shani sade sati 2026 mein kin rashiyon par aayegi sadesati mesh par chadti and kumbh meen par peak par 2026: शनि की साढ़ेसाती मेष पर चढ़ती और कुंभ, मीन पर पीक पर, जानें राशियों पर असर?, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

2026: शनि की साढ़ेसाती मेष पर चढ़ती और कुंभ, मीन पर पीक पर, जानें राशियों पर असर?

या साल 2026 आने को है। वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार लोग शनिदेव के गोचर से लेकर साढ़ेसाती से लोग काफी हद तक डरते हैं, इसलिए लोग जानना चाहते है कि नए साल 2026 में किन राशियों पर शनि की साढ़ेसाती रहेगी

Tue, 23 Dec 2025 03:40 PMAnuradha Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share
2026: शनि की साढ़ेसाती मेष पर चढ़ती और कुंभ, मीन पर पीक पर, जानें राशियों पर असर?

नया साल 2026 आने को है। वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार लोग शनिदेव के गोचर से लेकर साढ़ेसाती से लोग काफी हद तक डरते हैं, इसलिए लोग जानना चाहते है कि नए साल 2026 में किन राशियों पर शनि की साढ़ेसाती रहेगी और किन राशियों पर शनि की ढैय्या रहेगी। इसके साथ शनि की साढेसाती के दौरान राहत पाने के लिए उन्हें क्या करना चाहिए, वो भी जानना चाहते हैं। सबसे पहले आपको बताते हैं कि शनि इस साल मीन राशि में हैं और अगले साल भी शनि मीन राशि में रहेंगे। शनि ढ़ाई साल में राशि परिवर्तन करते हैं। शनि की मीन राशि में आजाने से साढ़ेसाती की स्थिति भी बदली थी और ढैय्या की स्थिति भी बदली थी, ऐसे में यहां हम आपको बता रहे हैं शनि के साल 2026 के बारे में।

शनि की साढ़ेसाती की राशि मेष पर का 2026 में कौन सा फेज

शनि 2026 में कुछ राशियों को फीलिंग्स को , मन की आवाज और के मामले में परेशानी दे सकते हैं। सक्सेस पाने में फिलहाल देरी लगेगी। 2026 में मकर पर शनि की साढ़ेसाती नहीं रहेगी, 2025 में ही इस राशि से साढ़ेसाती निकल गई थी, अपने साढ़ेसात साल के समय में शनि ने काफी कुछ सिखाया है। अब मेष राशि पर शनि की साढ़ेसाती रहेगी। साल 2026 में मेष राशि वालों का समय चैलेंज वाला रहेगा। इस राशि के लिए शनि साढ़ेसाती का चढ़ता फेज है, जो बहुत दिक्कत देने वाला होगा। 12वें घर में आकर इस राशि के लोगों को लगेगा कि उनकी अच्छी खासी चलती जिंदगी अचानक रूक सी गईहै। इस राशि के लोगों को खास तौर पर पैसों को लेकर, सोने को लेकर और मानसिक हालात को लेकर ध्यान देना होगा। इस दौरान आपको धैर्य रखना है। और स्पीड की जगह आपको रणनीति पर काम करना है। आपको आर्थिक, इमोशनल और फिजिकल तीनों तरह से लाइफ में चैलेंज फील करने पड़ सकते हैं।

शनि की साढ़ेसाती की राशि मीन पर का 2026 में कौन सा फेज

मीन राशि के लोगों को भी संभलकर रहना है, इस राशि के लिए साढ़ेसाती का पीक है। शनि आपको सिखाएंगे कि आप कहां गलत जा रहे हैं, शनि आपको कल्पनाओं से परे लाएगा। आपको इस समय चैलेंज का सामना करना है। इस राशि के लोगों को अपनी लाइफ में अनुशासन लाना है और वो भी लंबे समय तक के लिए। इसलिए कोशिश करें कि शनि से घबराएं नहीं, सीख लें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:2026 में इन 3 राशियों के लिए शनि का चांदीका पाया, शनिदेव की पूजा इस तरह ना करे
ये भी पढ़ें:तुला राशिफल 2026: शनि और गुरु का रहेगा असर, जानें कैसा रहेगा तुला वालों का साल?

कुंभ राशि पर भी शनि की साढ़ेसाती, कौन सा फेज
कुंभ राशि पर शनि साढ़ेसाती का आखिरी फेज साढ़ेसाती 2026 में शुरू हो जाएगी। इस राशि पर 2026 में साढ़ेसाती का पीक का फेज होगा। शनि आपके दूसरे घर में गोचर कर रहे हैं, इसलिए इस समय परेशानी स्टेबल हैं, इस राशि के लोगों को खासतौर पर अपनी असल की सच्चाई सामने रखनी चाहिए। आपको 2 सप्ताह के लिए नहीं 20 साल के लिए अपने ऊपर चीजों को रखकर हर चीज के बारे में सोचना चाहिए।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों के पूर्णतया सत्य एवं सटीक होने का हम दावा नहीं करते हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!