horoscope venus transit in gemini 2026 shukra rashi parivartan mithun rashi mein rashifal Shukra Gochar: 7 जून तक का समय इन 4 राशियों के लिए बहुत शुभ, शुक्र देव की रहेगी असीम कृपा, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

Shukra Gochar: 7 जून तक का समय इन 4 राशियों के लिए बहुत शुभ, शुक्र देव की रहेगी असीम कृपा

Shukra Gochar: शुक्र के मिथुन गोचर का प्रभाव मेष से लेकर मीन तक सभी 12 राशियों पर पड़ेगा। ज्योतिष गणना के अनुसार, शुक्र का मिथुन राशि में आगमन चार राशियों के लिए बहुत शुभ रहने वाला है। जानें शुक्र गोचर की लकी राशियों के बारे में।

Mon, 18 May 2026 06:28 PMSaumya Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share
Shukra Gochar: 7 जून तक का समय इन 4 राशियों के लिए बहुत शुभ, शुक्र देव की रहेगी असीम कृपा

Shukra Rashi Parivartan 2026 in Mithun Rashi: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में शुक्र को सुख-संपदा, वैभव व धन आदि का कारक माना गया है। इस समय शुक्र मिथुन राशि में विराजमान हैं और 7 जून तक इसी राशि में रहेंगे। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, देवगुरु बृहस्पति भी मिथुन राशि में ही संचरण कर रहे हैं। इस तरह से मिथुन राशि में गुरु व शुक्र के होने से गजलक्ष्मी राजयोग बन रहा है। ज्योतिष गणना के अनुसार, शुक्र का मिथुन गोचर वृषभ समेत चार राशियों के लिए अत्यंत शुभ फलदायी साबित होगा। इस समय भाग्यशाली राशियों को आय, व्यापार, नौकरी व पारिवारिक जीवन में अच्छे परिणामों की प्राप्ति होगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सिंह व धनु राशि पर है शनि की तिरछी नजर, जानें कब मिलेगी ढैय्या से छुटकारा

जानें शुक्र का मिथुन गोचर किन राशियों को दिलाएगा अच्छे फल-

1. वृषभ राशि- शुक्र गोचर वृषभ राशि वालों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने वाला साबित होगा। इस समय आपकी आय के नए-नए स्रोत बनेंगे और पुराने साधनों से भी धन का आगमन होगा। भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। पारिवारिक जीवन अच्छा रहेगा। पारिवारिक सहयोग प्राप्त होगा। कार्यस्थल पर नई पहचान बनाने में सफल हो सकते हैं। व्यापारिक स्थिति पहले से बेहतर होगी।

2. सिंह राशि- सिंह राशि वालों के लिए शुक्र का मिथुन गोचर लाभकारी सिद्ध होगा। इस समय आपके अटके हुए कार्य पूर्ण होंगे। आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। रोजी-रोजगार में तरक्की के योग बन रहे हैं। आय में वृद्धि के संकेत हैं। यात्रा का योग बन रहा है। इस अवधि में किसी शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। सामाजिक मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में मजबूती आएगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:हनुमान चालीसा का पाठ करने का सुबह व शाम का उत्तम समय क्या है?

3. मिथुन राशि- मिथुन राशि वालों के लिए शुक्र का राशि परिवर्तन अच्छा लाभ दिलाएगा। इस राशि के जातकों को नौकरी व व्यापार में सकारात्मक परिणाम प्राप्त होगी। आर्थिक रूप से स्थिति सुदृढ़ होगी। खर्चों में कमी आएगी और धन की बचत करने में सफल रहेंगे। भौतिक सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी के संकेत हैं। वैवाहिक जीवन में सुधार होगा।

4. तुला राशि- तुला राशि वालों के लिए शुक्र राशि परिवर्तन अच्छे परिणाम दिलाएगा। इस समय लंबी दूरी की यात्रा के योग हैं। अपनों का साथ मिलेगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। रोजी-रोजगार में तरक्की मिल सकती है। किसी महत्वपूर्ण काम में सफलता हासिल होगी। भाग्यवश अटके हुए काम बन सकते हैं। आत्मविश्वास में वृद्धि का अनुभव करेंगे।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:जून में मिथुन राशि से निकलेंगे गुरु, इन 4 राशियों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड
जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!