1/10ज्योतिष शास्त्र में गुरु ग्रह को शादी, ज्ञान और तरक्की का कारक माना जाता है। अगर कुंडली में गुरु मजबूत हो तो ये सम्मान, सफलता और अच्छी किस्मत दिलाता है। कई लोग गुरु ग्रह को मजबूत करने के लिए पुखराज पहनते हैं। हालांकि इसके बिना भी कुछ आसान उपाय और अच्छी आदतें के साथ-साथ पूजा-पाठ के जरिए भी गुरु ग्रह को मजबूत किया जा सकता है। चलिए जानते हैं कैसे?

ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार गुरुवार का व्रत रखने से गुरु ग्रह की कृपा मिलती है। इससे शादी और पैसों से जुड़ी दिक्कत भी खत्म होने लगती है। साथ ही करियर में अच्छी-खासी ग्रोथ देखने को मिलती है।

ज्योतिष शास्त्र में गुरु ग्रह को मजबूत करने के लिए गुरुवार के दिन हल्दी का दान करना शुभ बताया गया है। माना जाता है कि इस उपाय से जिंदगी में सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है।

गुरुवार को केले के पेड़ में जल चढ़ाना और पूजा करना गुरु ग्रह को मजबूत करने का आसान उपाय माना जाता है। हर गुरुवार आप केले की पेड़ की पूजा जरूर करें।

गुरुवार के दिन पीले रंग के कपड़े पहनना गुरु ग्रह से जुड़ा माना जाता है। माना जाता है कि इससे कॉन्फिडेंस बढ़ता है और भगवान विष्णु की विशेष कृपा मिलती है।

गुरु ग्रह को मजबूत करने के लिए भगवान विष्णु की पूजा करना शुभ माना जाता है। गुरुवार के दिन विष्णु सहस्रनाम का पाठ भी जरूर करना चाहिए।

गुरु ग्रह को मजबूत करने के लिए आप गुरुवार के दिन चना दाल, केसर, हल्दी या पीले फल दान जरूर करें। मान्यता है कि इससे जिंदगी में खुशहाली और सुख-समृद्धि आती है।

गुरुवार के दिन भगवान विष्णु को पीले फूल चढ़ाने से गुरु दोष कम होता है और घर में सकारात्मकता बनी रहती है।

गुरु ग्रह ज्ञान और सम्मान का कारक माना जाता है। इसलिए आप अपने गुरु और अपने से बड़े लोगों का सम्मान हमेशा करें। ऐसा करना शुभ फल देता है।

ऊपर बताए गए उपाय दिखने में आसान लग सकते हैं लेकिन इन्हें हमेशा सच्चे मन से ही करें। डिस्क्लेमर- इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।
