Shani Uday 2026 Rashifal Saturn Rise in Pisces Horoscope Saturn Transit fortunes of these zodiacs will shine Shani: 30 साल बाद शनि मीन राशि में होंगे उदय, जानें क्या चमकेगी आपकी राशि की किस्मत, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

Shani: 30 साल बाद शनि मीन राशि में होंगे उदय, जानें क्या चमकेगी आपकी राशि की किस्मत

Shani Uday 2026 Rashifal Saturn Rise in Pisces: शनि जब भी चाल परिवर्तन करते हैं, हर राशि को प्रभावित हरते हैं। इस समय मीन राशि में शनि गोचर कर रहे हैं। साल 2026 में शनि चाल बदलकर उदय अवस्था में गोचर करेंगे।

Tue, 3 Feb 2026 06:55 PMShrishti Chaubey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
Shani: 30 साल बाद शनि मीन राशि में होंगे उदय, जानें क्या चमकेगी आपकी राशि की किस्मत

Shani Uday 2026 Rashifal Saturn Rise in Pisces: शनि ज्योतिष शास्त्र में क्रूर ग्रह माने गए हैं। शनि का गोचर खास महत्व रखता है। शनि सिर्फ राशि या नक्षत्र ही नहीं, समय-समय पर उदय और अस्त भी होते रहते हैं। शनि जब भी चाल परिवर्तन करते हैं, हर राशि को प्रभावित हरते हैं। इस समय मीन राशि में शनि गोचर कर रहे हैं। साल 2026 में शनि चाल बदलकर उदय अवस्था में गोचर करेंगे। इस अवस्था में शनि बेहद प्रभावशाली माने जाते हैं। शनि के इस गोचर से मेष राशि से लेकर मीन राशि पर कुछ-न-कुछ प्रभाव देखने को मिलेगा। यी में आइए जानते हैं शनि के उदय होने से किन राशियों की किस्मत चमकने वाली है।

30 साल बाद शनि मीन राशि में होंगे उदय, जानें क्या चमकेगी आपकी राशि की किस्मत

मिथुन राशि के लिए शनि की उदय चाल कैसी रहेगी?

मिथुन राशि के जातकों आकी राशि के लिए कर्मफलदाता शनि का उदय होना लाभदायक माना जा रहा है। शनि आपके 10वें भाव (कर्म भाव) में उदित होंगे। नई जॉब की चाहत रखने वालों को अच्छी नौकरी मिलने की संभावना है। कुछ जातकों को पैतृक संपत्ति से लाभ हो सकता है। शश महापुरुष राजयोग का प्रभाव देखने को मिल सकता है, जिससे समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। पिता के साथ संबंध सुधरते हुए नजर आएंगे। बॉस और वरिष्ठ अधिकारियों का पूरा सपोर्ट आपके साथ बना रहेगा।

उपाय: हर शनिवार को पीपल के पेड़ के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाएं।

तुला राशि के लिए शनि की उदय चाल कैसी रहेगी?

तुला राशि वालों आपके लिए शनि की ये चाल बेहद शुभ मानी जा रही है। शनि आपके छठे भाव में उदित होंगे। आप लोगों को कानून से जुड़े मामलों में जीत मिलने की संभावना है। स्टूडेंट्स के लिए समय बेहद अच्छा रहने वाला है। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले जातकों को सफलता का स्वाद मिलेगा। आपकी सेहत में सुधार होगा। कुछ लोग कर्ज से राहत पा सकते हैं। आपके शत्रु भी आपके आगे घुटने टेक देंगे।

उपाय: शनिवार के दिन पक्षियों (खासकर कौवों) को दाना खिलाएं।

मकर राशि के लिए शनि की उदय चाल कैसी रहेगी?

मकर राशि के स्वामी स्वयं शनि देव हैं। ऐसे में शनि के उदय होने से आपको विशेष लाभ मिलेगा। शनि आपकी राशि से तीसरे भाव में उदित होंगे। आप जो भी काम हाथ में लेंगे, उसे पूरा करेंगे। भाई-बहनों का पूरा सपोर्ट मिलेगा। बिजनेस को लेवल अप करने के लिए समय अच्छा रहेगा। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। विदेश यात्रा या छोटी दूरी की यात्राओं से धन लाभ के योग हैं। साहस से भरपूर रहेंगे।

उपाय: काली उड़द की दाल का दान करना आपके लिए लाभदायक रहेगा।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:6 फरवरी से कुंभ राशि में शुक्र, राहु आएंगे साथ, इन राशियों पर होगी पैसों की बरसा
ये भी पढ़ें:2 महीने से ज्यादा समय तक कुंभ राशि में बुध गोचर, कल से इन राशियों को होगा लाभ
जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!