Shani Uday 2026: 22 अप्रैल से चमकेगी इन राशियों की किस्मत, इन 4 राशियों को मिलेगा फायदा
ज्योतिषशास्त्र में शनिदेव को विशेष स्थान प्राप्त है। शनि देव को न्याय का देवता भी कहा जाता है।शनि देव पिछले कुछ समय से अस्त थे। यानी शनि अस्त अवस्था में चल रहे थे। जब कोई ग्रह अस्त होता है तो उस दौरान कई लोगों के काम समय पर पूरे नहीं हो पाते हैं।

ज्योतिषशास्त्र में शनिदेव को विशेष स्थान प्राप्त है। शनि देव को न्याय का देवता भी कहा जाता है।शनि देव पिछले कुछ समय से अस्त थे। यानी शनि अस्त अवस्था में चल रहे थे। जब कोई ग्रह अस्त होता है तो उस दौरान कई लोगों के काम समय पर पूरे नहीं हो पाते हैं। कार्यों में कहीं देरी होती है तो कहीं काम बीच में अटक जाता है। कई लोग इसे खराब समय मानकर चल रहे थे। अब 22 अप्रैल से शनि फिर से उदय अवस्था में आ जाएंगे। ज्योतिषशास्त्र के अनुसार शनि का असर धीरे-धीरे दिखता है। इसलिए एकदम से बड़ा बदलाव नहीं आएगा। लेकिन जिन लोगों के काम रुके हुए थे, उनके कार्य शुरू हो सकते है। कुछ मामलों में राहत भी मिल सकती है। शनि के उदय होने से कुछ राशि वालों का भाग्योदय हो सकता है।
आइए जानते हैं, शनि के उदय होने से किन राशि वालों को होगा लाभ-
वृषभ राशि- वृषभ राशि वालों के लिए यह समय थोड़ा संभलने वाला माना जा रहा है। पैसों को लेकर जो दबाव था, वह कम हो सकता है। आमदनी बढ़ने के संकेत हैं। खर्च भी काबू में रह सकता है। जो काम लंबे समय से अटके थे, वे अब आगे बढ़ सकते हैं। परिवार का साथ मिलेगा, जिससे स्थिति संभल सकती है।
मिथुन राशि- मिथुन राशि वालों के लिए भी कामकाज में सुधार के संकेत हैं। नए मौके मिल सकते हैं। जो लोग मेहनत कर रहे हैं, उन्हें उसका फायदा मिल सकता है। निवेश से जुड़े मामलों में फायदा हो सकता है। पहले किया गया निवेश अब काम आ सकता है। पैतृक संपत्ति से जुड़ा कोई मामला भी सुलझ सकता है।
कन्या राशि- कन्या राशि वालों के लिए यह समय ठीक रह सकता है। काम में नए मौके मिल सकते हैं। मेहनत का असर दिख सकता है। आमदनी बढ़ने के संकेत हैं। पहले किया गया निवेश फायदा दे सकता है। पैसों की स्थिति धीरे-धीरे संभल सकती है। परिवार का सहयोग मिलेगा, जिससे फैसले लेना आसान रहेगा।
मकर राशि- मकर राशि वालों के लिए यह समय थोड़ा बेहतर रह सकता है। लंबे समय से फंसा पैसा वापस मिलने के संकेत हैं। काम में पहचान बढ़ सकती है। लोग भरोसा कर सकते हैं। नया काम शुरू करने का मौका मिल सकता है। घर या वाहन लेने की योजना भी बन सकती है। परिवार का साथ मिलेगा, जिससे मन मजबूत रहेगा।
डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य है और सटीक है। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।




साइन इन