April 2026: 4-Planet Conjunction in Pisces (Meen Rashi Chaturgrah Yog) from April 11, Its Effects on Aries, Leo, Libra मीन राशि में चतुर्ग्रही योग 11 अप्रैल से, मेष-सिंह-तुला वालों के लिए धन और सेहत में सतर्क रहने की सलाह, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

मीन राशि में चतुर्ग्रही योग 11 अप्रैल से, मेष-सिंह-तुला वालों के लिए धन और सेहत में सतर्क रहने की सलाह

अप्रैल 2026 में ग्रहों की चाल एक खास स्थिति बना रही है। 11 अप्रैल को बुध के मीन राशि में प्रवेश करते ही सूर्य, मंगल, शनि और बुध एक साथ आ जाएंगे। इस तरह मीन राशि में चतुर्ग्रही योग बनेगा। ज्योतिष में इसे महत्वपूर्ण माना जाता है।

Sat, 28 March 2026 04:58 PMYogesh Joshi लाइव हिन्दुस्तान
share
मीन राशि में चतुर्ग्रही योग 11 अप्रैल से, मेष-सिंह-तुला वालों के लिए धन और सेहत में सतर्क रहने की सलाह

अप्रैल 2026 में ग्रहों की चाल एक खास स्थिति बना रही है। 11 अप्रैल को बुध के मीन राशि में प्रवेश करते ही सूर्य, मंगल, शनि और बुध एक साथ आ जाएंगे। इस तरह मीन राशि में चतुर्ग्रही योग बनेगा। ज्योतिष में इसे महत्वपूर्ण माना जाता है, क्योंकि एक ही राशि में कई ग्रहों का एकत्र होना जीवन के अलग-अलग पहलुओं पर असर डालता है। इस योग का प्रभाव सभी राशियों पर रहेगा, लेकिन मेष, सिंह और तुला राशि के लोगों को इस दौरान थोड़ा ज्यादा सतर्क रहने की जरूरत बताई जा रही है। खासकर धन, सेहत और रिश्तों के मामलों में सावधानी रखना जरूरी होगा।

आइए जानते हैं, इन राशियों पर क्या रहेगा प्रभाव-

मेष राशि- मेष राशि के लोगों के लिए यह समय थोड़ा दबाव वाला रह सकता है। काम और घर दोनों जगह जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। कई बार छोटी-छोटी बातों को लेकर भी मन परेशान रह सकता है। ऐसे में जरूरी है कि बातों को अंदर न रखें। किसी भरोसेमंद व्यक्ति से खुलकर बात करेंगे तो राहत मिल सकती है। पैसों के मामले में भी जल्दबाजी से बचना होगा। बिना सोचे-समझे निवेश करना नुकसान दे सकता है। अगर कोई बड़ा फैसला लेना हो तो पहले सलाह जरूर लें। सेहत के लिहाज से पेट या सिर दर्द की शिकायत कुछ लोगों को हो सकती है, इसलिए खानपान का ध्यान रखें। हालांकि, इस राशि के स्वामी मंगल भी इसी योग में शामिल हैं, इसलिए कुछ लोगों को बाहर या विदेश से जुड़े काम में फायदा मिल सकता है। उपाय के तौर पर लाल वस्त्र का दान करना शुभ माना गया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:शनि की साढ़ेसाती: कुंभ, मीन और मेष राशि को कब मिलेगी राहत?

सिंह राशि- सिंह राशि के जातकों के लिए यह योग अष्टम भाव में बन रहा है। ऐसे में इस दौरान सतर्क रहना जरूरी है। खासकर विरोधियों से सावधान रहें। किसी पर आंख बंद करके भरोसा करना ठीक नहीं होगा। अपने काम पर ध्यान दें और बेवजह की बातों में न पड़ें। जो लोग नौकरी की तलाश में हैं, उन्हें थोड़ा ज्यादा प्रयास करना पड़ सकता है। तुरंत परिणाम न मिलने से निराशा भी हो सकती है। पैसों के मामले में भी स्थिति थोड़ी कमजोर रह सकती है, इसलिए खर्चों पर कंट्रोल रखना जरूरी होगा। मानसिक तनाव से बचना भी जरूरी है। कोशिश करें कि खुद को व्यस्त रखें और समय का सही इस्तेमाल करें। धार्मिक आस्था रखने वाले लोग भगवान विष्णु की पूजा कर सकते हैं, इससे मन शांत रहेगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:2 अप्रैल से शुरू होंगे इन राशियों के अच्छे दिन, शनि के साथ मंगल भी करेंगे कृपा

तुला राशि- तुला राशि के लोगों को इस दौरान धन से जुड़े मामलों में खास सावधानी बरतनी होगी। लेन-देन करते समय पूरी जानकारी लें। जल्दबाजी में लिया गया फैसला नुकसान करा सकता है। निवेश करने से पहले दो बार सोचें। परिवार की तरफ से भी कुछ चिंता हो सकती है। खासकर माता-पिता की सेहत को लेकर मन परेशान रह सकता है। इस समय उनका ध्यान रखना जरूरी होगा। इसके अलावा किसी करीबी से धोखा मिलने की स्थिति भी बन सकती है, इसलिए रिश्तों में संतुलन बनाए रखें। इस दौरान धैर्य रखना सबसे जरूरी है। हर फैसले को सोच-समझकर लें। उपाय के तौर पर रोजाना शिवलिंग पर जल अर्पित करना शुभ माना गया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सूर्य गोचर 2026: 14 अप्रैल से मेष राशि में प्रवेश, इन राशियों को होगा लाभ

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य है और सटीक है। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!