2 महीने से ज्यादा समय तक कुंभ राशि में बुध गोचर, कल से इन राशियों को होगा जबरदस्त लाभ
Mercury Transit in Aquarius Budh Gochar Kumbh Rashifal 2026: बुध की दृष्टि शुभ होने पर कारोबार में लाभ, सम्मान का एहसास व सोई किस्मत भी चमक उठती है। कल से राजकुमार बुध शनि की कुंभ राशि में गोचर करने वाले हैं।

Mercury Transit in Aquarius Budh Gochar Rashifal: बुध ग्रह को ग्रहों का राजकुमार माना जाता है। बुध की दृष्टि शुभ होने पर कारोबार में लाभ, सम्मान का एहसास व सोई किस्मत भी चमक उठती है तो बुरा प्रभाव जीवन में कष्टों का कारण भी बनता है। बुध समय-समय पर राशि परिवर्तन करते हैं। मकर राशि में विराजमान बुध कल मंगलवार को अपनी राशि बदलने जा रहे हैं। हिंदू पंचांग के अनुसार, 3 फरवरी के दिन रात में 09 बजकर 54 मिनट पर कुंभ राशि में बुध गोचर करेंगे। शनि की कुंभ राशि में ग्रहों के राजकुमार बुध 10 अप्रैल तक विराजमान रहने वाले हैं। ऐसे में बुध के इस राशि परिवर्तन से कुछ राशियों पर धन-वर्षा हो सकती है। आइए जानते हैं बुध का गोचर कुंभ राशि में होना किन राशियों को फायदे दे सकता है-
2 महीने से ज्यादा समय तक कुंभ राशि में बुध गोचर, कल से इन राशियों को होगा जबरदस्त लाभ
तुला राशि के लिए कैसा रहेगा बुध का गोचर?
तुला राशि वालों आपके लिए बुध का कुंभ राशि में गोचर करना बेहद शुभ माना जा रहा है। ऐसा इसलिए क्योंकि बुध आपके पांचवे भाव में आ रहे हैं। इस समय स्टूडेंट्स को अच्छे रिजल्ट्स मिल सकते हैं। कला से जुड़े लोगों के लिए समय बेहद खास माना जा रहा है। अचानक कोई बड़ी डील हासिल हो सकती है। दोस्तों के साथ अच्छा वक्त गुजरेगा। किसी ट्रिप पर जाने का प्लान भी बन सकता है। सोशल कनेक्शन में वृद्धि होगी।
धनु राशि के लिए बुध का गोचर कैसा रहेगा?
धनु राशि के जातकों आपकी राशि से बुध नौवें भाव में गोचर करने जा रहे हैं, जो भाग्य का क्षेत्र माना जाता है। ऐसे में ये गोचर आपकी कम्यूनिकेशन स्किल्स और ज्यादा निखरेगा। धार्मिक चीजों में आपका इंटरेस्ट बढ़ेगा। आपको अपने बॉस व गुरु का पूरा सपोर्ट मिलेगा। इस दौरान ट्रैवल करना आपके लिए लाभदायक साबित होगा।
कुंभ राशि के लिए बुध का गोचर कैसा रहेगा?
कुंभ राशि वालों ग्रहों के राजकुमार बुध का गोचर आपके लग्न भाव में होने जा रहा है। ऐसे में आप काफी क्रिएटिव महसूस करेंगे। काम में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। आपके दिमाग में कई इनोवेटिव विचार आ सकते हैं। ऐसे में उन्हें नोट कर लेना बेहतर रहेगा। आप अपनी जुबान से दूसरों का दिल जीतने में कामयाब रहेंगे। लंबे समय से रुकी हुई कोई डील आगे बढ़ सकती है। पॉजिटिव माहौल का एहसास करेंगे।
बुध के गोचर के दौरान क्या न करें?
- बिना सोचे-समझे निवेश न करें
- रिसर्च करने के बाद ही बड़े फैसले लें
- गलतफहमी से बचें
- गलत व्यवहार से बचें
- गंदी भाषा का प्रयोग न करें
- नए कॉन्ट्रैक्ट या कानूनी दस्तावेजों पर साइन करने से पहले रिसर्च व एक्सपर्ट की सलह लें
डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।




साइन इन