shani shukra chandrama rahu ketu aur guru samet 9 grah majboot kaise karein bina puja path बिना पूजा-पाठ भी मजबूत हो सकते हैं शुक्र, शनि, गुरु समेत 9 ग्रह, बस अपनाएं ये अच्छी आदतें, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

बिना पूजा-पाठ भी मजबूत हो सकते हैं शुक्र, शनि, गुरु समेत 9 ग्रह, बस अपनाएं ये अच्छी आदतें

शनि, शुक्र, चंद्रमा और राहु-केतु समेत 9 ग्रहों को मजबूत करना है? वो भी बिना किसी पूजा-पाठ या फिर उपाय के? तो जानिए किस तरह की आदतों को अपनाकर आप हर एक ग्रह को मजबूत बना सकते हैं। 

Wed, 10 June 2026 07:40 PMGarima Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
बिना पूजा-पाठ भी मजबूत हो सकते हैं शुक्र, शनि, गुरु समेत 9 ग्रह, बस अपनाएं ये अच्छी आदतें

ज्योतिष शास्त्र में नवग्रहों को सबसे ज्यादा महत्व दिया जाता है। 9 ग्रहों का असर हमारी जिंदगी करियर, सेहत से लेकर रिश्तों पर भी पड़ता है। इन ग्रहों को मजबूत कराने के लिए लोग अक्सर पूजा-पाठ कराते हैं जोकि जरूरी भी है लेकिन कुछ आसान उपायों के जरिए भी ये काम किया जा सकता है। आप रोजमर्रा की जिंदगी में कुछ छोटी-छोटी अच्छी आदतों को अपनाकर पॉजिटिव बदलाव ला सकते हैं। अगर आप बिना किसी ज्यादा तामझाम के नौ ग्रहों का अच्छा प्रभाव अपनी जिंदगी पर चाहते हैं तो नीचे जानें इन्हें मजबूत करने के आसान उपायों के बारे में।

सूर्य

अगर आप रोज सुबह जल्दी उठेंगे और अपने से बड़ों का सम्मान करेंगे तो आपका सूर्य ग्रह मजबूत होगा। आत्मविश्वास के साथ काम करेंगे और आलस से भी दूर रहेंगे तो इस ग्रह को मजबूत करना काफी आसान होगा।

चंद्रमा

इसे मजबूत करने के लिए अपनी मां की इज्जत करें। उन्हें प्यार दें। अपने मन को शांत रखें। साथ ही अपने गुस्से पर ही कंट्रोल रखें। इसके अलावा अच्छी नींद लेने से भी चंद्रमा मजबूत होता है

मंगल

मंगल ग्रह को मजबूत करने के लिए रोज एक्सरसाइज करें। डिस्प्लिन में रहें। समय पर अपना काम पूरा करने की कोशिश करें। मेहनत और डिस्प्लिन से मंगल ग्रह को आसानी से मजबूत किया जा सकता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मंगलवार को इन 7 चीजों का दान करना होता है शुभ, प्रसन्न होते हैं भगवान हनुमान

बुध

बुध को मजबूत करने के लिए आपको नई-नई चीजें सीखनी हैं। किताबें पढ़ें। जब भी बोले सोच-समझकर ही बोलें। साथ ही अच्छी कम्युनिकेशन स्किल के जरिए भी आप इस ग्रह को मजबूत कर सकते हैं।

गुरु

गुरु यानी बृहस्पति को मजबूत करने के लिए अपने टीचर्स और बड़े-बुजुर्गों की इज्जत करें। साथ में कोशिश करें कि हमेशा सही राह पर ही चलें। फोकस रहकर काम करें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:Pukhraj पहने बिना भी मजबूत हो सकता है गुरु, गुरुवार को अपनाएं 8 आसान उपाय

शुक्र

शुक्र मजबूत करना है तो साफ-सफाई पर ध्यान दें। रिश्तों को संजोकर रखें। कला की कद्र करना सीखें। साथ ही लोगों के साथ किया गया अच्छा व्यवहार भी शुक्र को मजबूत करता है।

शनि

शनि को मजबूत करने के लिए आपको समय की कद्र करना होगा। मेहतन से ना घबराएं। साथ ही जरूरतमंद लोगों की मदद जरूर करें। इसके अलावा आप ईमानदारी और डिस्प्लिन में रहकर भी शनि को मजबूत कर सकते हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:शनिदेव पर तिल चढ़ाने से मिलते हैं ये 5 फायदे, शनिवार के दिन ना करें ये गलतियां

राहु

राहु को मजबूत करने के लिए झूठ और गलत संगति से दूर रहने की पूरी कोशिश करें। आपका जो भी लक्ष्य है उससे अपना ध्यान ना भटकने दें। साथ ही फालतू के भ्रम से बचें।

केतु

केतु मजबूत करने के लिए ईगो से दूर रहें। दूसरों की फीलिंग्स की कद्र करें। इसके अलावा अपनी जिंदगी सादगी के साथ बिताएं।

डिस्क्लेमर- इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!