Shani Gochar 2026 horoscope saturn in pisces rashifal shanidev chandi ke paye se kin rashiyon ko labh shani puja method 2026 में इन तीन राशियों के लिए शनि का चांदी का पाया, शनिदेव की पूजा इस तरह ना करें, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

2026 में इन तीन राशियों के लिए शनि का चांदी का पाया, शनिदेव की पूजा इस तरह ना करें

Shani Gochar 2026: साल 2026 में शनि मीन राशि में रहेंगे। शनि के लोहे, चांदी और सोने के पैरों का भी साल 2026 में कुछ राशियों पर असर सकता है। जानें इससे शनि किस राशि को करेंगे प्रभावित 

Thu, 18 Dec 2025 11:50 AMAnuradha Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share
2026 में इन तीन राशियों के लिए शनि का चांदी का पाया, शनिदेव की पूजा इस तरह ना करें

Shani Gochar 2026: साल 2026 में शनि मीन राशि में रहेंगे। शनि के लोहे, चांदी और सोने के पैरों का भी साल 2026 में कुछ राशियों पर असर सकता है। जानें इससे शनि किस राशि को करेंगे प्रभावित आइए सबसे पहले जानते हैं शनि के पाए के बारे में। जब भी शनि देव अपने गोचर के दौरान चंद्र राशि से दूसरे, पांचवे,एवं नवे भाव पर गोचर करता है तब उसे चांदी का पाया कहा जाता है। नए साल 2026 में शनि दूसरे, पांचवे और नवें भाव में चीन राशि राशियों पर जाएंगे, इनमें कर्क, वश्चिक और कुंभ राशियां है। इन तीन राशियों पर शनि चांदी के पाएं में चलेंगे। शनि का चांदी का पाया बहुत शुभ माना जाता है। शनि के दूसरे जैसे लोहे और सोने के पाए अच्छे नहीं माने जाते हैं। शनि के चांदी के पाए में कर्क वृश्चिक एवं कुंभ राशि वालों के लिए शनि का मीन राशि में गोचर चांदी के पाए पर होगा। ऐसे में कर्क वृश्चिक एवं कुंभ राशि वालों के लिए शनि का ग्रह गोचर शुभ फल प्रदान करने वाला होगा।

किन राशियों पर रहेगा शनि का चांदी का पाया और लाभ देगा

वृश्चिक राशि के लिए 2026 में चांदी का पाया रहेगा। इस राशि के लोगों को शनि अच्छा फल देंगे। फिलहाल इस राशि के लोगों को तनाव से छुटकारा मिलेगा। इस राशि के लिए आगे निवेश के मौके बनेंगे, इस राशि के लिए हेल्थ भी अच्छी रहेगी। । आर्थिक तौर पर अगर आप बिजनेस करते हैं, तो आपकेके लिए अच्छे मौके आ रहे हैं। कुंभ राशि वालों के लिए इस समय काफी काम बनेंगे, भाग्य साथ देगा। कोई भय आपको सताएगा नहीं। कई पॉजिटिव चीजें आपकी लाइफ में देखने को मिलेंगी। आपको संपत्ति मिल सकती है। लवलाइफ अच्छी होगी।

शनिवार को शनिदेव की पूजा कर रहे हैं, तो इन चीजों से बचें

शनिदेव की पूजा में तांबे के बर्तनों का इस्तेमाल किया जाता है। ऐसा कहा जाता है कि जिस तरह तांबा सूर्य की धातु है, उसी तरह शनि की धातु लोहा है। शनि की पूजा में लोहे की कील, मिट्टी का दीपक जलाएं, लोहे के बर्तन में भरकर शनि को तेल अर्पित करना भी अच्छा होता है। रंगों की बात करें तो शनिदेव को नीले रंग के कपड़े या फूल अर्पित करने चाहिए।शनिदेव के ठीक सामने नहीं जाना चाहिए। उनके दर्शन करें ,तो आपको खास तौर पर साइट से करें, उनकी सीधी निगाह आप पर नहीं पड़े। शनिदेव को काले तिल और उड़द चढ़ाना चाहिए।

डिस्क्लेमर- (इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!