Shukra Gochar Rahu Rashifal Venus in Aquarius Horoscope Venus Transit After 18 years from 6 February lucky zodiacs 6 फरवरी से कुंभ राशि में शुक्र, राहु आएंगे साथ, इन राशियों पर होगी पैसों की बरसा, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

6 फरवरी से कुंभ राशि में शुक्र, राहु आएंगे साथ, इन राशियों पर होगी पैसों की बरसा

Shukra Gochar Rahu Rashifal Venus in Aquarius: शुक्र के शनि की राशि में एंटर करते ही राहु के साथ युति बनेगी। जल्द ही राहु और शुक्र की युति बनने वाली है, जिससे कुछ राशियों की किस्मत सोने की तरह चमकने वाली है।

Mon, 2 Feb 2026 01:29 PMShrishti Chaubey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
6 फरवरी से कुंभ राशि में शुक्र, राहु आएंगे साथ, इन राशियों पर होगी पैसों की बरसा

Shukra Gochar Rahu Rashifal Venus in Aquarius: सुंदरता, प्रेम, धन और कला के कारक शुक्र जल्द ही राशि परिवर्तन करने वाले हैं। फरवरी के शुरुआत में शुक्र अपनी राशि बदलेंगे। हिंदू पंचांग के अनुसार, 6 फरवरी के दिन मकर राशि से कुंभ राशि में शुक्र गोचर करेंगे। वहीं, मायावी ग्रह राहु पिछले साल से कुंभ राशि में बैठ हुआ है, जिसके स्वामी ग्रह शनि हैं। शुक्र के शनि की राशि में एंटर करते ही राहु के साथ युति बनेगी। शुक्र और राहु की ये जोड़ी 1 मार्च 2026 तक रहेगी। कुंभ राशि में राहु और शुक्र की युति लगभग 18 सालों के बाद बन रही है। आइए जानते हैं राहु और शुक्र की युति से किन राशियों की किस्मत सोने की तरह चमकने वाली है-

6 फरवरी से कुंभ राशि में शुक्र, राहु आएंगे साथ, इन राशियों पर होगी पैसों की बरसात

मेष राशि के लिए कुंभ राशि में शुक्र और राहु का गोचर कैसा रहेगा?

राहु और शुक्र की चाल शनि की कुंभ राशि में गोचर होना मेष राशि के लोगों के लिए लाभकारी रहने वाली है। रोमांस से भरपूर रहेगी आपकी लाइफ। सरकारी नौकरी करने वालों को किसी शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। व्यापार की स्थिति दुरुस्त रहने वाली हैं। परिवार में खुशहाली का माहौल रहेगा। स्वास्थ्य के प्रति सावधानी बरतें। आर्थिक स्थिति में पहले के मुकाबले सुधार नजर आ सकता है। पूजा-पाठ में मन लगाए रखना बेहतर रहेगा।

वृश्चिक राशि के लिए कुंभ राशि में शुक्र और राहु का गोचर कैसा रहेगा?

राहु और शुक्र का गोचर शनि की कुंभ राशि में होना वृश्चिक राशि के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। धन का आगमन होगा। स्पेशल डेट पर जा सकते हैं। कुछ जातक कर्ज से मुक्ति पा सकेंगे। फैमिली के साथ घूमने का प्लान बना सकते हैं। यह समय निवेश के तौर पर भी शुभ माना जा रहा है। व्यापार की स्थिति दुरुस्त रहने वाली है। आर्थिक सिचूऐशन में पहले के मुकाबले सुधार नजर आ सकता है।

मकर राशि के लिए कुंभ राशि में शुक्र और राहु का गोचर कैसा रहेगा?

मकर राशि के लिए राहु और शुक्र का गोचर शनि की कुंभ राशि में होना बेहद शुभ माना जा रहा है। कोई अच्छी खबर मिल सकती है। जीवन में आ रही तकलीफें धीरे-धीरे दूर होने लगेंगी। परिवार में खुशहाली का माहौल रहेगा। पूजा-पाठ में मन लगाए रखना बेहतर रहेगा। खुद को तनाव मुक्त और खुश रखने के लिए प्रकृति में समय बिताएं। मुनाफा मिलने की संभावना है। अपने रिश्ते को अगले लेवल पर ले जाने सकते हैं। अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखें।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:2 महीने से ज्यादा समय तक कुंभ राशि में बुध गोचर, कल से इन राशियों को होगा लाभ
ये भी पढ़ें:मेष राशि में होगा सूर्य का महागोचर, 1 महीने तक चमकेगा इन राशियों का भाग्य
ये भी पढ़ें:लव राशिफल: मेष राशि से लेकर मीन के लिए 2-8 फरवरी तक का समय कैसा रहेगा?
जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!