हनुमान मंदिर में मंगलवार को करें इन 7 चीजों का दान, खूब बरसेगी बजरंगबली की कृपा
Tuesday Donation: मंगलवार के दिन अगर कुछ विशेष चीजों का दान किया जाता है तो इससे भगवान हनुमान प्रसन्न होते हैं। साथ ही इस दिन भगवान के मंत्रों का जाप करना भी शुभ माना जाता है। जानिए आखिर मंगलवार को किन चीजों का दान करना सही माना जाता है?

हिंदू धर्म में हफ्ते के 7 दिन किसी ने किसी देवी-देवता को समर्पित हैं। साथ ही हर एक दिन को किसी ना किसी ग्रह से भी जोड़ा गया है। बात की जाए मंगलवार की तो आज का दिन भगवान हनुमान को समर्पित होता है। मंगलवार को भगवान हनुमान की पूजा-अर्चना करने से उनकी विशेष कृपा बरसती है। मान्यता है कि इस दिन हनुमान चालिसा, रामचरित मानस और बजरंग पाठ का जाप महत्वपूर्ण होता है। वहीं आज के दिन कुछ विशेष चीजों का दान किया जाए तो भगवान हनुमान काफी प्रसन्न होते हैं और अपना आशीर्वाद देते हैं। इन चीजों का दान आप अपनी श्रद्धा अनुसार कर सकते हैं। तो चलिए जान लेते हैं कि आखिर मंगलवार के दिन किन चीजों का दान करना शुभ होता है? साथ ही जानेंगे कि इस दिन किस मंत्र का जाप करना सबसे शुभ माना जाता है?
मंगलवार को करें दान
बता दें कि हिंदू धर्म में दान-पुण्य का काम सबसे महत्वपूर्ण होता है। साथ ही कई नकारात्मक एनर्जी हमसें दूर भी होती है। मंगलवार के दिन अगर लाल चंदन, लाल वस्त्र, गुड़-चना, तेल, दीया और तांबे का दान करना अत्यंत शुभ माना जाता है। इन चीजों के दान से ना सिर्फ बजरंगबली खुश होते हैं बल्कि कुंडली का मंगल ग्रह भी ठीक होता है।
दान करने का सही तरीका
मंगलवार की सुबह नहाकर साफ-सुथरे कपड़े पहन लें। फिर सच्चे मन से हनुमान जी की पूजा करें। आप चाहे तो ये पूजा आसपास के ही मंदिर में भी कर सकते हैं। इस दौरान भगवान को पुष्प अर्पित करें। साथ ही ऊँ हनुमते नमः का जाप भी करते रहें। इस मंत्र का अर्थ है कि मैं भगवान हनुमान को नमन करता हूं। इसी सेम मंदिर में ही आप दान की वस्तुएं जरूरतमंदों को दे सकते हैं। आप चाहे तो साथ में फल का भी दान कर सकते हैं।
डिस्क्लेमर- (इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन