शनिसाढ़े साती वाली 3 राशियों के लिए 2 अप्रैल का दिन खास, हनुमान जी से जुड़े ये उपाय दिलाएंगे राहत
हनुमान जी का जन्मोत्सव कल 2 अप्रैल को मनाया जाएगा। आपको बता दें कि शिव पुराण में हनुमानजी को शिवजी का 11वां अवतार कहा गया है। हनुमान जी की पूजा कलयुग में बहुत लाभ देने वाली बताई गई है।

हनुमान जी का जन्मोत्सव कल 2 अप्रैल को मनाया जाएगा। आपको बता दें कि शिव पुराण में हनुमानजी को शिवजी का 11वां अवतार कहा गया है। हनुमान जी की पूजा कलयुग में बहुत लाभ देने वाली बताई गई है। आपको बता दें कि हनुमान जी नौनिधि और अष्ट सिद्धि के दाता है। इनकी पूजा से शनि और मंगल के दोष भी दूर हो जाते हैं। इसलिए खास तौर पर शनि साढ़ेसाती वाली राशियों को इनकी पूजा जरूर करनी चाहिए। ऐसा कहा जाता है कि इनकी पूजा से शनिसाढ़ेसाती वाली राशियों को अशुभ प्रभावों से राहत मिलती है।
कब है हनुमान जयंती और पूजा का शुभ मुहूर्त कब है
ज्योतिषाचार्य दामोदर शर्मा ने बताया कि चैत्र पूर्णिमा तिथि की शुरुआत बुधवार को सुबह 7:07 बजे होगी, जो गुरुवार को सुबह 7:42 बजे तक रहेगी। उदया तिथि में हनुमान जयंती का उत्सव गुरुवार को मनाया जाएगा। हनुमान, संकटमोचन, बजरंगबली, महावीर, पवन पुत्र, आंजनेय, केसरीनंदन आदि नामों से पुकारा जाता है। पूर्णिमा तिथि का समापन गुरुवार सुबह 07:41 बजे पर होगा। उदयातिथि के अनुसार हनुमान जयंती दो अप्रैल गुरुवार को मनाई जाएगी। हनुमान जयंती की पूजा का शुभ मुहूर्त दिन में 11:45 से 12:35 बजे अभिजीत मुहूर्त में करना श्रेष्ठ है।
शनि साढ़ेसाती वाली राशियों को इस दिन क्या उपाय करने चाहिए
ग्रहों की स्थिति और शनि साढ़ेसाती की बात करें तो शनि की साढ़ेसाती तीन राशियों पर और शनि की ढैय्या दो राशियों पर है। मेष, कुंभ और मीन राशि पर शनि की साढ़ेसाती चल रही है, इसके अलावा ढैय्या धनु और सिंह राशि पर शनि की ढैय्या चल रही है। आपको बता दें कि शनि की साढ़ेसाती की राशियों को हनुमान जयंती वाली राशियों के लोगों को हनुमान जी को पान का बीड़ा, चमेली का तेल अर्पित करना चाहिए। इस दिन सुबह उठकर स्नानादि करें ,उनके समक्ष घी या तेल का दीपक प्रज्वलित करें। फिर 11 बार हनुमान चालीसा का पाठ करें। हनुमान जी को मन्नत मांगकर चोला चढ़ाएं और लाल सिंदूर के साथ गुलाब की माला भी अर्पित कर सकते हैं। इसके साथ ही 11 पीपल के पत्ते लें और उसमें श्री राम नाम लिखें और हार बनाकर चढ़ाएं।
ग्रहों की कैसी रहेगी स्थिति
आपको बता दें कि हनुमान जयंती के दिन मंगल को गोचर हो रहा है। मंगल इस दिन राशि परिवर्तन कर रहे हैं और शनि के साथ मीन राशि में गोचर करेंगेष मंगल के इस गोचर से कई राशियों के लिए लाभ के योग तो कई राशियों के लिए दिक्कत भी रहेगी। आपको बता दें कि इसके अलावा मीन राशि में शुक्र और शनि, मंगल का त्रिग्रही योग बनेगा।
डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।




साइन इन