी सृष्टि का सृजन होगा। अंत आपका बहुत अच्छा हो जाएगा। जैसा चाहेंगे वैसा होगा, जिस चीज की जरूरत होगी उसकी उपलब्धता होगी। स्वास्थ्य, प्रेम व व्यापार अच्छा हो जाएगा। लाल वस्तु पास रखें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:3 अक्टूबर से इन 3 राशियों का शुरू होगा अच्छा समय, बुध करेंगे तुला राशि में गोचर

वृषभ राशि- स्वास्थ्य थोड़ा प्रभावित दिख रहा है। प्रेम-संतान की स्थिति बहुत अच्छी है। व्यापार भी अच्छा है। सप्ताह की शुरुआत में व्यापारिक स्थिति ऊपर-नीचे रहेगी। कोर्ट-कचहरी में हार का सामना करना पड़ सकता है, बचकर पार करें। सप्ताह की शुरुआत आपको बचकर पार करनी है। पिता के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। मध्य में आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। रुका हुआ धन वापस मिलेगा। अंत थोड़ा चिंताकारी रहेगा। थोड़ा मिलाजुला सप्ताह रहेगा। शनिदेव को प्रणाम करना आपके लिए शुभ रहेगा।

मिथुन राशि- स्वास्थ्य बहुत अच्छा। प्रेम-संतान अच्छा। व्यापारिक दृष्टिकोण से शुभ समय। सप्ताह की शुरुआत में भाग्य पर भरोसा करके कोई काम न करें। यात्रा कष्टकारी रहेगी। सप्ताह की शुरुआत में भाग्य पर भरोसा करके कोई काम नहीं करें। व्यापारिक स्थिति सुदृढ़ होगी। उच्चाधिकारियों का आशीर्वाद मिलेगा। राजनीतिक लाभ होगा। व्यावसायिक सफलता मिलेगी। अंत में आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। शुभ समय। काली जी को प्रणाम करना शुभ रहेगा।

कर्क राशि- स्वास्थ्य की स्थिति ऊपर-नीचे। प्रेम-संतान की स्थिति पहले से बेहतर। व्यापार अच्छा। सप्ताह की शुरुआत में परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। चोट-चपेट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। मध्य सामान्य हो जाएगा। यात्रा का योग बनेगा। अंत में व्यावसायिक सफलता के प्रबल योग हैं। काली वस्तु का दान करना आपके लिए शुभ रहेगा।

सिंह राशि- प्रेम-संतान की स्थिति अच्छी है। व्यापार अच्छा है। सरकारी तंत्र में आपका दबदबा बना हुआ है। सप्ताह की शुरुआत में स्वयं के स्वास्थ्य और जीवनसाथी के साथ व स्वास्थ्य पर ध्यान दें। मध्य चोट-चपेट लगने वाला और किसी परेशानी में डालने वाला। अंत सामान्य हो जाएगा। भाग्यवश कुछ काम बनेंगे। कार्यों की विघ्न-बाधा खत्म हो जाएगी। लाल वस्तु का दान करना शुभ रहेगा।

कन्या राशि- सरकारी तंत्र का लाभ मिलने लगेगा। एक रौब-रुआब आपमें आ चुका है। अच्छी स्थिति। स्वास्थ्य, प्रेम व व्यापार बहुत अच्छा। सप्ताह की शुरुआत में शत्रुओं पर दबदबा कायम रहेगा। कार्यों में विघ्न-बाधा रहेगी। मध्य में जीवनसाथी के साथ व स्वास्थ्य पर ध्यान दें। स्वयं के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। अंत थोड़ा नुकसान देय हो सकता है। यह सप्ताह आपके लिए मिलाजुला दिख रहा है। काली जी को प्रणाम करना शुभ रहेगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:राशिफल: 4 अक्टूबर का दिन मेष से लेकर मीन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा?

तुला राशि- स्वास्थ्य थोड़ा ऊपर-नीचे है। भाग्य साथ दे रहा है। जीवनसाथी के साथ समीपता दिख रही है। प्रेम-संतान व व्यापार बहुत अच्छा है। सप्ताह की शुरुआत में बच्चों की सेहत पर ध्यान दें। प्रेम में तूतू-मैंमैं से बचें। मध्य में शत्रुओं पर दबदबा कायम रहेगा। गुण ज्ञान की प्राप्ति होगी। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। अंत में थोड़ा ध्यान देने की जरूरत है लेकिन अंत में आपको जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात होगी। सप्ताह की शुरुआत में बस महत्वपूर्ण निर्णय रोक दें। शनिदेव को प्रणाम करना शुभ रहेगा।

वृश्चिक राशि- स्वास्थ्य अच्छा है। प्रेम-संतान की स्थिति अच्छी है। व्यापार अच्छा है। सप्ताह की शुरुआत में गृहकलह से बचें। मां के स्वास्थ्य पर ध्यान दें और स्वयं के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। मध्य में भावुकता में काबू रहकर कोई फैसला लें। अंत में परेशानी रहेगी लेकिन जीत आपकी होगी। विरोधी आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेंगे लेकिन कुछ कर नहीं पाएंगे। काली वस्तु का दान करना शुभ रहेगा।

धनु राशि- स्वास्थ्य अच्छा। प्रेम-संतान अच्छा। व्यापार अच्छा। शानदार समय चल रहा है। सप्ताह की शुरुआत में नए काम की शुरुआत न करें। नाक, कान व गला की परेशानी हो सकती है। मध्य में गृहकलह के संकेत हैं। अंत में लिखने-पढ़ने के लिए बहुत अच्छा समय रहेगा। व्यापारिक स्थिति मजबूत होगी। प्रेम में तूतू-मैंमैं से बचें बाकी स्थिति आपकी अच्छी रहेगी। शनिदेव को प्रणाम करना शुभ रहेगा।

मकर राशि- स्वास्थ्य ठीक है। प्रेम-संतान मध्यम है। व्यापारिक दृष्टिकोण से अच्छा समय है। सप्ताह की शुरुआत में धन हानि के संकेत हैं। जुआ, सट्टा व लॉटरी में पैसे न लगाएं। नए व्यापार की शुरुआत न करें। मध्य में स्वयं के स्वास्थ्य पर और अपनों के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। अंत में भूमि, भवन व वाहन की खरीदारी होगी गृहकलह के संकेत हैं। काली जी को प्रणाम करना शुभ रहेगा।

कुंभ राशि- स्वास्थ्य अच्छा। प्रेम-संतान मध्यम व व्यापार की स्थिति अच्छी चल रही है। सप्ताह की शुरुआत में घबराहट, बेचैनी बनी रहेगी। मध्य में धन हानि के संकेत हैं। निवेश वर्जित रहेगा। अंत में व्यावसायिक सफलता के संकेत हैं। शनिदेव को प्रणाम करना शुभ रहेगा।

मीन राशि- स्वास्थ्य मध्यम चल रहा है। प्रेम-संतान की स्थिति अच्छी है। व्यापार अच्छा है। सरकारी तंत्र से लाभ होगा। सप्ताह की शुरुआत में खर्च की अधिकता, सिरदर्द, नेत्रपीड़ा संभव है। मध्य में घबराहट, बेचैनी व मानसिक परेशानी हो सकती है। अंत आपका अच्छा हो जाएगा। परिस्थितियां प्रतिकूल होती दिख रही हैं। काली वस्तु का दान करना शुभ रहेगा।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!