Shani Uday 2026 Horoscope Rashifal Lucky Zodiac Signs Shani Uday 2026: 26 मई से इन राशियों का बदलेगा समय, इन राशि वालों को मिलेगा किस्मत का साथ, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

Shani Uday 2026: 26 मई से इन राशियों का बदलेगा समय, इन राशि वालों को मिलेगा किस्मत का साथ

शनि इस समय मीन राशि में विराजमान हैं। 13 मार्च को शनि अस्त हो गए थे। अब 26 मई को शनि फिर से उदय होंगे। ज्योतिषशास्त्र में इसे अहम माना जाता है, क्योंकि इसके बाद शनि का असर दोबारा क्लियर दिखने लगता है। शनि को मेहनत और उसके फल से जोड़कर देखा जाता है।

Fri, 3 April 2026 09:16 AMYogesh Joshi लाइव हिन्दुस्तान
share
Shani Uday 2026: 26 मई से इन राशियों का बदलेगा समय, इन राशि वालों को मिलेगा किस्मत का साथ

शनि इस समय मीन राशि में विराजमान हैं। 13 मार्च को शनि अस्त हो गए थे। अब 26 मई को शनि फिर से उदय होंगे। ज्योतिषशास्त्र में इसे अहम माना जाता है, क्योंकि इसके बाद शनि का असर दोबारा क्लियर दिखने लगता है। शनि को मेहनत और उसके फल से जोड़कर देखा जाता है, इसलिए इस समय को ज्योतिषाचार्य बदलाव की शुरुआत मानते हैं। शनि के उदय होने का असर हर राशि पर पड़ेगा, लेकिन कुछ राशियों के लिए हालात थोड़ा बेहतर हो सकते हैं। कामकाज, पैसा और रोजमर्रा के मामलों में धीरे-धीरे सुधार दिख सकता है।

आइए जानते हैं, शनि के मीन राशि में उदय होने से किन राशियों को होगा लाभ-

वृषभ राशि- वृषभ राशि वालों के लिए ये समय कमाई और संपर्क बढ़ाने वाला हो सकता है। पहले जहां रुकावट लग रही थी, वहां अब हलचल दिखेगी। नए लोगों से मिलने का मौका मिलेगा। काम के नए रास्ते खुल सकते हैं। पैसों की स्थिति में थोड़ा सुधार हो सकता है। घर का माहौल भी सामान्य रहेगा, ज्यादा उतार-चढ़ाव नहीं दिखेगा।

मिथुन राशि- मिथुन राशि वालों के लिए कामकाज में धीरे-धीरे पकड़ बन सकती है। अगर आप प्लान बनाकर काम करेंगे तो फायदा मिलेगा। किसी सीनियर या अनुभवी व्यक्ति से मदद मिल सकती है। इससे दिशा साफ होगी। आपकी मेहनत नोटिस होगी और मान-सम्मान बढ़ सकता है। काम के सिलसिले में यात्रा भी हो सकती है। निवेश करने वालों को आगे चलकर फायदा मिल सकता है।

तुला राशि- तुला राशि वालों के लिए नौकरी और प्रतियोगिता से जुड़े मामलों में राहत मिल सकती है। अगर आप लंबे समय से किसी काम में लगे थे, तो अब उसका नतीजा मिल सकता है। बैंक या लोन से जुड़े काम पूरे हो सकते हैं। नई नौकरी के मौके भी बन सकते हैं। बस घर के मामलों में ज्यादा बहस से बचना ठीक रहेगा, वरना बेवजह तनाव हो सकता है।

धनु राशि- धनु राशि वालों के लिए ये समय थोड़ा हल्का महसूस होगा। अगर पैसों को लेकर दबाव था, तो उसमें कमी आ सकती है। घर या गाड़ी खरीदने का विचार आगे बढ़ सकता है। काम की जगह पर आपकी पकड़ मजबूत होगी। जिम्मेदारी बढ़ सकती है, लेकिन उसके साथ पहचान भी मिलेगी। विरोध करने वाले लोग भी ज्यादा असर नहीं डाल पाएंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:शुक्र गोचर: वृषभ, मिथुन, तुला और मीन को लाभ, आय और सुख-सुविधाओं में होगी बढ़ोतरी

मकर राशि- मकर राशि वालों के लिए ये समय लोगों से जुड़ने का रहेगा। नए कॉन्टैक्ट बनेंगे और आगे चलकर फायदा दे सकते हैं। आप कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं, जो बाद में सही साबित होगा। काम की तारीफ हो सकती है। परिवार और दोस्तों का साथ मिलेगा। नौकरी बदलने या नई जगह जुड़ने का मौका भी मिल सकता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मीन राशि में चतुर्ग्रही योग 11 अप्रैल से, मेष-सिंह-तुला वालों रहें सतर्क

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य है और सटीक है। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:शुक्र का कनेक्शन और लग्जरी लाइफ, ठाठ-बाट से रहते हैं इन तारीखों पर जन्मे लोग
जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!